Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:10 PM IST

Cheese कद्दूकस करते समय ग्रेटर पर चिपक जाता है? 5 सेकेंड का ये Hack आएगा काम

क्या आप भी जब पिज्जा या पास्ता के लिए चीज कद्दूकस करती हैं, तो वह ग्रेटर पर चिपक जाता है? अगर हां, तो नीचे लेख में बताया गया 5 सेंकेंड वाला तरीका आजमा सकती हैं।
Updated:- 2026-09-03, 16:54 IST
image

Grater Cleaning Tips: आज के समय में हम में से अधिकतर लोग घर पर पिज्जा, पास्ता या फिर सैंडविच बनाते हैं। इसके  लोग बाजार से चीज स्लाइस या फिर क्यूब खरीदकर लाते हैं। जब बारी इसे कद्दूकस करने की आती है, तो आधे से ज्यादा चीज ग्रेटर पर ही चिपक जाता है। इतना ही नहीं, जैसे-तैसे करके ग्रेटर से चीज हटा भी लें, तो एक ऐसी समस्या जिससे 10 मिनट का काम घंटों का हो जाता है, वह है ग्रेटर की सफाई।

अगर आप भी इस परेशानी से थक चुकी हैं, तो आज का यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपके लिए एक ऐसा हैक लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप बिना किसी झंझट के मक्खन की तरह आसानी से चीज कद्दूकस कर सकती हैं। साथ ही जानें चीज ग्रेटर पर क्यों चिपकता है?

Cheese Grater पर चीज क्यों चिपकता है?

क्या आपने कभी सोचा है कि चीज ग्रेटर पर क्यों चिपक जाता है? अगर नहीं, तो बता दें कि इसके पीछे का कारण साइंस से जुड़ा है। चीज में प्राकृतिक रूप से फैट और नमी की मात्रा ज्यादा होती है। जब आप रूम टेंपरेचर या थोड़े गर्म चीज को कद्दूकस करती हैं, तो लगातार रगड़ने से पैदा होने वाली फ्रिक्शन के कारण चीज पिघलने लगता है। इसके अलावा, ग्रेटर के धातु के ब्लेड भी काम करते वक्त थोड़े गर्म हो जाते हैं, जिससे पिघला हुआ चीज आसानी से ग्रेटर के छेदों और सतह पर बुरी तरह चिपक जाता है।

cheese grater cleaning tips

इसे भी पढ़ें- Pressure Cooker की लीकेज रोकने के हैक्स, दाल-चावल का उबलता पानी नहीं बिगाड़ेगा जायका

चीज को ग्रेटर पर चिपकने से कैसे रोकें? (Cheese Grater Hack)

चीज कद्दूकस करते समय ग्रेटर से चिपकना आम बात है। इस परेशानी से बचने के लिए 5 सेकेंड वाला तरीका आजमा सकती हैं। नीचे जानें-

  • सबसे पहले चीज को कद्दूकस करने से पहले उसे लगभग 15 से 20 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें।
  • अब ग्रेटर के ब्लेड पर थोड़ा सा ऑयल या मक्खन लगा लें।
  • इससे चीज ग्रेटर पर बिल्कुल नहीं चिपकेगा।

ग्रेटर पर घी या मक्खन लगाने से चीज क्यों नहीं चिपकता है?

ग्रेटर के ब्लेड पर ऑयल या मक्खन लगाने से चीज नहीं चिपकेगा। इसके पीछे वजह यह है कि तेल और बटर एक चिकनी परत बना देते हैं, जिससे कद्दूकस करते समय चीज सीधे मेटल के संपर्क में नहीं आता। साथ ही, फ्रीजर में हल्का ठंडा करने और तेल लगाने से घर्षण कम हो जाता है, जिससे चीज मक्खन की तरह आसानी से ग्रेट हो जाता है और ग्रेटर की सफाई भी झटपट हो जाती है।

cheese grater cleaning tip

इस Kitchen Hack को अपनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

इस हैक को अपनाते समय कुछ छोटी बातों का ध्यान जरूर रखें। नीचे प्वाइंट में जानें ये बातें-

  • चीज को कभी भी बहुत ज्यादा देर तक फ्रीजर में न रखें, वरना वह पत्थर की तरह सख्त हो जाएगा।
  • ऑयल या बटर की बहुत हल्की परत ही लगाएं।
  • ज्यादा तेल लगाने से चीज का स्वाद खराब हो सकता है।

Grated Cheese को लंबे समय तक Fresh कैसे रखें?

कद्दूकस किए हुए चीज को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इसे एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रखें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा कॉर्नस्टार्च मिला सकती हैं ताकि यह आपस में न चिपके। इसे हमेशा फ्रिज में ही स्टोर करें।

इसे भी पढ़ें- Cooking Hacks: घर पर बनाएं पेपर जैसा क्रिस्पी डोसा, बस बैटर में मिलाएं ये चीजें

इस तरीके को आजमाकर आप अपने काम को आसान बना सकती हैं। इस हैक को करने में आपको मात्र कुछ सेकेंड का समय लगेगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific


FAQ
पनीर को कद्दूकस पर चिपकने से रोकने का सबसे तेज हैक क्या है?
कद्दूकस की सतह पर कद्दूकस करने से पहले हल्का सा कुकिंग ऑयल या बटर लगा लें।
कद्दूकस करने के बाद ग्रेटर को आसानी से कैसे साफ करें?
ग्रेटर को तुरंत गुनगुने पानी और डिशवॉश जेल से साफ करें ताकि पनीर सूखे नहीं।
पनीर कद्दूकस करते समय उंगलियों को कटने से कैसे बचाएं?
पनीर का आखिरी छोटा टुकड़ा कद्दूकस करने के बजाय उसे चाकू से काट लें या हाथों में सेफ्टी गार्ड का इस्तेमाल करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।