Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

खाली कांच के जार से बनाएं डिजाइनर ब्रश स्टैंड, बचेगा फिजूल खर्च

ड्रेसिंग टेबल पर बिखरे पड़े मेकअप ब्रश कमरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। अगर आप भी इन बिखरे ब्रश से परेशान हैं, तो खाली कांच के जार से इन्हें आसानी से व्यवस्थित रख सकती हैं।
Updated:- 2026-08-21, 19:40 IST
image

शादी या पार्टी में जाने से पहले लड़कियां मेकअप जरूर करती हैं। हालांकि, मेकअप करते समय जल्दबाजी में वे सामान को ऐसे ही ड्रेसिंग टेबल पर फैलाकर निकल जाती हैं। पार्टी से लौटने के बाद या तो वे इन ब्रश और बाकी सामान को किसी ड्रॉअर में ठूंस देती हैं या बाजार के महंगे मेकअप ऑर्गनाइजर का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी मेकअप ब्रश, आईलाइनर और लिपस्टिक को व्यवस्थित रखना चाहती हैं, तो बाजार के महंगे ऑर्गनाइजर खरीदने के बजाय घर पर पड़ी जैम, अचार या कॉफी की खाली शीशी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

खाली शीशी से घर पर तैयार करें ब्रश स्टैंड

घर में मौजूद इन्हीं बेकार कांच की शीशियों का इस्तेमाल करके आप एक शानदार ब्रश स्टैंड बना सकती हैं। यह DIY तरीका न केवल आपके सामान को सही तरीके से रखेगा, बल्कि आपके पैसों की भी बचत करेगा।  

1 (3)

(image credit: pinterest/Daniela)

DIY ब्रश स्टैंड बनाने के लिए जरूरी चीजें

जार से बने इस आसान ब्रश स्टैंड को आप घर पर कम समय में आसानी से तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको घर में पड़ी कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ेगी-

  • एक साफ और सूखा कांच का जार
  • कुछ सफेद मोती या सूखे कच्चे चावल
  • सजावट के लिए सुंदर लेस या रिबन

यह भी पढ़ें- मेकअप ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर, जानें लिक्विड फाउंडेशन को ब्लेंड करने के लिए क्या है बेस्ट

DIY ब्रश स्टैंड बनाने का तरीका

घर पर बना यह DIY ब्रश स्टैंड आपकी ड्रेसिंग टेबल का लुक पूरी तरह से बदल सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने के आसान स्टेप्स -

  • स्टेप 1: इस मेकअप ब्रश स्टैंड को तैयार करने के लिए सबसे पहले कांच के जार को धोकर अच्छी तरह सुखा लें।
  • स्टेप 2: इसके बाद जार के अंदर आधे हिस्से तक सफेद मोती या सूखे कच्चे चावल भर दें, इससे ब्रश सीधे खड़े रहेंगे।
  • स्टेप 3: अब जार के ऊपरी हिस्से यानी मुंह पर सुंदर सा रिबन या लेस बांध दें।
  • स्टेप 4: आप चाहें तो जार के बाहर अपनी पसंद का कोई छोटा सा स्टिकर भी लगा सकती हैं। 

2 (2)

(image credit: pinterest/Daniela)

DIY ब्रश स्टैंड बनाने के मुख्य फायदे

घर बने इस ब्रश स्टैंड के कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में -

  • बाजार में मिलने वाले ऑर्गनाइजर काफी महंगे होते हैं, जबकि इस DIY ब्रश स्टैंड को आप बिना किसी खास खर्च के बना सकती हैं।
  • यह घर में पड़े बेकार कांच के जार को रीसाइकिल करने का बेहतरीन और इको फ्रेंडली तरीका है।
  • इसकी मदद से ड्रेसिंग टेबल बिखरी हुई नहीं दिखेगी और आपका सारा सामान भी करीने से रखा रहेगा। 

यह भी पढ़ें- गंदे मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करने से चेहरे को हो सकते हैं ये नुकसान

अगर आपकी ड्रेसिंग टेबल पर भी मेकअप ब्रश ऐसे ही बिखरे पड़े रहते हैं, तो अब महंगे ऑर्गनाइजर खरीदने के बजाय इन आसान स्टेप्स को आजमाकर घर पर ही सुंदर, टिकाऊ और उपयोगी ब्रश होल्डर तैयार करें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

FAQ
खाली कांच के जार को रीसायकल करके ब्रश स्टैंड बनाना क्यों फायदेमंद है?
यह पुराने जार का दोबारा इस्तेमाल करने का बेहतरीन तरीका है, जिससे बिना पैसे खर्च किए घर पर ही एक यूनिक और डिजाइनर डेकोर आइटम बन जाता है।
क्या इस डीआईवाई ब्रश स्टैंड में मेकअप ब्रश और पेंटिंग ब्रश दोनों रखे जा सकते हैं?
जी हां, कांच के जार मजबूत होते हैं, इसलिए इनमें मेकअप ब्रश, पेंटिंग ब्रश, टूथब्रश और पेन-पेंसिल जैसी चीजें आसानी से व्यवस्थित रखी जा सकती हैं।
जार के अंदर ब्रश को सीधा खड़ा रखने के लिए किस चीज का इस्तेमाल करना चाहिए?
जार के अंदर रंग-बिरंगे मोतियां, छोटे रंगीन पत्थर, कॉफी बीन्स या चावल भर देने से ब्रश हिलते नहीं हैं और एकदम सीधे खड़े रहते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।