Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:30 PM IST

मेहमानों के सामने जमाना है इंप्रेशन? इन क्रॉकरीज में परोसें खाना

अच्छी क्रॉकरी में खाना परोसने से सिंपल खाना भी खास नजर आने लगता है। अगर डाइनिंग टेबल पर अलग-अलग डिजाइन की प्लेट और कटोरी रख दी जाए, तो इससे कुछ लोग जज भी करने लगते हैं।
Updated:- 2026-09-05, 18:31 IST
beautiful crockery set designs to serve food on table at home

मेहमानों की खातिरदारी में भले ही आपने कितना भी अच्छा खाना बना लिया हो, लेकिन अगर उसे सही तरीके से सर्व नहीं कर पाए, तो सारी मेहनत खराब हो जाती है। इसलिए, अक्सर लोग महंगे से महंगे क्रोकरी सेट में खाना सर्व करते हैं। डाइनिंग टेबल पर रखी छोटी-छोटी चीजें भी काफी फर्क डालती हैं। प्लेट कैसी है, चम्मच-कांटे किस तरह रखे हैं और क्रॉकरी सेट देखने में कितना अच्छा लग रहा है, मेहमान हर छोटी चीजों पर ध्यान देते हैं। आपके घर भी खास मेहमान आने वाले हैं और आप उनके सामने इम्प्रेशन जमाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग क्रोकरी डिजाइंस के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

1- हैंड पेंटेड फ्लोरल क्रॉकरी सेट

अगर आपके घर का पेंट और टेबल का डिजाइन भी कलरफुल है, तो आप हैंड पेंटेड फ्लोरल क्रॉकरी सेट चुन सकती हैं। खाना डालने से पहले टेबल पर इन प्लेट को सजाने से, डाइनिंग एरिया लग्जरी नजर आता है। प्लेट पर बने छोटे-बड़े फूल इसे अलग और खास बनाते हैं।

  • आप लकड़ी या हल्के रंग की टेबल पर इस तरह के कलरफुर सेट रखती है, तो यह और भी ज्यादा सुंदर नजर आएगा।
  • क्रॉकरी सेट के साथ टेबल पर एक छोटे फूलों वाला वास भी रखें।
  • ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा सजावट न करें, वरना क्रॉकरी का डिजाइन दब जाएगा।

crockery designs latest

image credit- allapolanskaa9/pinterest

2- ब्लैक एंड गोल्ड रॉयल क्रॉकरी

इस तरह का डिजाइन रॉयल लुक में गिना जाता है। ब्लैक और गोल्ड कॉम्बिनेशन वाली क्रॉकरी दिखने में तो अच्छी लगती ही है, साथ ही इसमें खाना डालने के बाद खाने का रंग भी खिलकर आता है। इसमें गोल्डन पैटर्न इसे काफी प्रीमियम बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें- महंगे सामान से नहीं, इन 10 क्रिएटिव तरीकों से घर को दें ट्रेंडी लुक

  • इस तरह की क्रॉकरी सेट डार्क वुडन या ब्लैक डाइनिंग टेबल पर खूबसूरत लगती है।
  • इसके साथ गोल्डन या ब्लैक कटलरी रख सकती हैं। आप चाहें, तो टेबल बीच में एक गोल्डन वास भी रख सकती हैं।
  • ध्यान रखें ब्लैक कलर के क्रॉकरी के साथ रंग-बिरंगे चम्मच या सजावटी चीजें न रखें।

crockery set

image credit- Veloura/pinterest

3- ब्लू एंड व्हाइट क्रॉकरी

आजकल इस तरह के क्रॉकरी डिजाइंस का काफी ट्रेंड चल रहा है। ब्लू और व्हाइट का कॉम्बिनेश फ्रेश फील करवाता है, इसलिए लोग इस डिजाइन को काफी पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- छोटे बेडरूम के लिए बेस्ट हैं ये 3 फॉल्स सीलिंग डिजाइन, कमरा दिखेगा बड़ा और स्टाइलिश

  • इस तरह के बर्तनों पर बेल या ज्योमेट्रिक पैटर्न बने हों तो पूरी टेबल और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगती है।
  • सफेद या ग्लास टेबल पर इस तरह का डिजाइन अच्छा लगता है।
  • इसके साथ आप टेबल पर सफेद नैपकिन रख सकती हैं और सेंटर में छोटे नीले या सफेद फूलों का बुके रखें।

unique crockery set

image credit- meem/pinterest

इन क्रॉकरी सेट के साथ आपको ग्लास भी मिलता जुलता ही रखना चाहिए। अगर ग्लास का सेम डिजाइन नहीं मिल रहा है, तो आप सफेद कांच का ग्लास टेबल पर रख सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific/pinterest

FAQ
 आजकल टेबल सेटिंग के लिए कौन से क्रॉकरी डिजाइंस ट्रेंड में हैं?
मैट फिनिश, गोल्डन रिम और टेक्सचर्ड और हैंडक्राफ्टेड डिजाइंस ज्यादा ट्रेंड में है। 
स्टार्टर्स और मेन कोर्स परोसने के लिए किस शेप के क्रॉकरी डिजाइंस ज्यादा अच्छे लगते हैं?
इनके लिए रेक्टैंगल, ओवल और ट्राइंगल कट की प्लेटर प्लेट्स का यूज कर सकते हैं। 
क्या माइक्रोवेव और डिशवॉशर-सेफ क्रॉकरी लेना जरूरी है?
हां, क्योंकि मेहमानों के आने पर खाना बार-बार गर्म करना पड़ता है। ऐसे में आपको बार-बार खाना किसी बर्तन में निकालकर गर्म करना होगा, जिससे समय बर्बाद होगा। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।