Tue Oct 6, 2026 | Updated 05:37 PM IST

मेहमान बनकर ये काम करना पड़ सकता है भारी, जानें शिष्टाचार के नियम

मेहमान बनकर किसी के घर जाते समय किन शिष्टाचार नियमों का ध्यान रखना चाहिए? जानें समय का सम्मान, निजी मामलों और बिना अनुमति तस्वीरें लेने से जुड़े जरूरी नियम।
Updated:- 2026-10-06, 16:14 IST
guest etiquette rules

किसी के घर पर मेहमान बनकर जाना, केवल मिलने जाना नहीं होता, बल्कि उनके निजी संसार और जिंदगी में प्रवेश करना होता है। आज की पीढ़ी में सामाजिक मेलजोल बढ़ाने के मामले में कई बार कुछ गलतियां कर जाती हैं, जिसका उन्हें अंदाजा नहीं होता। अगर आप अतिथि बनकर किसी के घर जा रहे हैं तो किन शिष्टाचार का पालन करना चाहिए आइए लाइफ स्किल ट्रेनर से जानते हैं...

क्या आप भी मेहमान के रूप में कर जाते हैं ऐसी गलतियां?

पहले शिष्टाचार की बातें बहुत ही सामान्य हुआ करती थी, इन्हें सीखने की कोई आवश्यकता नहीं होती थी, लेकिन समय बदलने के साथ-साथ नई पीढ़ी को ये सब सिखाने की जरूरत होने लगती है, क्योंकि कई बार वे अतिथि के रूप में मेजबान को कुछ ऐसे शब्द बोल जाते हैं जो उन्हें नहीं कहने चाहिए। ऐसे में शिष्टाचार से जुड़ी कौन सी बातें याद रखनी चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए, ये जानना बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल, ये बारीक बातें ही हमारे व्यक्तित्व और परवरिश को दर्शाती हैं। इसलिए समय पर इनका ध्यान रखना जरूरी है।

Guest Rules

दूसरे के समय का सम्मान करना

अतिथि बनकर आपका सबसे पहला कर्तव्य है कि दूसरों के समय का सम्मान करना। आप जिनके घर जा रहे हैं, उनकी सुविधा अनुसार जाएं। बगैर जानकारी दिए किसी के घर जाना उचित नहीं माना जाता है। यही नहीं, आपको एक और बात का ध्यान रखना होता है कि किसी के घर पर तय समय से ज्यादा नहीं रुकना चाहिए।

निजी मामलों पर टिप्पणी करना

कई लोगों की आदत होती है कि वे दूसरों के निजी मामलों में टिप्पणी करते हैं। जब तक आपसे कुछ पूछा न जाए, तब तक कोई राय देना उचित नहीं होता।

Guest Manners

वीडियो या तस्वीरें लेना

कई बार ऐसा होता है कि आपको किसी के घर की कोई चीज या वस्तु अच्छी लगी और आपने बगैर उनकी अनुमति के उसकी फोटो या वीडियो ले ली। यह भी बिल्कुल गलत तरीका माना जाता है, ऐसा करना शिष्टाचार के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें- बहुत गुस्सा करना या ज्यादा बोलना क्या बताता है? जानें ऐसे ही 5 Psychology Facts

अपने घर से तुलना करना

कई मेजबान की आदत होती है कि वे दूसरे के घरों की व्यवस्था, खान-पान और लाइफस्टाइल की तुलना अपने घर से करने लगते हैं। कभी भी बतौर मेहमान ऐसा नहीं करनी चाहिए, इससे सामने वाला व्यक्ति अपमानित महसूस कर सकता है।

जब तक कोई खाने के लिए न पूछे तब तक अपने मन से कुछ भी खाना नहीं चाहिए। इसके अलावा, ज्यादा बोलना भी ठीक नहीं लगता।

Hosting Etiquette

लाइफ स्किल ट्रेनर आंचल शाह जौरा बताती हैं कि शिष्टाचार का अर्थ केवल नियमों की लंबी सूची को याद रखना नहीं है। उनके प्रति सजग रहकर, सही समय पर उनका पालना करना है। हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि हमारे किसी भी तरीके या व्यवहार से कोई बुरा न माने। हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारे व्यवहार से कोई दुखित न हो। ये सारी चीजें काफी हद तक हमारी परवरिश पर निर्भर करती है, जिसमें हमें केवल यह नहीं सिखाया जाता कि अपने जीवन को कैसा बनाएं बल्कि किसी और के साथ कैसा व्यवहार रखें, कहां बोलना है, क्या बोलना है, कितना बोलना है, कब रुकना है, क्या पूछना है, कहां चुप रहना है आदि चीजें सिखाई जाती हैं। हमें हमेशा दूसरों की सीमाओं का सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मेहमानों के सामने जमाना है इंप्रेशन? इन क्रॉकरीज में परोसें खाना

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक- सुमन अग्रवाल

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।