Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:39 PM IST

कमरे में हवा का वेंटिलेशन बढ़ाने के ल‍िए अपनाएं 5 ट‍िप्‍स, सफोकेशन से मिलेगा छुटकारा

जब कमरे में फ्रेश हवा नहीं आती है तो घुटन, बदबू और सफोकेशन की समस्या कई लोगों को होने लगती है। ऐसे में अगर आप कमरे में सही वेंटिलेशन चाहती हैं तो हम आपको कुछ ट‍िप्‍स दे रहे हैं।
Updated:- 2026-08-24, 15:33 IST
tips to improve room ventilation

कई बार कमरा साफ-सुथरा रखने के बाद भी अंदर बैठना मुश्‍कि‍ल हो जाता हे। खासकर तब, जब कमरे में वेंट‍िलेशन का अच्‍छा जुगाड़ न हो। खिड़कियां बंद रहने, कमरे में फ्रेश हवा कम आने और अंदर की गर्म हवा बाहर न निकल पाने से सफोकेशन जैसा होने लगता है।

कमरे में वेंटि‍लेशन अच्‍छा करने के 5 ट‍िप्‍स

ऐसे में सिर्फ पंखा चलाना ही काफी नहीं होता है बल्कि कमरे में हवा के आने-जाने का रास्ता भी सही कर लेना चाहिए। अच्छी बात यह है कि इसके लिए हर बार कोई बड़ा बदलाव कराने की जरूरत नहीं है। आप घर की खिड़की, दरवाजे और पंखे की सही जगह और सही तरीके से इस्तेमाल करके भी कमरे का वेंटिलेशन बेहतर कर सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान और काम के तरीके, जिनसे कमरे में हवा का फ्लो बेहतर हो सकता है।

1. क्रॉस वेंटिलेशन बनाएं

रूम में हवा का फ्लो बेहतर रखने के ल‍िए कई लोग स‍िर्फ खिड़कि‍यां ही खोल देते हैं, लेकि‍न यही सही तरीका नहीं है। खिड़की और दरवाजों दोनों को ही खोलें। इससे क्रॉस वेंट‍िनेशन होगा और अंदर की गर्म हवा बाहर जा सकेगी और बाहर की फ्रेश हवा अंदर आ सकेगी।

tips to improve room ventilation (2)

2. एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें

अगर आपके रूम में ही बाथरूम अटैच है तो उसमें एग्जॉस्ट फैन लगवा लें। कई बार बाथरूम से भी कमरे में गर्माहट आती है। ऐसे में थोड़ी देर दरवाजा खाेलकर एग्‍जॉस्‍ट फैन चला दें। अंदर की गर्म हवा भी बाहर न‍िकलेगी।

यह भी पढ़ें- मानसून में पंखे की हवा से नहीं मिल रही राहत? खिड़की से जुड़ी यह भूल कमरे को बना रही है ओवन

3. कमरे में ज्यादा सामान न भरें

कई बार कमरे में सामान इतना ज्यादा होता है कि हवा का फ्लो अपने आप कम हो जाता है। बड़े फर्नीचर, बहुत सारे बॉक्स या दूसरी चीजों को खिड़की और दरवाजे के पास रख द‍िया जाता है ज‍िससे फ्रेश न तो अंदर आ पाती है और न ही अंदर की हवा बाहर जा पाती है। इसलिए कमरे में ऐसी चीजों को हटा दें जिनका रोज इस्तेमाल नहीं होता है। कमरे का वेंटिलेशन बेहतर रखने के लिए-

  • खिड़की के सामने अलमारी न रखें।
  • फर्नीचर को दीवार से चिपकाकर न रखें।
  • ज‍िन चीजों का इस्‍तेमाल नहीं होता है, उन्‍हें हटा दें।

यह भी पढ़ें- कूलर चलाते ही कमरे में बढ़ जाती है उमस, तो खिड़की के पास अपनाएं ये 1 ट्र‍िक; AC जैसी म‍िलेगी ठंडी हवा

4. पर्दों का भी रखें ध्यान

कई बार लोग कमरे में मोटे पर्दे लगा लेते हैं। इससे भी कमरे में सफोकेशन बढ़ने लगती है क्‍योंकि‍ इन पर्दों से हवा पास नहीं होता और गर्मी बढ़ जाती है। इसलिए जब बाहर का मौसम और हवा ठीक हो, तब खिड़कियों को खोलकर पर्दों को इस तरह रखें कि हवा अंदर आ सके।

tips to improve room ventilation (1)

5. पंखे का सही इस्‍तेमाल करें

हम सभी के कमरे में पंखा लगा होता है। ऐसे में अगर बाहर का मौसम कमरे से ठंडा है और हवा चल रही है, तो खिड़की खोलकर पंखे चला दें। इससे बाहर की फ्रेश हवा तेजी से अंदर आएगी और गर्मी भी कम होगी।

यह भी पढ़ें- बिना AC-पंखे के भी गर्मियों में ठंडा रहेगा किचन, बस खाना बनाते समय अपनाएं ये आसान तरीके

इन छोटी बातों का भी रखें ध्‍यान

अगर आप चाहती हैं क‍ि कमरे में अच्‍छा वेंट‍िलेशन बना रहे, तो इन बातों का रखें ध्‍यान-

  • दिन में मौसम ठीक होने पर खिड़कियां खोल दें।
  • हवा आने वाली जगह के सामने कोई सामान न रखें।
  • किचन में खाना बनाते समय एग्जॉस्ट फैन जरूर चलाएं।
  • कमरे में जरूरत से ज्यादा सामान न भरें।
  • पर्दों को इस तरह रखें कि खिड़की से हवा आ सके।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी बंद कमरे में चलाते हैं Cooler? तुरंत बदलें ये 1 तरीका, बिना उमस के कमरा बनेगा शिमला

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।