घर को चोरों से बचाएगी यह आसान ट्रिक, किसी की आहट होते ही जल उठेगी लाइट

अपने घर को चोरों से बचाने के लिए आजकल लोग कई तरह के तरीके अपना रहे हैं। पूरे घर में एलईडी सेंसर लाइट लगाना ऐसा ही एक तरीका है, जिसमें चोर के घुसते ही ऑटोमैटिकली लाइट जल उठती है।
Updated:- 2026-11-18, 10:11 IST
LED Sensor Bulb home security

घर की सुरक्षा के साथ ही लाइट की खपत कम करने में एलईडी सेंसर बल्‍ब सबसे कारगर तरीका है। यह बल्‍ब आपके घर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस लाइट्स में एक खास इनबिल्ट फीचर होता है, जहां अचानक किसी चीज के सामने आते ही वे जल उठती हैं और हटते ही बंद हो जाती हैं। यह कमाल इनमें लगे मोशन सेंसर की वजह से होता है।ऐसे में किसी भी अजनबी के घर में कदम रखते ही ये बल्‍ब काम करना शुरू कर देते हैं और आप सावधान हो सकते हैं।

कैसे चोरों के आने पर करेंगी अलर्ट?

sensor led bulbs

Image Credit:magnific.com

इन मोशन सेंसर वाली लाइट्स को आप किफायती दामों में खरीद सकते हैं। इसकी खासियत की बात करें, तो मोशन सेंसर लाइट्स आपका बिजली का खर्च भी कम करेंगी। इनमें एक अलग तरह के प्रकाश का अनुभव भी आपको मिलेगा। इन लाइट्स को आप घर में डोर या बाथरूम किसी भी जगह पर इंस्‍टॉल करवा सकते हैं। इनमें मैक्सिमम 6 मीटर तक का डिस्टेंस सेंसर दिया होता है, साथ ही 360 डिग्री रोटेशन मूवमेंट भी मिलता है। अगर आप चोरों से अलर्ट के लिये इसे घर में लगाना चाहते हैं, तो इसे आप खिड़की या दरवाजों पर लगा दें, जिससे कोई अगर रात में घुसने की कोशिश करेगा तो सेंसर के संपर्क में आते ही ये लाइट्स अपनेआप जल उठेंगी।

यह भी पढ़ें- दिवाली के बाद घर से तुरंत हटा दें ये 4 चीजें, सेफ्टी और सफाई दोनों के लिए हैं जरूरी

जानें सेंसर एलईडी बल्‍ब की कीमत

sensor led buld works

Image Credit: magnific.com

आप चाहें तो अलग-अलग ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर चेक करने के बाद इन्‍हें खरीद सकती हैं। यहां आपको कई टॉप ब्रांड्स आसानी से मिल जाएंगे। ये बल्ब अफोर्डेबल प्राइस पर मिल जाते हैं। कई आकर्षक फीचर्स भी लैस होते हैं। इनकी कीमत करीब 300 से 500 रुपये के बीच रहती है।

इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है, कि आपको इन्‍हें ऑन करने के लिए स्विच की जरूरत नहीं। यह उन सभी लोगों के लिए बहुत आसान है, जिनके लाइटिंग स्विच कमरे के बाहर की बजाय अंदर होते हैं, जिससे अंधेरे कमरे में लाइट स्विच ढूंढने में दिक्कत नहीं होती। LED मोशन सेंसर बल्ब कहीं भी लगाए जा सकते हैं, चाहे यार्ड हो, पोर्च हो या गैराज। यह बहुत प्रैक्टिकल है, क्योंकि आपको यह पक्का करने के लिए पूरे घर को चेक करने की जरूरत नहीं है, कि कोई भी लाइट चालू तो नहीं रह गई है।

यह भी पढ़ें- Inverter Care Tips: इन्वर्टर की बैटरी खराब होने से बचानी है? भूलकर भी नल का पानी डाला तो कबाड़ हो जाएगी बैटरी

मोशन सेंसिंग लाइट एक बार ऑन होने के बाद खुद ही जल उठती हैं और जैसे ही इसके आसपास की एक्टिविटीज रुक जाती हैं। लाइट ऑफ हो जाती है। ऐसे में इन्हें ऑन-ऑफ करने की आपको जरूरत नहीं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : AI, magnific.com

 

FAQ
मोशन सेंसर लाइट क्या होती है?
मोशन सेंसर लाइट एक ऐसी स्मार्ट लाइट है जो इन्फ्रारेड और पायरोइलेक्ट्रिक तकनीक का उपयोग करती है। जब इसके दायरे में कोई इंसान या हलचल होती है, तो यह अपने आप चालू हो जाती है।हलचल बंद होने के कुछ समय बाद बंद हो जाती है।
यह कैसे काम करती है?
 इसमें एक सेंसर लगा होता है जो आसपास होने वाली गतिविधियों और दिन के उजाले को मापता है। कमरे या जगह पर कोई व्यक्ति आते ही सेंसर सिग्नल भेजता है और लाइट चालू हो जाती है।
इन्हें घर में कहां लगाया जा सकता है?
इन्‍हें आप चाहें तो सीढ़ियों पर, बाथरूम और कॉरिडोर में, वार्डरोब या किचन कैबिनेट के अंदर (रिचार्जेबल मॉडल), घर के मुख्य दरवाजे या बाहर की पार्किंग और सुरक्षा के लिए लगवा सकते हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।