Tawa Cleaning Hacks: काला तवा चमकाना होगा आसान, बस किचन में रखी इन चीजों से करें साफ

काला पड़ा तवा फेंकने की जरूरत नहीं है। किचन में रखे बेकिंग सोडा से लेकर इन चीजों से मिनटों में ऐसे साफ करें। जानिए लोहे, स्टील और नॉन-स्टिक तवे को साफ करने का सही तरीका।
Updated:- 2026-11-18, 12:05 IST
Tawa Easy Cleaning Tips

Tawa Cleaning Hacks: रोज रोटी-पराठा सेंकते-सेंकते तवा काला पड़ जाता है। कई बार तो इतनी जिद्दी कालिख जम जाती है कि साबुन से रगड़ने पर भी नहीं जाती। ऐसे में लोग नया तवा खरीदने की सोचने लगते हैं, लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

आपके किचन में ही ऐसी 3-4 चीजें रखी हैं, जिनसे काला तवा फिर से नया जैसा चमक जाएगा। बस तरीका सही होना चाहिए, क्योंकि लोहे का तवा, स्टील का तवा और नॉन-स्टिक तवा, तीनों को साफ करने का तरीका अलग-अलग होता है। गलत तरीके से साफ किया तो तवा खराब भी हो सकता है।

जला हुआ तवा साफ करने का करीका

अगर आप भी जले हुए तवे को साफ करके थक गई हैं, लेकिन वह साफ नहीं हो रहा है तो हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं।

1- लोहे के तवे के लिए

लोहे के तवे को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा वाला पेस्ट सबसे असरदार तरीका है। आइए जानते हैं यहां-

  • एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को तवे के काले हिस्सों पर अच्छी तरह फैला दें और 15 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • इसके बाद किसी पुराने स्क्रबर से हल्के हाथ से रगड़ें। आप देखेंगे कि जमी हुई काली परत अपने आप उतरने लगेगी। आखिर में गुनगुने पानी से धो लें।
  • अगर तवे पर चिकनाई ज्यादा जमी है, तो नमक और नींबू सबसे बेस्ट हैं। तवे पर थोड़ा सा मोटा नमक छिड़कें और आधे कटे हुए नींबू से उसे रगड़ें।
  • नमक हल्के स्क्रबर का काम करेगा और नींबू चिकनाई को काट देगा। 5-10 मिनट रगड़ने के बाद तवा धो लें। तवा तो चमकेगा ही, साथ में किचन में नींबू की फ्रेश खुशबू भी फैल जाएगी।

tawa cleaning tips

image credit-pinterest (Geetha G)

2- स्टील के तवे के लिए

स्टील का तवा थोड़ा जिद्दी होता है, इस पर जमी काली परत सिर्फ साबुन से नहीं जाती। सिरके वाला तरीका अपनाना पड़ेगा।

  • स्टील का तवा है तो इस तरीके को जरूर ट्राई करें। पहले तवे पर बेकिंग सोडा छिड़कें।
  • फिर ऊपर से थोड़ा सा सिरका डाल दें। इससे झाग बनने लगेगा।
  • इसे 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। झाग जली हुई परत को नरम कर देगा।
  • इसके बाद स्क्रबर से रगड़कर गुनगुने पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें- प्याज को तवे पर रगड़ने के बाद इसपर नींबू का रस डालने से क्या होगा? एक बार सफाई के इस हैक को फॉलो करके देखिए

3- नॉन-स्टिक तवे को ऐसे साफ करें

नॉन-स्टिक तवा नाजुक होता है, इसे लोहे के तवे की तरह रगड़ा तो कोटिंग उतर जाएगी, इसलिए इसे साफ करने का तरीका बिल्कुल अलग है।

  • नॉन-स्टिक तवे को लोहे के तवे की तरह रगड़ना सबसे बड़ी गलती है।
  • सबसे पहले तवे को ठंडा होने दें। गरम तवे पर कभी ठंडा पानी मत डालें, इससे उसकी कोटिंग खराब हो जाती है और तवा टेढ़ा भी हो सकता है।
  • ठंडा होने के बाद गुनगुने पानी में थोड़ा सा डिश सोप मिलाकर तवे को 15 मिनट के लिए भिगो दें।
  • फिर मुलायम स्पंज या सिलिकॉन वाले चम्मच से हल्के हाथ से साफ करें।
  • जिद्दी दाग के लिए भी स्टील वूल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

tawa cleaning hacks

image credit-pinterest (Geetha G)

तवा साफ करते समय ध्यान रखने वाली बातें

तवा साफ तो हो जाएगा, लेकिन अगर इन 5 गलतियों को नहीं सुधारा तो तवा फिर से जल्दी काला पड़ जाएगा।

  • लोहे के तवे को धोकर गीला मत छोड़ें, वरना उस पर जंग लग जाएगा। सुखाने के बाद उस पर 2-3 बूंद तेल लगाकर कपड़े से पोछ दें।
  • चाहे कोई भी तवा हो, गरम तवे पर ठंडा पानी डालने से उसकी शेप बिगड़ सकती है।
  • तवे को चमकाने के चक्कर में तेज एसिड वाला क्लीनर मत लगाएं, इससे खाने में केमिकल जा सकता है।
  • लोहे के तवे पर आप थोड़ा जोर लगाकर रगड़ सकते हैं, लेकिन नॉन-स्टिक पर सिर्फ मुलायम स्पंज ही चलाएं।
  • तवा पूरी तरह काला होने का इंतजार न करें। रोज इस्तेमाल के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लेंगे तो कालिख जमेगी ही नहीं।

यह भी पढ़ें- कहीं आपका नॉन-स्टिक तवा एक्सपायर तो नहीं हो गया? ये निशान देखें तो तुरंत बदलें

काला तवा देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। बेकिंग सोडा, नमक, नींबू और सिरके जैसी किचन की चीजों से ही आप उसे फिर से चमका सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- ai

FAQ
क्या काले तवे पर रोटी सेंकना सेहत के लिए खराब है?
हां, बहुत ज्यादा जली हुई कालिख वाले तवे पर रोटी सेंकने से उस पर कार्बन की परत चिपक सकती है। इसलिए हफ्ते में एक बार तवे की डीप क्लीनिंग जरूर करनी चाहिए।
लोहे के तवे को कितने दिन में एक बार साफ करना चाहिए?
रोज इस्तेमाल के बाद सिर्फ पानी से धोकर सुखा लें। और महीने में 1-2 बार बेकिंग सोडा वाले पेस्ट से डीप क्लीन करें, ताकि कालिख की मोटी परत न जमे।
क्या तवे को साफ करने के लिए ईंट या राख का इस्तेमाल करना सही है?
पुराने जमाने में लोग ऐसा करते थे, लेकिन अब इससे बचना चाहिए। ईंट से तवे पर स्क्रैच पड़ जाते हैं और नॉन-स्टिक की कोटिंग पूरी तरह खराब हो जाती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।