Wed Sep 30, 2026 | Updated 08:57 PM IST

कपड़े धोने से पहले देखें ये 5 निशान, वरना खराब हो सकता है फेवरेट आउटफिट

क्या आपके भी नए कपड़े पहली बार में धुलते ही खराब हो गए हैं, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलती? यहां जानें कपड़ों के टैग पर लगे निशानों का मतलब।
Updated:- 2026-09-30, 19:17 IST
clothing care symbols

हर किसी का कोई न कोई पसंदीदा कपड़ा होता है, जिसे हम बेहद संभाल कर रखते हैं। फिर भी कई बार उन्हें धोने का तरीका गलत हो जाता है और रंग उतर जाता है या फिर एक ही बार में वह पुराना लगने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम उनपर लगे हुए टैग पर ध्यान नहीं देते हैं और साफ कर देते हैं। नए कपड़े पर कुछ सिंबल बने होते हैं, जो हमें धोने, सुखाने और प्रेस करने के जरूरी निर्देश देते हैं। अगर आपने इन छोटे निशानों का मतलब समझ लिया, तो वह कभी खराब नहीं होंगे। आइए जानते हैं इन 5 निशानों के बारे में, ताकि आपका कपड़ा खराब न हो।

कपड़ों के टैग पर बने निशान और उनका मतलब

जब भी आप अपने कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन में डालें, तो उन पर बने संकेतों (Laundry Symbols) का मतलब जरूर समझ लें। आइए, यहां जानते हैं उन सभी का मतलब।

त्रिकोण निशान का मतलब क्या होता है?

कपड़े पर बने त्रिकोण (Triangle) के निशान का मतलब ब्लीचिंग एजेंट के इस्तेमाल से जुड़ा होता है। अगर त्रिकोण खाली है, तो इसका मतलब है कि किसी भी ब्लीच का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर त्रिकोण के अंदर दो तिरछी लाइनें हैं, तो सिर्फ नॉन-क्लोरीन ब्लीच का ही इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, अगर त्रिकोण पर क्रॉस (X) का निशान बना है, तो किसी भी तरह के ब्लीच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वरना उसका रंग उड़ सकता है।

cloth symbol triangle

image credit-gemini

आयरन का निशान क्यों होता है?

अब बात करते हैं कि कपड़े पर आयरन का निशान क्यों बना होता है? इस निशान का मतलब होता है प्रेस करने के लिए कितना टेंपरेचर चाहिए होता है। आयरन के निशान के अंदर एक, दो या तीन डॉट होते हैं, जो कि अलग तापमान के लेवल को बताते हैं। वहीं अगर क्रॉस (X) का निशान है, तो कपड़ों को प्रेस नहीं करना चाहिए।

cloth symbol iron

image credit-gemini

बाल्टी या टब के निशान का मतलब?

बाल्टी या टब का निशान कपड़े धोने के तरीके से जुड़ा होता है। अगर बाल्टी के अंदर कोई नंबर लिखा है, तो उसी तापमान पर धोना चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर कपड़े पर लिखा है 30°C , तो कपड़े को 30 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले पानी में धोएं। अगर बाल्टी के नीचे एक, दो लाइनें बनी हैं, तो यह मशीन में धोने का सुझाव हो सकता है। अगर क्रास (X) का निशान बना है, तो टैग पर दिए निर्देशों का पालन करें।

cloth symbol bucket

image credit-gemini

कपड़े पर बने चौकोर निशान का मतलब?

कपड़े पर बना चौकोर निशान उसे सुखाने के तरीके को बताता है। चौकोर का एक गोला बना है, तो उसे ड्रायर में सुखाना चाहिए। साथ ही अंदर बने हुए डॉट्स का मतलब तापमान से जुड़ा होता है। वहीं अगर क्रॉस (X) बना हो तो कपड़ों को ड्रायर में नहीं सुखाना चाहिए।

cloth symbol square

image credit-gemini

सर्कल निशान का क्या मतलब है?

कपड़ों के टैग पर बना सर्कल ड्राई क्लीनिंग से जुड़ा होता है। गोले के अंदर कोई अक्षर लिखा है, तो ड्राई क्लीन कराना होता है और अगर गोले पर क्रॉस (X) है, तो नहीं कराना है।

cloth symbol circle

image credit-gemini

अगली बार जब आप कपड़े धोने जाएं, तो ऊपर दी गईं इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- कपड़ों के बाहर दिखता है साइड फैट? आपकी बॉडी को सही शेप देगी यह खास ब्रा

यह भी पढ़ें- कपड़ों के बाहर नहीं दिखेगी ब्रा स्ट्रैप, इस एक हैक से पाएं परफेक्ट फिट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemini

 

FAQ
कपड़ों पर लगे टैग को काटकर निकाल देना चाहिए क्या?
नहीं, टैग को काटना सबसे बड़ी गलती है। उसी टैग में कपड़े की धुलाई, ब्लीच, ड्रायर और आयरन से जुड़ी सारी जानकारी होती है।  
कपड़े धोने वाले सिंबल में सबसे ज्यादा जरूरी निशान कौन सा देखना चाहिए?
सबसे पहले बाल्टी वाला निशान जरूर देखें, इसमें लिखा तापमान ही बताता है कि कपड़े को ठंडे या गर्म पानी में धोना है। इसके बाद त्रिकोण (ब्लीच) और चौकोर (ड्रायर) वाले निशान चेक करना जरूरी होता है, ताकि कपड़े का फैब्रिक खराब न हो।
क्या हर कपड़े को ड्रायर मशीन में सुखा सकते हैं?
नहीं। अगर टैग पर चौकोर के अंदर गोला और उस पर क्रॉस (X) बना है, तो इसका मतलब है कि कपड़े को मशीन ड्रायर में नहीं सुखाना है। ऐसे कपड़ों को धूप में या हवा में सुखाना ही सही रहता है, वरना वो सिकुड़ सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।