दिवाली पर बचे हुए दीयों से बनाएं 'पीतांबरी', मिनटों में नए जैसे चमकेंगे तांबे-पीतल के बर्तन

अगर आपके घर में दि‍वाली के बाद कई सारे द‍ीये बचे हैं, तो आप उनसे पीतांबरी पाउडर बना सकती हैं। हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-11-09, 17:18 IST
diy pitambari powder

दिवाली के बाद घर में कई सारे मिट्टी के दीये बच जाते हैं। कुछ दीये टूट जाते हैं, तो कुछ का इस्तेमाल करने के बाद हम उन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन पुराने दीयों को एक बार फिर काम में लाया जा सकता है? जी हां, आप इनसे बाजार में मिलने वाला पीतांबरी बना सकती हैं।

अगर आपके घर में भी दिवाली के दीये बच गए हैं, तो हम आपको इससे पीतांबरी बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

diy pitambari powder

image credit- herzindagi hindi

पुराने दीयों से कैसे बनाएं घर पर पीतांबरी जैसा पाउडर?

घर पर पीतांबरी पाउडर बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों से यह पाउडर तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आपको चाहिए-

  • इस्तेमाल किए हुए मिट्टी के दीये
  • आधा छोटा चम्मच नमक
  • आधा छोटा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर
  • एक छलनी

यह भी पढ़ें- तांबे के बर्तनों में लग गया है जंग? इस 1 मौसमी फल के छिलकों से मिनटों में करें साफ

इन आसान स्टेप्स में तैयार करें पीतांबरी पाउडर

सबसे पहले मिट्टी के दीयों को इकट्ठा कर लें। ध्यान रखें कि दीयों पर तेल या दूसरी गंदगी न लगी हो। इन्हें अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह सूखने दें। इसके बाद सूखे दीयों को कूटकर मिट्टी जैसा पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को एक छलनी से छान लें। ऐसा करने से मिट्टी के बड़े और मोटे टुकड़े अलग हो जाएंगे। आपको सफाई के लिए बारीक पाउडर मिल जाएगा।

इसके बाद इसमें आधा छोटा चम्मच नमक और आधा छोटा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालें। दोनों चीजों को मिट्टी के पाउडर में अच्छी तरह मिला लें। आपका घर पर पीतांबरी पाउडर तैयार है।

diy pitambari powder (2)

image credit- magnific

दीये से बने पीतांबरी पाउडर का इस्तेमाल करने से पहले ध्‍यान रखें ये बातें

घर पर बनाए गए पीतांबरी पाउडर को इस्तेमाल करने से पहले उसकी सेफ्टी के बारे में जानना जरूरी है। हर तरह की मेटल पर एक ही चीज से सफाई करना ठीक नहीं होता।

  • दीयों की मिट्टी के बारीक कण बर्तन पर खरोच डाल सकते हैं। इसलिए पाउडर को जोर लगाकर रगड़ने से बचें।
  • अगर आपके पास महंगे, डिजाइन वाले या कलई किए हुए बर्तन हैं, तो उन पर ये पाउडर यूज न करें। इससे उनकी चमक खराब हो सकती है।
  • अगर आप इसे आजमाना चाहती हैं, तो पहले ऐसे बर्तन पर यूज करें जिसका यूज बहुत कम होता हो।
  • पाउडर लगाने के बाद बर्तन को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर सूखे कपड़े से पोंछें जरूर।

यह भी पढ़ें- बाजार जाने का झंझट खत्म! टाटरी और मिट्टी दीया से घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं Pitambari Powder

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।