10 बाल्टी पानी और महंगा फिनायल भी हो गए फेल? बाथरूम की जिद्दी बदबू को मिनटों में गायब कर देंगे ये 3 देसी जुगाड़

बाथरूम से कई बार इतनी बुरी बदबू आती है, जो 10 बाल्टी पानी और क्लीनर डालने के बाद भी खत्म होने का नाम नहीं लेती है। यह स्थिति न केवल कमरे में बैठना मुश्किल कर देती है, बल्कि घर आए मेहमानों के सामने शर्मिंदगी भी महसूस होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए नीचे लेख में बताए गए घरेलू तरीके आजमा सकती हैं।
Updated:- 2026-11-25, 20:16 IST
How to get rid of bathroom smell fast

घर के कुछ जगह ऐसी होती हैं, जिनकी रोजाना सफाई करना मुश्किल होता है। उसी में से एक है बाथरूम। हफ्ते में या फिर 1 सप्ताह में 2-3 लोग बाथरूम की क्लीनिंग करते हैं, लेकिन इसके बाद भी कई बार इससे आने वाली बदबू इतनी तेज होती है कि इसके आस-पास से गुजरना भी नामुमिकन हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग 9-10 बाल्टी पानी पलट देते हैं। इसके बाद भी जब छुटकारा नहीं मिलता है, तो लोग महंगे क्लीनर जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके बाथरूम से आने वाली तेज बदबू ने बुरा हाल कर रखा है, तो नीचे लेख में बताए गए तरीके आजमा सकती हैं। जानें बाथरूम की जिद्दी बदबू को मिनटों में गायब करने के असरदार तरीके।

बाथरूम में बदबू आए तो क्या करना चाहिए?

बाथरूम की सफाई करना आसान है, लेकिन कई बार बार-बार पानी डालने और महंगे फिनायल से फर्श धोने के बाद भी वहां से अजीब सी बदबू आती रहती है। ऐसे में बार-बार सफाई करने के बजाय आप नीचे बताए गए 3 आसान असरदार तरीके आजमा सकती हैं।

Bathroom Cleaning Tricks

1. नाली से आ रही बदबू को दूर करने का तरीका

अगर बाथरूम की सफाई करने के बाद भी बदबू आ रही है, तो इसका इस्तेमाल है कि नाली में गंदगी जमा है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप बेकिंग सोडा और सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • सबसे पहले नाली के ऊपर जमा बाल और कचरा निकालकर साफ कर लें।
  • अब नाली में थोड़ा बेकिंग सोडा डालें और उसके बाद थोड़ा सफेद सिरका डालें।
  • दोनों के मिलने पर झाग बनकर नाली में जमी चिकनाई और गंदगी निकाल देगा।
  • कुछ देर बाद गर्म पानी से नाली को धो लें।
  • ध्यान रखें कि पानी उबलता हुआ न हो।
  • अगर बदबू ज्यादा तेज है, तो यह तरीका 2-3 बार आजमाएं।

इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: टॉयलेट सीट पर जम गई है गंदगी और पीलापन, बिना ज्यादा मेहनत ऐसे करें साफ

2. बाथरूम के कोने में जमी गंदगी से आ रही बदबू को हटाने का तरीका

बाथरूम के कोनों, टाइल्स के किनारों और वॉशबेसिन के आसपास साबुन और गंदगी जमा होने लगती है। कई बार यही गंदगी बदबू की वजह बनती है। ऐसे में नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। जानें कैसे करें इस्तेमाल?

How-to-clean-bathroom-tiles-in-3-ways (1)

Image Credit-herzindagi

  • इसके लिए सबसे पहले एक नींबू को आधा काट लें।
  • फिर इसके ऊपर थोड़ा नमक लगाएं।
  • अब इसे टाइल्स के उन हिस्सों पर हल्के हाथों से रगड़ें।
  • कुछ मिनट बाद साफ पानी से धो दें।
  • इससे सतह की हल्की गंदगी हटाने में मदद मिलती है।

3. बाथरूम से आ रही सीवर या पेशाब जैसी बदबू को हटाने के लिए क्या करें?

कई बार बाथरूम में सीवर जैसी तेज बदबू आती है, जबकि फर्श और टॉयलेट बिल्कुल साफ होते हैं। इसकी एक वजह फ्लोर ड्रेन के अंदर पानी का सूख जाना भी हो सकता है। दरअसल, नाली के पाइप में एक ट्रैप होता है, जिसमें थोड़ा पानी जमा रहता है। यह पानी सीवर की बदबू को वापस बाथरूम में आने से रोकता है।

अगर लंबे समय तक नाली का इस्तेमाल नहीं किया जाता, तो यह पानी सूख सकता है। ऐसे में नाली में धीरे-धीरे एक-दो बाल्टी पानी डालें। अगर इसके बाद भी बदबू बनी रहती है, तो प्लंबर से ड्रेन ट्रैप और पाइप की जांच करवाएं। इसके लिए पानी में फिटकरी का टुकड़ा डालकर उबालें और पूरे बाथरूम में डाल दें।

बाथरूम को खुशबूदार बनाने के लिए क्या करें?

अगर आप चाहती हैं, तो बाथरूम से बराबर खुशबू आती रहे है। ऐसे में आप फिनायल की गोली का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके पास यह नहीं है, तो आप कपूर की 4-5 गोली को पॉलीथीन में बांधकर छोटे-छोटे 5-5 छेद करें। इसके बाद इसे बाथरूम के किसी कोने में रखें या लटका दें। ऐसा करने के कुछ देर बाद बाथरूम से खुशबू आने लगेगी।

Bathroom Drain Cleaning

Image Credit-magnific

बाथरूम से आने वाली बदबू को रोकने के लिए क्या करें?

बाथरूम की बदबू को रोकने के लिए रोजाना कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नहाने के बाद फर्श पर पानी जमा न रहने दें। बाथरूम की खिड़की या एग्जॉस्ट फैन चलाकर हवा आने-जाने का रास्ता बनाएं। नाली के ऊपर जमा बाल और साबुन की गंदगी नियमित रूप से हटाते रहें। टॉयलेट ब्रश और डस्टबिन को भी साफ रखें। अगर बदबू लगातार बनी रहती है या सीवर जैसी तेज गंध आती है, तो इसे सिर्फ सफाई की समस्या समझकर नजरअंदाज न करें।

इसे भी पढ़ें- बाथरूम के जिद्दी से जिद्दी दागों की होगी परमानेंट छुट्टी, आजमाएं ये 6 इजी क्लीनिंग हैक्स

इन तरीकों को आजमाकर आप बाथरूम से आने वाली बदबू को दूर कर सकती हैं। हालांकि, यह कोई परमानेंट सॉल्यूशन नहीं है।गर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit-ai (main image)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।