Bathroom Wash Basin Design Ideas: इन खूबसूरत वॉश बेसिन डिजाइंस से 5-स्टार होटल जैसा दिखेगा आपका बाथरूम

Ghar Ke Bathroom Ke Liye Wash Basin Design: जब भी हम किसी 5 स्टार होटल में रूम बुक कराते हैं, तो कमरे की सजावट के साथ-साथ बाथरूम के लुक पर भी ध्यान देते हैं, जिसे संवारने में वॉश बेसिन का बड़ा हाथ होता है। 5 स्टार होटल के बाथरूम जैसा वॉशरूम आपके अपने घर पर भी हो सकता है अगर आप डिजाइनर वॉश बेसिन अपने बाथरूम में इंस्टॉल करवा लें। आपको बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइन वाले वॉश बेसिन मिल जाएंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे ही वॉश बेसिन की डिजाइंस दिखाएंगे, जो आपके साधारण से बाथरूम का लुक ही बदल देंगे और आपको वहां पर 5 स्टार होटल जैसी फीलिंग आने लग जाएगी। तो चलिए कुछ डिजाइंस के बारे में आपको बताते हैं।
प्रिंटेड वॉल हैंग वॉश बेसिन
वॉल हैंग वॉश बेसिन में बहुत अच्छी डिजाइंस आपको बाजार में उपलब्ध हैं। पहले तो यह सिंपल और कलरफुल आते थे, मगर अब आपको इसमें प्रिंट्स भी मिल जाएंगे। आप अपने बाथरूम में लगे टाइल्स के मैचिंग का वॉश बेसिन भी लगवा सकती हैं, यह आपके बाथरूम के इंटीरियर को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देगा। अगर आपका बाथरूम बहुत बड़े साइज का नहीं है, तो इस तरह के बेसिन आपके बाथरू़ में बहुत कम जगह घेरेंगे और खूबसूरत भी लगेंगे।

पैडेस्टेल वॉश बेसिन
पैडेस्टेल वॉश बेसिन भी बहुत ज्यादा रॉयल लुक देता है। इसमें आपको ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न एस्थेटिक डिजाइंस तक मिल जाएंगी। अगर आपका बाथरूम मीडियम साइज का है, तो पैडस्टेल वॉश बेसिन बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। यह दिखने में बहुत फैंसी लगता है और इसमें आपको बहुत अच्छे ज्योमेट्रिक डिजाइंस मिल जाएंगे। खासतौर पर आजकल क्रीम, व्हाइट और ब्राउन कॉम्बिनेशन के साथ लाइट वाले वॉश बेसिन का ट्रेंड है, जिनमें आपको पैडेस्टेल डिजाइंस भी मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें- 5 स्टार होटल के वॉशरूम में क्यों लगे होते हैं 2 बेसिन? अधिकतर लोग नहीं जानते इसका कारण

टेबल टॉप वॉश बेसिन
टेबल टॉप वॉश बेसिन आपको अमूमन अच्छे होटल्स के वॉशरूम में देखने को मिल जाएंगे। इसमें आपको ढेरों पैटर्न देखने को मिलेंगे। एक तरफ जहां इस तरह वॉश बेसिन में आपको कैबिनेट मिल जाएंगे, वहीं कुछ टैबल टॉप वॉश बेसिन में आपको हैंगिंग रैक्स मिल जाएंगी। यह बेसिन के साथ-साथ स्टोरेज का भी काम करेगा। टेबल टॉप वॉश बेसिन के बाउल्स में भी आपको एक नहीं कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, जिनका चुनाव आप अपने बाथरूम के साइज के अनुसार कर सकती हैं। आपका बाथरूम छोटा हो या फिर बड़ा आपको बाजार में हर साइज के टेबल टॉप वॉश बेसिन मिल जाएंगे।

अंडर काउंटर वॉश बेसिन
अडर काउंटर वॉश बेसिन में भी आपको बहुत सारी डिजाइंस मिल जाएंगी। इसमें आपको सेरेमिक, स्टेनलेस स्टील और वुडेन बाउल्स मिल जाएंगे। इस तरह के बेसिन में आपको ओवल,स्क्वार और रेक्टेंग्युलर शेप के बाउल्स मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इसमें भी आपको स्टोरेज मिल जाएगी। इसमें आपको वैनिटी स्टोरेज वाले वॉश बेसिन भी मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- क्या बाथरूम के वॉशबेसिन के होल्स पड़ गए हैं काले? इन आसान ट्रिक्स से लौटाएं पुरानी चमक

कॉर्नर वॉश बेसिन
अगर आपका बाथरूम बहुत ही छोटा है और आप कॉर्नर वॉश बेसिन तलाश रही हैं, तो आपको एक बार कॉर्नर पैडेस्टल और टेबल टॉप वॉश बेसिन के बारे में सोचना चाहिए। यह एक अच्छा विकल्प हैं। इसमें आपको स्टोरेज भी मिल जाएगी और डिजाइन के लिहाज से भी यह बहुत अच्छे होते हैं। बाथरूम के अलावा इस तरह के बेसिन को आप अपनी युटिलिटी एरिया में भी लगवा सकती हैं।

तो अगर आप बाथरूम को रेनोवेट कराने की सोच रही हैं और उसे 5 स्टार लुक देना चाहती हैं, तो आपको ऊपर दिए गए वॉश बेसिन आइडियाज के बारे में एक बार जरूर सोचकर देखना चाहिए। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।