हाथों और कपड़ों से मेहंदी का दाग हटाना हुआ आसान, बस फॉलो करें ये सिंपल हैक्स

करवा चौथ अभी दो दिन पहले ही खत्म हुआ है। इस मौके पर कई महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी लगाई होगी। जब मेहंदी का रंग गहरा और ताजा होता है, तो हाथ बहुत सुंदर लगते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद जब मेहंदी धीरे-धीरे छूटने लगती है, तो हाथों पर जगह-जगह हल्के और गहरे निशान दिखने लगते हैं। ऐसे में हाथ पहले जैसे अच्छे नहीं लगते हैं।
कई बार मेहंदी लगाते समय इसके निशान कपड़ों पर भी पड़ जाते हैं। फिर समझ नहीं आता है कि इस दाग को कैसे साफ करें? अगर आपके हाथों या कपड़ों पर भी मेहंदी के निशान रह गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
हाथों से मेहंदी के निशान को कैसे कम करें?
आप कुछ आसान तरीकों से मेहंदी के निशान को कम करने या साफ करने की कोशिश कर सकती हैं।
image credit- pinterest/ShaadiWish Indian Wedding Planning
1. गुनगुने पानी से धोएं हाथ
अगर मेहंदी का रंग फीका पड़ने लगा है, तो हाथों को कम गुनगुने पानी से धो सकती हैं। इसके लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। हाथों को कुछ देर गुनगुने पानी में रखने के बाद हल्के हाथों से साफ करें। इससे त्वचा पर जमा रंग धीरे-धीरे कम पड़ सकता है और जो मेहंदी की लेयरिंग छूटती है, वो भी निकल सकती हैं।
2. साबुन और पानी से करें सफाई
हाथों पर मेहंदी के हल्के निशान रह गए हैं, तो रोजाना नहाते समय साबुन और पानी से हाथ साफ कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि हाथों को बहुत ज्यादा रगड़ना नहीं है। ऐसा करने से त्वचा में जलन या ड्राई हो सकती है।
यह भी पढ़ें- मेहंदी का एकदम गाढ़ा रंग चाहिए, तो जान लें लगाने का सही समय
3. हाथों को मॉइश्चराइज रखें
मेहंदी का रंग हटाने के चक्कर में बार-बार हाथ धोने से स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में हाथ धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे हाथों की नमी बनी रहेगी और त्वचा भी मुलायम रहेगी।
कपड़ों से मेहंदी का दाग कैसे हटाएं?
हाथों के साथ-साथ कई बार मेहंदी का दाग कपड़ों पर भी लग जाता है। खासकर मेहंदी लगाते समय या हाथ धोते समय कपड़ों पर निशान पड़ जाते हैं। ऐसे में कपड़े से मेहंदी का दाग साफ करते समय फैब्रिक का ध्यान रखना जरूरी है।
1. दाग को तुरंत साफ करने की कोशिश करें
अगर कपड़े पर ताजा मेहंदी लग गई है, तो सबसे पहले साफ कपड़े या टिश्यू से दाग को हाथों से दबाकर साफ करें। उसे रगड़ें नहीं, वरना दाग कपड़े में और फैल जाएगा। इसके बाद कपड़े के पीछे की तरफ से ठंडे पानी से दाग को धोने की कोशिश करें।
2. लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें
मेहंदी का दाग हटाने के लिए दाग वाली जगह पर थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट भी लगा सकती हैं। इसे कुछ मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें और फिर कपड़े के हिसाब से पानी से धो लें। ऐसा करने से दाग हल्का पड़ सकता है।
image credit- herzindagi hindi
मेहंदी के दाग साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप मेहंदी के निशान कम करना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे-
- हाथों से मेहंदी हटाने के लिए त्वचा को जोर-जोर से नहीं रगड़ें।
- ब्लीच या किसी केमिकल का इस्तेमाल हाथों पर न करें।
- कपड़ों पर कोई भी क्लीनर लगाने से पहले टेस्ट कर लें।
- दाग को साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचें।
यह भी पढ़ें- कपड़े में लगे मेहंदी के दाग को हटाने के आसान टिप्स और हैक्स
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI/magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।