सिल्क साड़ी पर लग गया है मोम या तेल का जिद्दी दाग? बिना कपड़ा खराब किए इन आसान हैक्स से छुड़ाएं
-1793249873641.webp)
सिल्क की साड़ी हमारी वार्डरॉब की सबसे खास आउटफिट होती है। शादी या त्योहार, जब हम उसे पहनते हैं तो एक डर हमेशा मन में रहता है कि कहीं इस साड़ी पर कुछ गिर न जाए। अक्सर वही होता है कि साड़ी पर कुछ न कुछ गिर जाता है जैसे पूड़ी का तेल, सब्जी की हल्दी या मोम... एक छोटा सा दाग पूरी साड़ी की खूबसूरती खराब कर देता है। साड़ी पर यह दाग लगता भी ऐसी जगह पर है, जहां सबकी नजर आसानी से जाती है। सिल्क को आप न तो जोर से रगड़ सकते हैं और न ही तेज डिटर्जेंट में धो सकते हैं। तो फिर करें क्या?
सिल्क साड़ी का ऐसे छुड़ाएं जिद्दी दाग
ज्यादातर लोग सिल्क पर दाग लगते ही उसे पानी में भिगोकर रगड़ने लगते हैं। यही सबसे बड़ी गलती है। सिल्क बहुत नाजुक रेशा होता है, गलत तरीके से दाग फैल जाता है और कपड़ा हमेशा के लिए खराब हो जाता है। हर दाग का इलाज अलग होता है। तेल के दाग का तरीका हल्दी के दाग से बिल्कुल अलग है। सही ट्रिक पता हो तो घर पर ही दाग गायब हो सकता है।
Photo Credit: Pinterest (Budget Nest Studio)
1. तेल-घी का दाग हटाने का सबसे आसान तरीका
सिल्क पर तेल सबसे कॉमन दाग है। तुरंत उस जगह पर ढेर सारा टेल्कम पाउडर या बेबी पाउडर डाल दें। पाउडर तेल को सोख लेगा। 30 मिनट बाद सॉफ्ट ब्रश से पाउडर हटा दें। अगर निशान बाकी है तो एक बूंद माइल्ड डिश वॉश को गुनगुने पानी में मिलाएं और सिर्फ दाग वाली जगह पर कॉटन से लगाएं, पूरी साड़ी न भिगोएं।
2. मोम और लिपस्टिक के जिद्दी दाग
पूजा के दौरान मोम गिरना आम है। पहले साड़ी को 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। मोम सख्त हो जाएगा। अब चम्मच के पिछले हिस्से से हल्के से मोम को खुरच लें। बचा हुआ चिकना निशान हटाने के लिए ऊपर बताया गया टेल्कम पाउडर वाला तरीका अपनाएं। कभी भी गर्म इस्त्री सीधे सिल्क पर न लगाएं।
3. हल्दी और सिंदूर के दाग
हल्दी का दाग सबसे जिद्दी होता है। दाग पर सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। सफेद सिल्क पर नींबू का रस भी काम करता है, पर कलरफूल सिल्क पर नींबू न लगाएं, रंग उतर सकता है। सिंदूर के लिए ग्लिसरीन को दाग पर 15 मिनट लगाकर रखें, फिर धो दें।
यह भी पढ़ें- ऑफिस में साड़ी संभालते-संभालते हो गईं हैं परेशान, तो आजमाएं ये आसान हैक्स
Photo Credit: Pinterest (1000 Kingdoms)
सिल्क धोते समय इन बातों का रखें ध्यान
सिल्क बहुत ही कोमल कपड़ा होता है, जिसको धोते कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं उन बातों के बारे में।
- सिल्क को कभी भी मशीन में न धोएं।
- हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें, गर्म पानी से सिल्क सिकुड़ जाता है।
- तेज सर्फ की जगह बेबी शैंपू या सिल्क के लिए बना लिक्विड यूज करें।
- निचोड़ें नहीं, तौलिये में लपेटकर पानी सुखाएं और उल्टी तरफ से प्रेस करें।
यह भी पढ़ें- साड़ी पहनते वक्त Safety Pins से फट गया ब्लाउज? इन Hacks से यूं कर सकती हैं फटाफट रिपेयर
सिल्क की साड़ी को संभालना पेशेंस का काम होता है। याद रखिए, दाग लगते ही उसे रगड़ना नहीं है, बल्कि पहले सुखाना है। अगर दाग बड़ा है या साड़ी बहुत महंगी है जैसे कांजीवरम या बनारसी, तो घर पर एक्सपेरिमेंट करने से बेहतर है किसी अच्छे ड्राई क्लीनर को दे दें, पर छोटे-मोटे दागों के लिए ये हैक्स आपकी साड़ी को सालों-साल नया बनाए रखेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या सिल्क साड़ी पर परफ्यूम या डियो का दाग भी हट सकता है?
- हां, परफ्यूम में अल्कोहल होता है जो दाग छोड़ देता है। उस जगह पर तुरंत थोड़ा सा सफेद सिरका पानी में मिलाकर कॉटन से टैप करें, रगड़ें नहीं। फिर ठंडे पानी से धो लें।
- क्या सिल्क साड़ी को ड्राई क्लीन ही करवाना चाहिए?
- रोज नहीं। अगर सिर्फ पसीने की बदबू है तो हवा में सुखाना काफी है। पर तेल, हल्दी जैसे जिद्दी दाग या साल में एक बार पूरी साड़ी को ड्राई क्लीन करवाना ही सिल्क की लाइफ बढ़ाता है।
- सिल्क साड़ी पर दाग लगने के बाद सबसे बड़ी गलती क्या है?
- दाग पर सीधे गर्म पानी डालना या तेज साबुन से रगड़ना। इससे दाग फैल जाता है और सिल्क के धागे कमजोर हो जाते हैं। हमेशा पहले दाग को सुखाएं, फिर हल्के हाथ से साफ करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।