Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:39 PM IST

Jade Plant समझकर Elephant Bush तो नहीं ले आईं आप? जानें इनमें 3 बड़े अंतर

घरों की खूबसूरती बढ़ाने के ल‍िए लोग ढेर सारे पौधे लगाते हैं। उन्‍हीं में से एक पौधा जेड प्‍लांट है, लेक‍िन नर्सरी से खरीदते समय कई लोग एलिफेंट बुश ले आते ह‍ैं, क्योंक‍ि दोनों ही लगभग एक जैसे लगते हैं।
Updated:- 2026-09-07, 13:44 IST
jade plant vs elephant bush

आज के समय में ज्‍यादातर लोग घरों को हरा-भरा रखने के ल‍िए ढेर सारे पौधे लगाते हैं। कुछ पौधे अपनी खूबसूरत पत्तियों की वजह से पसंद क‍िए जाते हैं, तो कुछ अपने अलग लुक के कारण। जेड प्‍लांट भी उन्‍हीं में से एक है। आजकल ज्‍यादातर घरों में आपको यह पौधा द‍िख जाएगा। इसकी खास बात यह है क‍ि इसे ज्‍यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। इसकी मोटी और शाइनी पत्तियां ही इसकी खूबसूरती बढ़ाती हैं, लेक‍िन क्‍या हो अगर आप नर्सरी से जेड प्लांट समझकर एलिफेंट बुश घर ले आएं?

दरअसल, एलिफेंट बुश देखने में काफी हद तक जेड प्लांट जैसा ही लगता है। दोनों की पत्तियां मोटी और शाइनी होती हैं, इसलिए कई लोग इन्‍हें पहचानने में गलती कर देते हैं। हालांकि, दोनों एक ही पौधे नहीं हैं। इनके वैज्ञानिक नाम, पत्तियों, तने और आकार में बड़ा अंतर है। आइए इनके अंतर के बारे में जानते हैं-

Jade plant

जेड प्लांट और एलिफेंट बुश में क्‍या अंतर है?

जेड प्लांट और एलिफेंट बुश में फर्क समझने का सबसे सीधा तरीका इनके वैज्ञानिक नाम देखना है। जेड प्लांट का वैज्ञानिक नाम Crassula ovata है। इसे लकी प्लांट, मनी प्लांट और मनी ट्री जै

से नामों से भी जाना जाता है। वहीं, एलिफेंट बुश की बात करें तो इसका साइंट‍िफि‍क नाम Portulacaria afra है। इसे ड्वार्फ जेड, पोर्कबुश और पर्सलेन ट्री भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- Jade Plant Care Tips: जेड प्लांट के साथ कर लें ये 3 काम, पौधा रहेगा हरा भरा

1. पत्तियों को देखकर पता करें फर्क

दोनों पौधों की पत्तियां मोटी और रसीली होती हैं। यही वजह है कि इन्हें देखकर कई लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं, लेकिन अगर आप थोड़ा ध्यान देंगी तो इनकी पत्तियों में साफ अंतर दिख सकता है। 

जेड प्लांट और एलिफेंट बुश की पत्तियों में अंंतर

जेड प्‍लांट एल‍िफेंट बुश
आमताैर पर बड़ी होती हैं जेड प्लांट की तुलना में छोटी होती हैं
मोटी और अंडाकार होती हैं इनका आकार गोल या थोड़ा अंडाकार दिखाई देता है
इनका रंग गहरा हरा दिखाई देता है इनका रंग लाइट होता है
इनकी लंबाई करीब 2 इंच तक हो सकती है इनकी लंबाई करीब तीन-चौथाई इंच होती है

इसलिए अगर दोनों पौधे सामने रखे हों तो सिर्फ पत्तियों का साइज देखकर भी काफी हद तक इनके बीच का अंतर आप समझ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Jade Plant Care: जेड प्लांट की पत्तियां होने लगी हैं पीली? इन आसान टिप्स से पौधे में बनी रहेगी हर‍ियाली

2. तने और शाखाओं को जरूर देखें

पौधा खरीदते समय लोग अक्सर सिर्फ पत्तियों पर ध्यान देते हैं, लेकिन जेड प्लांट और एलिफेंट बुश की सही पहचान में तना भी काफी काम आता है। आपको बता दें क‍ि जेड प्लांट का तना मोटा होता है और जैसे-जैसे पौधा ग्रो करता है, यह लकड़ी जैसा होने लगता है। शुरुआत में इसका रंग हरा होता है, लेकिन समय के साथ यह भूरा भी दिखाई देने लगता है। दूसरी तरफ एलिफेंट बुश के तने और शाखाओं का रंग लाल-भूरा या बैंगनी-लाल नजर आता है। इसकी शाखाएं लंबी होकर नीचे की तरफ झुक भी जाती हैं। इसलिए नर्सरी में पौधा लेते समय उसकी पत्तियों के साथ तने को भी एक बार जरूर देख लें।

Jade plant (1)

3. पौधे का आकार भी होता है अलग

दोनों पौधों के बीच एक और बड़ा फर्क उनके साइज का है। जेड प्लांट आमतौर पर 5 से 8 फीट तक बढ़ता है। वहीं एलिफेंट बुश सही देखभाल मिलने पर इससे काफी ज्यादा बड़ा होता है और करीब 20 फीट तक बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें: Jade Plant से घर पर ऐसे तैयार करें बोनसाई, कोने-कोने में बिखर जाएगी हरि‍याली

फूलों से भी समझ आता है थोड़ा अंतर

इन दोनों पौधों में फूल भी आते हैं, लेकिन उनमें भी कुछ अंतर होता है। जेड प्लांट में छोटे गुलाबी या सफेद रंग के तारे जैसे फूल गुच्छों में दिखाई दे सकते हैं। वहीं, एलिफेंट बुश में भी छोटे फूल आते हैं, लेकिन उनका साइज और शाखाओं पर आने का तरीका अलग होता है। हालांकि, घर में लगे पौधे की पहचान करने के लिए फूलों का इंतजार करना जरूरी नहीं है। पत्तियों और तने को देखकर ही दोनों में फर्क करना ज्यादा आसान है।

अगर आप भी जेड प्लांट खरीद रही हैं तो पौधे का नाम जरूर चेक करें। इसके साथ पत्तियों का आकार और तने का रंग भी देख लें। इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप जेड प्लांट और एलिफेंट बुश के बीच आसानी से फर्क कर पाएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।