Wash Basin Cleaning Tips: वॉश बेसिन पीला पड़ गया है? मिनटों में बनाएं इसे नए जैसा

Image Credit: pinterest/Ham Rollzz
How To Clean Wash Basin Stains: घर के किचन, डाइनिंग एरिया या बाथरूम में बना वॉश बेसिन रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से हर थोड़े दिनों में गंदा दिखने लगता है। साबुन के झाग, टूथपेस्ट और किचन के कुछ खाने के कण इसकी परत पर जम जाते हैं, जिससे पूरा बेसिन पीला नजर आने लगता है। यह न सिर्फ गंदा दिखता है, बल्कि मेहमानों के आने पर इससे घर की साफ-सफाई को लेकर भी लोगों की राय बनती है।
पीले वॉश बेसिन को साफ करने के तरीके
अगर आप भी पीले पड़े इस बेसिन को साफ और चमकदार बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने की बजाय इस लेख में बताए गए कुछ असरदार तरीकों को आजमाकर इसे साफ कर सकती हैं। आइए जानते हैं पीले वॉश बेसिन को चमकाने के आसान तरीके क्या हैं।
1. सफेद टूथपेस्ट और नर्म ब्रश का इस्तेमाल
पीले वॉश बेसिन को साफ करने के लिए सबसे पहले आप सफेद टूथपेस्ट और नर्म ब्रश का इस्तेमाल करें। पीले धब्बे या नल के आसपास जमी गंदगी पर टूथपेस्ट लगाकर कुछ मिनट के लिए रख दें। अब इसे नर्म ब्रश से हल्के हाथ से घिसते हुए साफ करें। यह उपाय हल्के दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करेगा।
Image Credit: pinterest/TripleM_A
2. डिश सोप और गुनगुने पानी का घोल
पीले बेसिन को साफ करने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा लिक्विड डिश सोप मिलाकर पूरे बेसिन और किनारों पर फैलाएं। कुछ देर बाद पोंछकर साफ पानी बहा दें। ऐसा करने से साबुन की परत, हल्का पीलापन और चिकनाई कम होगी।
3. नींबू, सिरका या बेकिंग सोडा का पेस्ट
आप नींबू के रस में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर या फिर सफेद सिरके की मदद से दाग वाली जगह साफ कर सकती हैं। इस पेस्ट या घोल को पीले दाग वाली जगह पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर स्पंज या नर्म ब्रश की मदद से हल्के हाथ से रगड़ें और साफ पानी से धो लें। इससे दाग हल्के करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- Bathroom Wash Basin Design Ideas: इन खूबसूरत वॉश बेसिन डिजाइंस से 5-स्टार होटल जैसा दिखेगा आपका बाथरूम
वॉश बेसिन की सफाई को बरकरार रखने के टिप्स
वॉश बेसिन को लंबे समय तक साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए आप ये आसान आदतें अपना सकती हैं -
- लोहे के जूने या बहुत तेज केमिकल क्लीनर से बेसिन की चमक और सतह खराब हो सकती है, इसलिए इन चीजों का इस्तेमाल करने से बचें और बहुत ज्यादा जोर लगाकर न रगड़ें।
- नल के आसपास पानी जमा रहने से सफेद या पीले दाग बन जाते हैं, इसलिए दिन में एक से दो बार सूखे कपड़े से बेसिन को अच्छी तरह पोंछ दें।
- बेसिन की नाली में बाल, साबुन या कचरा फंसने पर इसे ऐसे ही न छोड़ें, तुरंत साफ कर दें ताकि पानी रुके नहीं और बेसिन ज्यादा गंदा न दिखे।
यह भी पढ़ें- बाथरूम के वॉश बेसिन में रुकता है पानी तो डालें बस एक चीज, परेशानियां हो जाएंगी दूर
Image Credit: pinterest/Ham Rollzz
निष्कर्ष: वॉश बेसिन का पीला पड़ना एक आम समस्या है, लेकिन समय पर ध्यान न देने पर यह जल्दी गंदा दिखने लगता है। यही नहीं, वॉश बेसिन का पीलापन मेहमानों के सामने भी घर की छवि पर असर डाल सकता है। ऐसे में आप घर पर रहकर कम समय में इस लेख में बताए गए आसान तरीकों को आजमाकर बेसिन के पीलेपन को कम कर सकती हैं और घर की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
- वॉश बेसिन पर पीले दाग क्यों पड़ जाते हैं?
- पानी में मौजूद तत्वों, साबुन के अवशेष, टूथपेस्ट के छींटों और नियमित सफाई न होने से धीरे-धीरे पीली परत जमने लगती है।
- बिना ज्यादा मेहनत के पीले दाग हटाने का आसान घरेलू तरीका क्या है?
- बेकिंग सोडा और नींबू या सिरके का पेस्ट लगाकर कुछ मिनट छोड़ने के बाद हल्के हाथ से पोंछकर धोना आसान तरीका है।
- क्या वॉश बेसिन पर स्टील वूल या कड़ा ब्रश इस्तेमाल करना सही है?
- नहीं, इससे बेसिन की ऊपरी सतह पर खरोंच पड़ सकती है और आगे दाग और ज्यादा चिपकने लगते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।