Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:11 PM IST

क्या आप जानती हैं सिंक ड्रेन में फॉयल की बॉल डालने से क्या होता है? जानें कमाल की ट्रिक

अगर आप किचन सिंक में जमा होने वाली गंदगी और तेल की चिपचिपाहट से परेशान है, तो एल्युमिनियम फॉयल वाला तरीका आजमा सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें-
Updated:- 2026-09-03, 17:34 IST
aluminum foil hacks for kitchen sink

घर के कमरों के साथ-साथ लोग किचन सिंक की सफाई का खास ख्याल रखते हैं। हालांकि, इसके बाद भी कई बार सिंक से अजीब स्मेल आने लगती है या फिर दाग जमा हो जाते हैं, जो आसानी से हटने का नाम नहीं लेते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आमतौर पर लोग बाजार में बिकने वाले केमिकल क्लीनर्स खरीदकर लाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आपकी इन सभी परेशानी का हल आपकी रसोई में रखा एल्युमिनियम फॉयल है। इसके लिए आपको केवल इसकी एक बॉल बनाने की देरी है। नीचे लेख में जानें क्या है एल्युमिनियम फॉयल की बॉल वाला हैक?

एल्युमिनियम फॉयल की बॉल सिंक में डालने से क्या होता है?

किचन सिंक और एल्युमिनियम फॉयल से जुड़ा यह वायरल लाइफ हैक आपके किचन के कामों को बेहद आसान बना सकता है। नीचे जानें किस समस्या को आसान बनाता है एल्युमिनियम फॉयल।

इसे भी पढ़ें- Cheese कद्दूकस करते समय ग्रेटर पर चिपक जाता है? 5 सेकेंड का ये Hack आएगा काम

गर्म तेल और ग्रीस की समस्या को दूर करने में मदद

किचन में कुकिंग के बाद बचा हुआ गर्म तेल या चिकनाई सीधे सिंक में कभी नहीं डालनी चाहिए, क्योंकि इससे पाइप अंदर से ब्लॉक हो जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए सिंक के छेद पर फॉयल पेपर को थोड़ा सा गहरा करके रखें। उसमें बचा हुआ तेल या चिकनाई उड़ेल दें। जब तेल ठंडा होकर जम जाए, तो फॉयल को समेटकर उसकी एक बॉल बनाकर कूड़ेदान में फेंक दें। इससे तेल सीधे पाइप में जाने से बच जाता है।

how-to-clean-sink-with-caustic-soda-2

सिंक स्ट्रेनर का करता है काम

किचन सिंक की नाली में फंसे कचरे को निकालने में घंटों बर्बाद कर देते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके सिंक का मुख्य स्ट्रेनर खराब हो गया है, तो यह ट्रिक बहुत काम आती है। इसके लिए फॉयल पेपर को सिंक के ड्रेन बास्केट के आकार में अस्थायी जाली जैसा लगाएं। यह चाय की पत्ती, सब्जियों के छोटे टुकड़े और खाने के कणों को सीधे नाली में जाने से रोकती है।

बर्तन धोते समय कचरे को इकट्ठा करने में आसानी

सिंक में जब आप ढेर सारे बर्तन धो रहे होते हैं, तो खाने के छोटे-छोटे टुकड़े फॉयल पर इकट्ठा होते रहते हैं। काम खत्म होने के बाद, उस फॉयल को कचरे के डिब्बे में आसानी से उठाया जा सकता है। इससे सिंक की नाली में कचरा फंसने की समस्या खत्म हो जाती है और बार-बार हाथ से गंदगी साफ नहीं करनी पड़ती।

kitchen-sink-not-draining-but-not-clogged-know-how-to-fix-it-easily-1770722959969 (1)

इसे भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Hacks: चमक जाएगी पीली पड़ी प्लास्टिक बोतल, अपनाएं टिश्यू पेपर का यह जादुई हैक

एल्युमिनियम फॉयल अगर आपके किचन में मौजूद और आप सिंक में कचरा जमा होने या फिर तेल या ग्रीस लगने की समस्या से परेशान हैं, तो आप इस तरीके को आजमा सकती हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Magnific, AI


FAQ
क्या फॉयल बॉल को सीधे पाइप के अंदर ढकेलना सही है?
नहीं, फॉयल को केवल सिंक की जाली (स्ट्रेनर) में रखना चाहिए, पाइप के अंदर डालने से रुकावट हो सकती है।
फॉयल का इस्तेमाल करने से सिंक की सफाई कैसे आसान होती है?
कचरा फॉयल में ही जमा रहता है, जिसे बस उठाकर डस्टबिन में फेंकना होता है।
चायपत्ती या बारीक कचरा साफ करने के लिए फॉयल का उपयोग कैसे करें?
फॉयल में छोटे-छोटे छेद करके जाली में रखें, जिससे पानी निकल जाए और चायपत्ती रुक जाए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।