Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

Mopping Hacks: पोछा लगाने में अब नहीं बर्बाद होंगे घंटों, ये स्मार्ट हैक्स बचाएंगे आपकी मेहनत

घर की साफ-सफाई करना हर महिला के रोजमर्रा के काम सबसे जरूरी हिस्सा होता है, लेकिन जब बात पोछा लगाने की आती है, तो यह काम उन्हें सबसे भारी लगता है। क्योंकि, हर कमरे, कोने और फर्श को अच्छी तरह साफ करने में काफी समय लग जाता है।
Updated:- 2026-05-12, 17:16 IST
quick mopping hacks will save your time know easy tricks

पोछा लगाना महिलाओं को सबसे बड़ा काम लगता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा समय लगता है। अगर अच्छे से पोछा न लगाया जाए, तो गंदगी अच्छे से साफ नहीं होती और फर्श पर गीले पानी का निशान भी दिखने लगता है। यही कारण है कि कई महिलाएं हफ्ते में रोज घर में पोछा नहीं लगाती। घर बड़ा हो तो समय और भी ज्यादा लगता है। अक्सर आपने ध्यान दिया होगा कि जब भी आप जल्दी-जल्दी में पोछा फर्श पर लगाती होंगी, तो फर्श पर पानी और पोछे का निशान सूखने के बाद दिखने लगता है। आप भी अगर पोछा मारने के काम को आसान बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पोछा मारने के जरूरी टिप्स विस्तार से बताएंगे।

पोछा लगाने से पहले करें ये काम

पोछा लगाना इतना मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए आप कुछ टिप्स फॉलो करेंगी, तो यह और भी आसान हो जाएगा। पोछा मारने से पहले आप सबसे पहले घर में झाड़ू लगा लें। अगर धूल पहले से साफ हो जाएगी, तो पोछा मारते समय ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी। सबसे खास बात यह है कि धूल-मिट्टी का निशान फर्श पर पानी पड़ने से जमेगा नहीं। इतना नहीं एक बार पोछा फर्श पर लगाते ही फर्श साफ हो जाएगा। आपको बार-बार फर्श रगड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें- Mopping Hacks: घर में पोछा लगाने के लिए अपनाएं ये 5 हैक्स, सफाई में नहीं लगेगा ज्यादा टाइम

mopping tips

दो बाल्टी वाला तरीका अपनाएं

घर बड़ा है और खुला होने की वजह से जल्दी गंदा हो जाता है, तो आपको 2 बार पोछा लगाने की जरूरत नहीं है। कई महिलाओं को देखा जाता है कि एक बार जब सफाई नहीं होती है, तो वह फिर से पोछा लगाती हैं। इसके लिए आप एक साथ 2 बाल्टी रखें और एक बाल्टी में साफ पानी और दूसरी में गंदा पानी रखें। इससे हर बार पोछा अच्छे से साफ रहेगा और फर्श सूखने के बाद इसपर निशान नहीं दिखेगा।

इसे भी पढ़ें- नए कपड़े की तरह चमकेगा आपके घर का पोछा, बस धोने से पहले पानी में मिला दें एक चम्मच पाउडर

easy mopping techniques

एक दिशा में पोछा लगाएं

कई महिलाओं को पोछा मारने का सही तरीका नहीं पता होता, यही कारण है कि उन्हें समय ज्यादा लगता है। पोछा लगाते समय एक साथ पूरा घर कवर न करें। कमरे के एक कोने से शुरुआत करें और धीरे-धीरे लास्ट तक जाए, इससे हर कोना साफ होगा और एक दिशा में साफ करने की वजह से समय भी कम लगेगा।

mopping tips

इसके अलावा सफाई करते समय आप डंडे वाले पोछे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। बड़े घर के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इसमें एक साथ ज्यादा स्पेस कवर हो जाता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।