Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

मार्बल फर्श की गायब हो गई है चमक? कम मेहनत में बिना नुकसान पहुंचाए ऐसे करें क्लीन

मार्बल फर्श की लोग रोजाना साफ-सफाई करते हैं, लेकिन किनारे की क्लीनिंग करना भूल जाते हैं। अब ऐसे में कोने में गंदगी जमा हो जाती है, जो पूरे लुक को खराब करती हैं। वहीं अगर फर्श पर लोहे का कोई फर्नीचर रखा है, तो उसका जंग भी इसमें लग जाता है, जो देखने में गंदा लगता है।
Updated:- 2026-06-11, 15:47 IST
how to clean marble floors naturally

Marble Floor Cleaning Tips: घर में लगा मार्बल का फर्श देखने में खूबसूरत और आलीशान लगता है, लेकिन अगर अच्छे से इसका ध्यान न रखा जाए, तो इसकी चमक गायब हो जाती है। रोजाना सफाई के बाद भी किनारे पर या बीच में गंदगी छूट जाती है, जो धीरे-धीरे दाग-धब्बे में बदल जाते हैं। साथ ही, फर्श का रंग सफेद से हल्का पीला हो जाता है।

अब ऐसे में कई बार लोग इसकी चमक वापस लाने के चक्कर में तेजाब या कड़े केमिकल वाले एसिड बाजार से खरीद लाते हैं। अगर आपके घर के मार्बल की चमक भी गायब हो गई है, तो बिना नुकसान पहुंचाए नीचे लेख में बताया गया तरीका अपना सकती हैं।

लिक्विड डिश सोप और गुनगुने पानी का इस्तेमाल

मार्बल फर्श को साफ करने का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है माइल्ड डिशवॉश लिक्विड। मार्बल पर कभी भी खुरदरे पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके लिए एक बाल्टी गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच लिक्विड सोप मिलाएं।

how-to-clean-home-marble-floor

अब एक साफ और मुलायम सूती कपड़े या पोछे को इस पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और फर्श पर पोछा लगाएं। गुनगुना पानी मार्बल पर जमी चिकनाई को आसानी से काट देता है और डिश सोप उसे बिना नुकसान पहुंचाए चमका देता है।

इसे भी पढ़ें- लकड़ी की मेज पर रोजाना साफ करने के बाद भी जम जाती है धूल, ये हैक्स दिला सकते हैं छुटकारा

कॉर्नस्टार्च से हटाएं तेल और घी के निशान

किचन या डाइनिंग एरिया के मार्बल फर्श पर अक्सर तेल, घी या चिकनाई के दाग गिर जाते हैं। इसके लिए कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे ही फर्श पर तेल गिरे, उस जगह पर सूखा कॉर्नस्टार्च छिड़क दें और कम से कम 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

कॉर्नस्टार्च सारा तेल और चिकनाई अपने अंदर सोख लेता है। इसके बाद झाड़ू से पाउडर साफ कर लें और गीले कपड़े से पोंछ दें। फर्श बिना किसी चिपचिपाहट के बिल्कुल साफ हो जाएगा।

मार्बल फर्श के किनारे पर जमीं गंदगी को हटाने के

अगर कमरे की मार्बल फर्श के किनारे पर गंदगी जमा हो गई है, तो उसे हटाने के लिए फिटकरी और गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

hacks-to-clean-home-marble

इसके लिए आधी बाल्टी गुनगुने पानी में 100 ग्राम फिटकरी मिलाएं। इसके बाद इस पानी को गंदगी वाली जगह पर डालें। 5-10 मिनट छोड़ने के बाद इसे क्लीनिंग ब्रश से रगड़ते हुए साफ करें।

इसे भी पढ़ें- महंगे शू-पॉलिश का खर्चा बचाएगा सरसों का तेल, जूतों को चमकाने के लिए आजमाएं यह पुराना घरेलू हैक

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।