वार्डरोब में लग रही है जंग तो ऐसे करें मिनटों में अपने अलमारी की सफाई

वार्डरोब में लगे जंग को निकालने के लिए आप चाहे तो कुछ आसान हैक्स को अपना सकती हैं।   
Updated:- 2024-09-09, 12:47 IST
image

वार्डरोब घर का एक अहम हिस्सा है, जहां हम अपने कपड़े और अन्य जरूरी सामान रखते हैं। लेकिन अगर वार्डरोब में जंग लगने लग जाए, तो न सिर्फ उसकी खूबसूरती खराब होती है, बल्कि कपड़ों पर भी इसका असर पड़ सकता है। अगर आपकी अलमारी के मेटल हिस्सों, जैसे हैंडल, हिंगेस या फ्रेम पर जंग लग रही है, तो चिंता न करें। आज हम आपको कुछ टिप्स  बताएंगे जिसकी मदद से आप चाहे तो आसानी से वार्डरोब के जंग को मिनटों में साफ कर सकती हैं। 

सिरका और बेकिंग सोडा 

How to clean almirah at home

सिरका और बेकिंग सोडा जंग हटाने के लिए सबसे प्रभावी उपाय हैं। इसके इस्तेमाल से जंग धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकती है। 

  • एक कटोरी में थोड़ा सिरका और बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • इस पेस्ट को जंग वाली जगह पर लगाएं।
  • 10-15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें, ताकि मिश्रण अपना काम कर सके।
  • अब किसी पुराने टूथब्रश या कपड़े की मदद से इसे रगड़ें।
  • साफ पानी से पोंछ लें और जगह को सुखा लें।

इसे भी पढ़ें:  घर की बेकार चीजों से बनाएं वार्डरोब आर्गेनाइजर

नींबू और नमक का जादू

नींबू और नमक भी जंग हटाने में कारगर होते हैं। नींबू का एसिडिक नेचर और नमक की घर्षण क्षमता जंग को आसानी से हटाने में मदद करती है।

  • जंग वाली जगह पर थोड़ा नमक छिड़कें।
  • अब आधा नींबू लें और उसे जंग पर रगड़ें।
  • इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि जंग नरम हो जाए।
  • फिर किसी कपड़े या स्क्रब की मदद से इसे साफ कर लें और सूखा दें।

इसे भी पढ़ें:  मानसून के मौसम में घर के अंदर होती है घुटन, तो अपनाएं ये कमाल के वेंटिलेशन डिजाइन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।