Old Comb Reuse Ideas: बाल संवारने में ही नहीं, रोजमर्रा के इन 7 कामों में कमाल दिखाता है पुराना कंघा

Old Comb Reuse Ideas: आमतौर पर हम घर में इस्तेमाल होने वाली चीज़ों के पुराने होने पर उन्हें फेंक देते हैं इन्हीं में से एक है कंघा। घिसने, दांत टूटने या पुराना होने के बाद हम इसे कूड़ेदान में डाल देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ड्रेसिंग टेबल या मेकअप बॉक्स में रखा पुराना कंघा न केवल बाल संवारने के काम आता है, बल्कि घर की साफ-सफाई में भी कमाल दिखाता है? यदि आपका कंघा पुराना हो गया है और आप इसे फेंकने का सोच रहे हैं, तो तुरंत रुकिए। आज के इस लेख में हम आपको पुराने कंघे के 7 रीयूज आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं।
पुराने कंघे को फेंकने के बजाय 7 कामों में करें इस्तेमाल
आमतौर पर लोगों को लगता है कि कंघे का इस्तेमाल केवल बाल संवारने के लिए कर सकते हैं। ऐसे में जब यह पुराना या फिर टूट जाता है, तो इस हम सभी इधर-उधर फेंक या फिर कूड़ेदान में डाल देते हैं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि आप पुरानी या टूटी कंघी का इस्तेमाल साफ-सफाई में भी कर सकती हैं। जानें कैसे-
1. कील को ठोकते समय करें पुराने कंघे का इस्तेमाल
दीवार पर कील ठोकते समय पुराना कंघा कमाल का जुगाड़ साबित हो सकता है। छोटी कीलों को उंगलियों से पकड़कर ठोकना अक्सर जोखिम भरा होता है, क्योंकि हथौड़ी फिसलने पर उंगलियों पर चोट लग सकती है। कील को कंघे के दो दांतों के बीच फंसाने से आपके हाथ और हथौड़ी के बीच सुरक्षित दूरी बनी रहती है।
शुरुआत में कील को हल्के से ठोककर दीवार में जमा लें, फिर कंघा हटाकर कील को पूरा अंदर ठोक दें। इसके लिए मजबूत और मोटे दांतों वाला पुराना कंघा चुनें, पतला कंघा टूट सकता है।

Image Credit-ai
इसे भी पढ़ें- कबाड़ समझकर न फेंकें फटा स्वेटर, इस देसी जुगाड़ से बनाएं सालों-साल चलने वाला पोंछा
2. जूतों के तलवे में फंसी गंदगी हटाने में कंघी का इस्तेमाल
जूते पहनने के बाद उनके तलवों में मिट्टी, धूल और छोटे-छोटे कंकड़ फंस जाते हैं। इन्हें निकालने के लिए पुराने कंघे का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंघे के दांतों से तलवे की खांचों में फंसी मिट्टी को धीरे-धीरे बाहर निकालें। इससे जूतों की सफाई करना आसान हो जाएगा। इसके लिए मजबूत प्लास्टिक का कंघा इस्तेमाल करें।

Image Credit-ai
3. गमले की मिट्टी की गुड़ाई करने में कंघी का इस्तेमाल
गमलों में लगे पौधों की मिट्टी कई बार ऊपर से सख्त हो जाती है। ऐसे में पुराने कंघे का इस्तेमाल मिट्टी की ऊपरी लेय को हल्का ढीला करने के लिए कर सकते हैं। कंघे को मिट्टी की सतह पर बहुत हल्के हाथों से चलाएं। इससे मिट्टी की पपड़ी टूट सकती है। ध्यान रखें कि जड़ों को नुकसान न पहुंचे।

Image Credit-ai
4. हेयर ब्रश और छोटी चीजों की सफाई में दिखाता है कमाल
घर में रखे हेयर ब्रश में बाल और धूल जमा हो जाती है। ऐसे में इन्हें साफ करने के लिए आप पुराने साफ कंघे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कंघी की मदद से ब्रश में फंसे बालों को बाहर निकाल सकती हैं। इसके अलावा छोटे गैप वाली कुछ घरेलू चीजों से धूल हटाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस्तेमाल के बाद कंघे को साबुन और पानी से अच्छी तरह साफ जरूर करें।

Image Credit-ai
5.आर्ट और क्राफ्ट बनाते समय करें पुरानी कंघी का इस्तेमाल
अगर आपको घर पर पेंटिंग या DIY क्राफ्ट बनाना पसंद है, तो पुराना कंघा आपके काम आ सकता है। गीले पेंट पर कंघे को हल्के हाथों से चलाकर अलग-अलग तरह की लाइनें और टेक्सचर बना सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि बच्चे भी इसकी मदद से पेपर पर खूबसूरत डिजाइन बना सकते हैं। बस ध्यान रखें कि इसके लिए अलग कंघा रखें और उसे दोबारा बालों में इस्तेमाल न करें।

Image Credit-ai
6. कपड़ों से धूल और रोएं हटाने में मददगार
मोटे कपड़ों या फैब्रिक पर छोटे-छोटे रोएं और धूल चिपक जाती है। ऐसे में चौड़े दांतों वाले साफ कंघे से बहुत हल्के हाथों से सतह पर जमा धूल हटाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, नाजुक कपड़ों, ऊन और सिल्क पर इसका इस्तेमाल न करें, क्योंकि कपड़ा खिंच सकता है या खराब हो सकता है।

Image Credit-ai
7. घर की छोटी-छोटी जगहों की सफाई में कंघे का इस्तेमाल
खिड़की की जाली, कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बाहरी हिस्सों और छोटी दरारों में धूल जमा हो जाती है। पुराने कंघे के दांतों के बीच मुलायम कपड़ा लगाकर ऐसी जगहों की हल्की सफाई कर सकती हैं। इससे उन कोनों तक पहुंचना आसान होगा, जहां सामान्य कपड़े से सफाई करना मुश्किल होता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सफाई करते समय उन्हें बंद रखें और पानी का इस्तेमाल न करें।

Image Credit-ai
पुराना कंघा फेंकने से पहले नोट करें ये बातें
पुरानी चीजों को दोबारा इस्तेमाल करना न सिर्फ पैसे बचाने का अच्छा तरीका है, बल्कि इससे घर में बेकार सामान भी कम होता है। हालांकि, कंघे का इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। अगर कंघे के दांत टूट गए हैं, उनमें नुकीले किनारे हैं या वह बहुत ज्यादा गंदा है, तो उसे इस्तेमाल करने से बचें। साथ ही, सफाई और क्राफ्ट के लिए इस्तेमाल किए गए कंघे को बालों में दोबारा न लगाएं।
इसे भी पढ़ें- Old Toothbrush Reuse Ideas: अरे रुकिए! मत फेंकिए पुराने टूथब्रश, ऐसे करें इस्तेमाल; बच जाएंगे हजारों रुपये
निष्कर्ष
इस तरह से आप घर में मौजूद कंघी का कुल 7 कामों में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें क्लीनिंग से लेकर गार्डनिंग में अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-magnific
- पुराने कंघे का इस्तेमाल घर के किन कामों में किया जा सकता है?
- पुराने कंघे का उपयोग कपड़े के रोएं हटाने, खिड़की के ट्रैक साफ करने, कील ठोकते समय उंगलियों को बचाने और नूडल्स काटने जैसे कई स्मार्ट कामों में किया जा सकता है।
- ऊनी कपड़ों और स्वेटर के रोएं (Lint) हटाने में पुराना कंघा कैसे काम करता है?
- बारीक दांतों वाले कंघे को स्वेटर पर हल्के हाथों से एक ही दिशा में फेरने से कपड़ों के ऊपर जमा सारे रोएं और रुई के गोले आसानी से निकल जाते हैं।
- दीवार पर कील ठोकते समय पुराना कंघा कैसे मदद करता है?
- कील को कंघे के दो दांतों के बीच फंसाकर पकड़ने से हथौड़ी चलाने पर आपकी उंगलियों पर चोट लगने का खतरा पूरी तरह खत्म हो जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।