दिवाली पर घर को दें यूनिक लुक? पुरानी चीजों से बनाएं डिजाइनर कैंडल्‍स, खर्च भी होगा कम

दिवाली की तैयारियां जोरों से जारी हैं। हर कोई अपने घर को सजाने में कोई-कसर नहीं छोड़ना चाहता, चाहे कमरा हो, बालकनी या छत। मोमबत्‍ती के प्रकाश से जगमगाहट में कोई कमी न रह जाए। इस पर सभी ध्‍यान रखते हैं। आप चाहें तो घर में बेकार पड़ी चीजों की मदद से भी मोमबत्‍ती बना सकते हैं।  
Updated:- 2026-10-30, 16:05 IST
image

Diwali Decoration Tips: दिवाली का नाम सामने आते ही सबसे पहले नाम आता है दीयों और कैंडल्‍स का। अंधेरे को अपनी रोशनी से जगमगाने वाली कैंडल्‍स की डिमांड भी इन दिनों काफी बढ़ जाती है। पिछले कुछ सालों में कैंडल जलाने का ट्रेंड काफी तेजी के साथ बढ़ा है। खासतौर से डेकोरेटिव कैंडल्‍स जो अपनी सुंदरता और रोशनी से पूरा वातावरण जगमग कर देते हैं।

डेकोरेटिव कैंडल आपके घर के इंटीरियर लुक को भी बदल देती हैं। इसीलिए दिवाली नजदीक आते ही मार्केट में मोमबत्तियों के रेट काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।आज हम आपको घर पर महंगे कैंडल्स बनाने के आसान टिप्स लेकर बताने जा रहे हैं। इनकी खासियत ये है कि इनका निर्माण आप अपने घर पर बेकार पड़ी चीजों की मदद से आसानी से बना सकते हैं।आइए जानते हैं कैसे?

Diwali Decoration Tips: इतने तरह की बना सकते हैं कैंडल्‍स

inside img (3)

Image Credit: Shutterstock

कैंडल कोई एक तरह की नहीं होती। ये आपको कई तरह की मिल जाएगी। जैसे ग्‍लास कैंडल, अरोमा कैंडल, स्‍मॉल कैंडल, जार कैंडल आदि। बस कुछ पुराना सामान और थोड़ी सी जुगत लगाकर आप घर बैठे ही इन्‍हें तैयार कर सकती हैं।

कलर सेंटेड कैंडल- इस कैंडल को बनाने के लिए आपको ज्‍यादा मशक्‍कत नहीं करनी। आपको चाहिए कैंडल वैक्स, कैंडल वाली बत्ती और कांच के छोटे जार। सबसे पहले जार को साफ करके ओवन में 30 सेकेंड के लिए गर्म कर लें। इसके बाद अपनी जरूरत के मुताबिक वैक्स को पिघलाकर इसे फिल करें इसके बाद कुछ एशेंशियल ऑयल मिलाकर जार में भर दें। इसके जमने से पहले बत्ती को अंदर तक इसमें सेट कर दें। फिर इसे जल्दी जमने के लिए फ्रिज में रख दें।

ड्राई पेटल कैंडल- जैसा कि नाम से पता चलता है कि इसमें फूल की सूखी पत्तियों का इस्‍तेमाल होता है। अगर आप कैंडल को डेकोरेटिव लुक देना चाहते हैं, तो इसमें फूलों की पंखुड़ियों को सुखाकर मिला सकते हैं। आप इसे दो अलग-अलग कलर कॉम्बिनेशन में इसे तैयार कर सकते हैं। आप नॉर्मल से होल्डर को पेंट करके मोतियों या चमकीले ग्लिटर का इस्‍तेमाल से और भी सुंदर बना सकते हैं।

वॉटर कैंडल्स- ये कैंडल आजकल ज्‍यादा ट्रेंडिंग हैं। आप इनका इस्‍तेमाल वॉटर टब, ग्‍लास कंटेनर में कर सकते हैं। इसके लिए आपको इन सामानों की जरूरत पड़ेगी। आधा जग पानी, 1 गिलास तेल, कॉटन बड, कलर्स, डिस्पोजल गिलास या कटोरी और कील। सबसे पहले डिस्पोजल गिलास को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटे लें। इसके बाद कील को गर्म करें और फिर गिलास में छेद कर लें। छेद में रूई की बत्तियां डालें। कांच के गिलास में आधा गिलास से ज्यादा पानी लें। पानी में 1 बूंद कलर मिक्स करके ऊपर से तेल डाल दें।इसके लिए तिल के तेल या किसी अन्य तेल का भी इस्तेमाल आप चाहें तो कर सकते हैं। गिलास में सेट की गई रूई बत्ती को कांच के गिलास पर लगाएं।लीजिए आपकी वॉटर कैंडल तैयार है।

यह भी पढ़ें- दिवाली के बाद बची हुई कैंडल्स और मिट्टी के दीयों का क्या करें? जानें कैसे यूज कर सकती हैं आप

inside img (5)

Image Credit: Shutterstock

सोया कैंडल- ये कैंडल उन लोगों के लिए एक पॉपुलर ऑप्शन रहता है जो फ्री नेचुरल वैक्स कैंडल चाहते हैं। हालांकि, जो लोग ज्‍यादा मजबूत और सोया-फ्री वीगन कैंडल बेस पसंद करते हैं, उनके लिए कारनौबा वैक्स एक ऑप्शन हो सकता है। कारनौबा वैक्स सबसे हार्ड नेचुरल वैक्स होता है, क्योंकि यह वैक्स बहुत हार्ड होता है और इसका मेल्टिंग पॉइंट बहुत अधिक होता है, इसलिए 100% कारनौबा वैक्स से कैंडल बनाना अच्छा आइडिया नहीं माना जाता।

 यह भी पढ़ें- आसान दिवाली Rangoli Designs के साथ मिनटों में घर दिखेगा फेस्टिव रेडी!

 अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com, Shutterstock  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।