दिवाली के बाद घर से तुरंत हटा दें ये 4 चीजें, सेफ्टी और सफाई दोनों के लिए हैं जरूरी

दिवाली के लिए हम सभी अपने घरों को खूब सजाते हैं। कोई नए दीये खरीदता है, तो कोई रंग-बिरंगी लाइट्स, फूल और सुंदर तोरण से घर को नया लुक देता है। त्योहार के दिनों में घर की सजावट देखने लायक होती है, लेकिन दिवाली खत्म होने के बाद भी कई बार हम इन चीजों को समेटने में देरी कर देते हैं। कुछ सामान यह सोचकर रख लेते हैं कि अगले साल काम आ जाएगा, तो कुछ खराब चीजें भी घर के किसी कोने में पड़ी रहती हैं। ऐसा करना सफाई के साथ-साथ सेफ्टी के लिहाज से भी ठीक नहीं है।
दिवाली के बाद घर से हटा दें ये 5 चीजें
दिवाली के बाद घर की सफाई करते समय कुछ चीजों को तुरंत हटा देना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी 5 चीजें हैं जिन्हें दिवाली के बाद घर में रखना सही नहीं है।
-1794122600300.webp)
image credit- magnific
1. टूटे और चटके हुए मिट्टी के दीये
दिवाली पर घर के हर कोने में दीये जलाए जाते हैं। पूजा से लेकर घर की सजावट तक में मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल होता है, लेकिन कई बार इस्तेमाल के दौरान कुछ दीये टूट जाते हैं या उनमें दरार आ जाती है। ऐसे दीयों को यह सोचकर घर में जमा न करें कि अगले साल काम आ जाएंगे। दरअसल, टूटे फूटे सामान रखना वास्तु के लिए सही नहीं है। दीया भी उन्हीं में से एक है। दूसरा घर में कचड़ा इकट्ठा रहता है। इसलिए सफाई करते समय टूटे और चटके हुए दीयों को अलग कर दें।
यह भी पढ़ें- Eco-Friendly Diwali Celebration: इस बार मनाएं वीगन दिवाली, जानें पूजा से लेकर स्नैक्स तक में कैसे करें बदलाव?
2. खराब हो चुकी झालर और इलेक्ट्रिक लाइट्स
दिवाली की सजावट में लाइट्स का इस्तेमाल जरूर होता है। लोग घर की बालकनी, दरवाजे और खिड़कियों पर झालरें लगाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये खराब भी हो जाती हैं। ऐसे में दिवाली खत्म होने के बाद लोग सोचते हैं कि इन्हें बनवा लेंगे औार सहेजकर रख देते हैं, लेकिन अगर किसी झालर का तार खराब हो गया है या कोई दूसरी खराबी है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।
-1794122697790.webp)
image credit- magnific
3. सूखे फूल और खराब हो चुका तोरण
दिवाली पर घर के दरवाजे और मंदिर को सजाने के लिए फ्रेश फूलों और पत्तों से बने तोरण लगाए जाते हैं। शुरुआत में ये देखने में काफी सुंदर लगते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद फूल सूखने या सड़ने लगते हैं और पत्तियां खराब होने लगती हैं। सूखे और सड़ने लगे फूलों में नमी की वजह से फफूंद लग सकती है। इतना ही नहीं, इनमें छोटे-छोटे कीड़े भी पनप सकते हैं। इसलिए दिवाली के बाद दरवाजों और पूजा घर से पुराने फूल और खराब तोरण हटा दें। इससे घर भी साफ-सुथरा रहेगा।
4. खराब हो चुकी मिठाइयां और नमकीन
दिवाली पर घर में मिठाइयों और नमकीन की खूब खरीदारी होती है। मेहमानों के लिए अलग-अलग तरह की मिठाइयां रखी जाती हैं, लेकिन त्योहार खत्म होने के बाद कई बार ये चीजें फ्रिज या डिब्बों में कई दिनों तक पड़ी रहती हैं। ऐसे में खाने-पीने के सामान को एक बार जरूर चेक कर लें। अगर किसी मिठाई से अजीब गंध आ रही है या उसका रंग और स्वाद बदल गया है, तो उसे खाने की गलती न करें। इसी तरह अगर किसी खाने की चीज पर फफूंद दिखाई दे, तो उसे भी खाने से बचें।
- फ्रिज और डिब्बों में रखी पुरानी मिठाइयां चेक करें।
- बदले हुए रंग या स्वाद वाली चीजें न खाएं।
- जिस मिठाई में फफूंदी लगी हो, उसे तुरंत हटा दें।
- खराब हो चुके नमकीन और दूसरे खाने के सामान को भी इस्तेमाल न करें।
यह भी पढ़ें- दिवाली पर कमरे का पूरा लुक बदल देंगे ये शानदार पर्दे, फैब्रिक और डिजाइन देखते समय ध्यान रखें ये बातें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
