फल-सब्जी रखने वाली टोकरी से बनेगा महंगा गमला, बस इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

अगर आपके घर में प्लास्टिक की टोकरी बेकार पड़ी है, तो इसे फेंकने के बजाय आप इसकी मदद से प्लांटर बनाकर तैयार कर सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें गमला बनाने का तरीका।   
Updated:- 2026-11-26, 16:46 IST
image

Broken Basket Reuse Ideas: पेड़-पौधे लगाने के लिे हम सभी बाजार में मिलने वाले गमले या सीमेंट पॉट खरीदकर लाते हैं। घर के आंगन, बालकनी या छत पर लगे प्लांट्स न केवल घर को सुंदर बनाते हैं बल्कि दिल को भी सुकून देते हैं। इस कारण आज के समय होम गार्डनिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है। ऐसे में बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइनर गमले के डिजाइंस देखने को मिलते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि घर में बेकार पड़ी प्लास्टिक टोकरी से गमला बना सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें पुरानी या बेकार पड़ी प्लास्टिक टोकरी से गमला कैसे बनाएं?

पुरानी टोकरी से गमले बनाने का आसान तरीका

घर में फल और सब्जियां रखने के लिए इस्तेमाल होने वाली साधारण टोकरी भी खूबसूरत प्लांटर में बदल सकती है? जी हां, थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद से आप पुरानी टोकरी को महंगे डिजाइनर गमले जैसा लुक दे सकती हैं।

Ghar Par Plastic Tokari Se Planter Kaise Banayen

Image Credit-ai

पुरानी टोकरी से गमले बनाने के लिए जरूरी सामान

  • टोकरी- 1 साफ और मजबूत फल-सब्जी वाली टोकरी
  • अस्तर- जूट का कपड़ा, पुराना बोरा या मोटी पॉलीथिन
  • रंग और ब्रश- स्प्रे पेंट, ऐक्रेलिक पेंट या चॉक पेंट और ब्रश
  • सजावट की चीजें- जूट की रस्सी, कौड़ियां, लेस या छोटे सजावटी टुकड़े
  • चिपकाने और बांधने का सामान- ग्लू गन या मजबूत ग्लू, केबल टाई या धागा
  • पौधे के लिए- नीचे रखने के लिए छोटे पत्थर या कंकड़, अच्छी मिट्टी और अपना पसंदीदा पौधा

 इसे भी पढ़ें- कबाड़ समझकर न फेंकें फटा स्वेटर, इस देसी जुगाड़ से बनाएं सालों-साल चलने वाला पोंछा

प्लास्टिक की टोकरी से गमला बनाने का तरीका

  • सबसे पहले टोकरी को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। अगर कोई किनारा या जोड़ ढीला हो, तो उसे ग्लू या केबल टाई से ठीक कर लें।
  • टोकरी के अंदर जूट का कपड़ा या मोटी पॉलीथिन इस तरह सेट करें कि मिट्टी बाहर न निकले, लेकिन अतिरिक्त पानी निकलने की थोड़ी जगह बनी रहे।
  • टोकरी को अपनी पसंद के रंग से पेंट करें और सूखने दें। हल्के, मिट्टी जैसे या मैट रंग और थोड़ा सा गोल्डन या ब्रॉन्ज टच इसे महंगा और क्लासी दिखाते हैं।
  • किनारों या हैंडल पर जूट की रस्सी लपेटें या थोड़ी-बहुत सजावट करें। बहुत ज्यादा भीड़भाड़ के बजाय साफ-सुथरा डिज़ाइन ज्यादा अच्छा लगता है।
  • सबसे नीचे थोड़े कंकड़ डालें, फिर मिट्टी भरें और हल्का या मध्यम आकार का पौधा (जैसे मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या फर्न) लगा दें।

Plastic Basket Reuse Hacks

 

Image Credit-ai

प्लास्टिक टोकरी से और क्या-क्या बना सकते है?

अगर आप प्लास्टिक टोकरी से गमला नहीं बनाना चाहती हैं, तो इससे अन्य कमाल की काम वाली चीजें बना सकती हैं। नीचे जानें-

Reuse Ideas For Plastic Tokri

Image Credit-herzindagi

  1. खिलौनों या सामान रखने का बॉक्स- बच्चों के खिलौने, जूते-चप्पल, पुराने कपड़े या घर का बिखरा हुआ सामान रखने के लिए इसका आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
  2. कपड़ा या लॉन्ड्री बास्केट- धुले या गंदे कपड़े इकट्ठा करने के लिए यह हल्की और हवादार बास्केट की तरह काम करती है।
  3. किचन या पेंट्री ऑर्गनाइजर- पेंट करके या लेबल लगाकर इसमें सूखा राशन, मसालों के पैकेट, नैपकिन या किचन का अतिरिक्त सामान रखा जा सकता है।
  4. छोटा रैक या शेल्फ- दो-तीन मजबूत टोकरियों को सही तरीके से जोड़कर या रखकर हल्के सामान के लिए छोटा रैक बनाया जा सकता है।
  5. हैंडीक्राफ्ट या गिफ्ट बास्केट- कपड़े या रिबन से सजाकर इसमें फल, मिठाई या उपहार का सामान सजाकर दिया जा सकता है।
  6. पालतू जानवरों या बागवानी का सामान- बागवानी के औजार, खाद के पैकेट या पालतू जानवरों के खिलौने और जरूरी चीजें रखने में भी यह काफी काम आती है।

 इसे भी पढ़ें- Comb Reuse Ideas: बाल संवारने में ही नहीं, इन 7 कामों में भी कमाल दिखाता है पुराना कंघा 

इस तरह से आप पुरानी टोकरी से बिना ज्यादा खर्च के प्लांटर बना सकती हैं। अगर आप प्लांटर नहीं बनाना चाहती हैं, तो इसके अलावा अन्य कामों में इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-ai


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।