Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:20 PM IST

बगीचे के लिए फ्री में बनेगी जैविक खाद, जानें तरीका और पौधों को हरा-भरा रखने का सीक्रेट

पौधों को हरा-भरा रखने के लिए लोग नर्सरी से जैविक खाद खरीदकर लाते है। मगर आप बिना पैसे खर्च किए इसे घर में बनाकर तैयार कर सकती हैं। नीचे जानें तरीका-
Updated:- 2026-08-09, 13:05 IST
best homemade fertilizer to keep plants green and healthy

पौधों को हरा-भरा रखने में जैविक खाद की अहम भूमिका होती है। अगर समय-समय पर मिट्टी में खाद न मिलाई जाए, तो न केवल पौधे बल्कि मिट्टी भी बेजान होने लगती है। ऐसे में आमतौर पर लोग नर्सरी से कंपोस्ट या गोबर की खाद खरीदकर लाते हैं। हालांकि, कई बार बहुत पुरानी या ज्यादा केमिकल वाली खाद की वजह से पौधे जलने या खराब होने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आजकल लोग घर पर ही जैविक खाद तैयार करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप होममेड कंपोस्ट बना सकती हैं।

घर पर जैविक खाद कैसे बनाएं?

वर्तमान में न केवल बाजार में खाने वाली चीजों में बल्कि खाद में भी मिलावट होती है। पौधों में अगर गलत या ज्यादा केमिकल वाली खाद का इस्तेमाल किया जाता है, तो ये हरे-भरे होने की जगह खराब हो सकते हैं। ऐसे में क्यों न घर पर खाद तैयार की जाए? नीचे लेख में जानें-

Organic-garden-compost-1751904072077

इसे भी पढ़ें- बिना बीज के गमले में लहलहाएगा हरा-भरा पुदीना, बस ट्राई करें यह हैक

सूखी पत्तियों से जैविक खाद कैसे बनाएं?

सूखी पत्तियों से बेहतरीन जैविक खाद घर पर बहुत आसानी से बनाई जा सकती है। यह पौधों के विकास के लिए बेहद फायदेमंद होती है। खाद बनाने की आसान विधि नीचे दी गई है।

how to make to organic compost

  • पेड़ों से गिरी हुई सूखी पत्तियों को इकट्ठा कर लें। बड़े पत्तों को थोड़ा क्रश या छोटा कर लें।
  • इसके बाद बोरी या फिर प्लास्टिक का ड्रम लें।
  • अब किनारे और ऊपर की तरफ हवा आने-जाने के लिए छेद करें।
  • फिर नीचे सूखी पत्तियों की एक मोटी परत बिछाएं।
  • इसके ऊपर रसोई का गीला कचरा, थोड़ी सी मिट्टी और थोड़ा गोबर या पानी छिड़कें ताकि नमी बनी रहे।
  • अब फिर से पत्तियों और कचरे की परतें बारी-बारी से लगाते जाएं।
  • मिश्रण में नमी बनाए रखने के लिए बीच-बीच में पानी का छिड़काव करें।
  • कचरे को जल्दी गलाने के लिए हर 10-15 दिन में इसे पलटते रहें।
  • 2 से 3 महीनों में सूखी पत्तियां सड़कर काले और भुरभुरे रंग की जैविक खाद बन जाता है।

सूखी पत्तियों का इस्तेमाल करने का दूसरा तरीका

सूखी पत्तियों का इस्तेमाल जैविक खाद बनाने के अलावा भी कर सकती हैं। अगर पौधे छत पर खुले में रखे हैं, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले मिट्टी की गुड़ाई करें।

organic compost kaise banayen

फिर सूखी पत्तियों को मिट्टी में दबाकर ऊपर से पानी का छिड़काव करें। इससे पौधे में नमी बनी रहेगी और आपको बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें- शिवलिंग पर चढ़े पुराने बेलपत्र और फूलों से बनाएं कुदरती खाद, सस्ते में होगा काम

अगर आपके घर के आस-पास सूखी पत्तियां पड़ी रहती हैं, तो इन्हें बटोरकर इससे खाद बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।