दिवाली की सफाई में घर की इन 7 जगहों को भूल जाते हैं लोग, बाद में दिखती है सारी गंदगी

दिवाली की सफाई करते समय हम अक्सर घर की इन 7 जगहों को भूल जाते हैं। जानें पर्दों की रॉड से लेकर सोफे के पीछे की गंदगी वाली जगहों के बारे में।
Updated:- 2026-10-26, 18:03 IST
diwali deep cleaning 7 hidden places

Diwali 2026 Hidden Cleaning checklist: दिवाली पर घर की सफाई करते समय हम फर्श, अलमारी, पर्दे और बिस्तर तो साफ कर लेते हैं, लेकिन घर के बहुत से ऐसे कोने छूट जाते हैं, जहां धूल और गंदगी काफी होती है। फ्रिज के ऊपर से लेकर सोफे के पीछे तक, ये जगहें देखने में भले ही छोटी लगें, लेकिन घर की साफ-सफाई में इनका काफी बड़ा रोल होता है। दिवाली पर दीया जलाने और मेहमानों के आने से पहले इन जगहों की सफाई कर लें, ताकि घर का हर कोना साफ और चमकता हुआ दिखे।

दिवाली की सफाई का मतलब सिर्फ सामान सही से रखना या फर्श चमकाना नहीं है। घर की उन जगहों पर पर भी ध्यान देना जरूरी है, जहां पर रोज सफाई नहीं होती है। आइए जानते हैं उन खास जगहों के बारे में।

दिवाली पर करें घर के इन 7 कोनों की सफाई

इस साल दिवाली से पहले जरूर कर लें इन 7 जगहों की सफाई, वरना इस साल भी आखिरी में आपको पछताना पड़ेगा। घर की इन जगहों को अक्सर लोग भूल जाते हैं।

1- पर्दों की रॉड और रिंग

पर्दे धोने के बाद उनकी रॉड और रिंग साफ करना न भूलें। इन पर जमी धूल हटाने के लिए सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें। अगर दिवाली पर पर्दों के आसपास फेयरी लाइट्स लगाने का प्लान बना रही हैं, तो ढीले हुक भी ठीक कर लें।

2-  अलमारी और कैबिनेट के ऊपर की जगह

अलमारी के ऊपर भी काफी धूल जम जाती है, जो ऐसे तो दिखाई नहीं देती है, लेकिन लंबे समय तक सफाई न होने पर ज्यादा मिट्टी जम जाती है। माइक्रोफाइबर कपड़े या वैक्यूम क्लीनर से इसे अच्छे से साफ करें। आगे से ज्यादा मेहनत न करनी पड़े इसलिए ऐसा कवर इस्तेमाल करें, जिसे आसानी से हटाकर साफ किया जा सके।

diwali 2026 cleaning hacks

image credit-magnific

3- तस्वीरों और शीशों के पीछे

दीवार पर लगी तस्वीरों और शीशों के पीछे धूल और मकड़ी के जाले जमा हो जाते हैं। इन्हें सावधानी से हटाकर पीछे का हिस्सा और दीवार साफ करें। दोबारा लगाते समय हुक अच्छी तरह देख लें। साथ ही जालों को सही से साफ करें, वरना दो दिन में दोबारा से गंदगी हो जाएगी।

4- फ्रिज के ऊपर की जगह

भारतीय घरों में फ्रिज की ऊपर वाली जगह अक्सर गंदी हो जाती है। वहां पर धूल और तेल जैसी चीजें ज्यादा जमती हैं। इसे साफ करने के लिए बिछा हुआ कवर हटाएं और धुलें। साथ ही बाद में अच्छा सा पन्नी वाली कवर बिछाएं, जिसे साफ करना आसान होता है।

Diwali 2026  Cleaning tips

image credit-magnific

5- एग्जॉस्ट फैन और वेंटिलेशन कवर

रसोई के एग्जॉस्ट फैन पर तेल और धूल जमा हो सकती है। सफाई से पहले बिजली बंद करें। हटाए जा सकने वाले कवर को साफ करें और पंखे के ब्लेड पर जमी धूल हटाएं। इससे हवा का आना-जाना बेहतर तरीके से हो पाएगा।

6- सोफे के पीछे का फर्श

सोफे और भारी फर्नीचर के पीछे झाड़ू अक्सर नहीं लग पाती है। ऐसे में फर्नीचर को धीरे से हटाकर वहां जमी धूल साफ करें। कोनों और दीवार की निचली पट्टी पर भी ध्यान दें। अगर ज्यादा गंदगी है, तो सर्फ वाला पानी डालकर उस जगह को धुल दें।

Diwali 2026

image credit-magnific

7- दरवाजों के हैंडल और रिमोट

दरवाजों के हैंडल, टीवी रिमोट और दूसरे बार-बार छुए जाने वाले सामान को भी अच्छे से साफ करें। इन्हें सही वाइप से साफ करें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सीधे तरल पदार्थ न छिड़कें। लकड़ी के दरवाजों को चमकाने के लिए उनकी सतह के अनुकूल क्लीनर इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- दिवाली की सफाई के बीच मंदिर की इस तरह से करें क्लीनिंग, दाग-धब्बे होंगे मिनटों में गायब; चमक भी होगी नई जैसी

दिवाली की सफाई में अपनाएं 'ऊपर से नीचे' का नियम

दिवाली की सफाई जल्दी खत्म करने के लिए अपनाएं 'ऊपर से नीचे' वाला आसान नियम।

  • सबसे पहले ऊंची जगहों को साफ करें, जैसे अलमारी, पर्दों की रॉड और पंखें।
  • इसके बाद दीवारों, फर्नीचर और दराजों की सफाई पर ध्यान दें।
  • सबसे आखिर में फर्श की सफाई करें। ऐसा करने से ऊपर की धूल नीचे गिरकर फर्श पर आ जाएगी और आपको दोबारा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

दिवाली की सफाई करते समय ऊपर दी गईं 7 जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। इससे घर के उन हिस्सों पर भी ध्यान जाएगा, जो रोजाना की साफ-सफाई में अक्सर छूट जाते हैं।

यह भी पढ़ें- वार्डरोब में लग रही है जंग तो ऐसे करें मिनटों में अपने अलमारी की सफाई

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

main image credit- shutterstock

FAQ
दिवाली की सफाई की शुरुआत घर के किस हिस्से से करनी चाहिए?
सबसे पहले उन जगहों से शुरुआत करें जहां लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। ऊपर की सतहों और अलमारियों के बाद फर्श साफ करें।
क्या दिवाली की सफाई एक ही दिन में पूरी की जा सकती है?
यह घर के आकार और काम की मात्रा पर निर्भर करता है। सफाई को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर करने से काम आसान हो सकता है।
घर की सफाई करते समय धूल से कैसे बचें?
सफाई के दौरान मास्क पहनें, हवा का उचित आवागमन रखें और धूल उड़ाने के बजाय गीले कपड़े या वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।