एक ही रूमाल को बार-बार इस्तेमाल करने से बचें, जानें कितने दिन में धोएं और कैसे रखें साफ?

बचपन में जब गुड हैबिट्स का पाठ हमें सिखाया जाता है। इस दौरान रूमाल का जिक्र जरूर होता है। नाक पोंछने से लेकर, फेस और स्किन को साफ रखने के लिए हम इसका इस्तेमाल करते हैं। यहां अक्सर लोग रूमाल को धोना नजरअंदाज कर देते हैं। यही गलती आगे चलकर नुकसानदायक साबित होती है। अगर आप भी रूमाल का रोजाना इस्तेमाल करते हैं, तो इन जरूरी बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
कितने दिन में धोएं रूमाल?
आप कपड़े के रूमाल का रोजाना इस्तेमाल करती हैं, तो इसे हर दिन धोना बहुत ही जरूरी है। इससे नाक साफ करने, छींक या खांसी के दौरान इस्तेमाल करने या पसीना पोंछने के बाद इसे साफ करना न भूलें। संक्रमित रूमाल की वजह से आपमें इन्फेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है।

Image Credit: magnific.com
इन्फेक्शन फैला सकते हैं रूमाल
जेब में रूमाल लेकर चलने का सबसे बड़ा मकसद होता है- 'साफ-सफाई', लेकिन साफ-सफाई के लिए रखा गया रूमाल ही इन्फेक्शन का भी कारण बन सकता है। दरअसल रूमाल में जमे वायरस और बैक्टीरिया से डायरिया और डर्मेटाइटिस जैसी खतरनाक बीमारियां होने की संभावना रहती है।
हमारे खांसने या छींकने से रूमाल में वायरस और बैक्टीरिया चले आते हैं। बार-बार हाथ-मुंह पोंछने के चलते रूमाल गीले हो जाते हैं। गीला और नमी वाला रूमाल इन वायरस और बैक्टीरिया के पनपने के लिए मुफीद स्थिति मुहैया कराता है। जब दोबारा उसी रूमाल का इस्तेमाल किया जाता है तो ये वायरस और बैक्टीरिया मुंह और स्किन में फैल जाते हैं।
रूमाल रोज बदलने की डालें आदत
आप बेशक रूमाल को दिन में एक बार इस्तेमाल करें, लेकिन इसे रोजाना धोएं। कभी भी इस्तेमाल किए गए रूमाल को दूसरे कपड़ों के साथ धोने से बचें। ऐसा करने से रूमाल में मौजूद कीटाणु दूसरे कपड़ों में फैल जाते हैं। धोने के बाद इसे कड़ी धूप में सूखने के लिए डाल सकते हैं। जिससे यह पूरी तरह से डिसइन्फेक्टेड हो जाए।

Image Credit:magnific.com
मोबाइल स्क्रीन को रूमाल से न पोछें
नेशनल सेंटर फॉर सेल साइंस पुणे की रिपोर्ट के अनुसार, हमारी मोबाइल स्क्रीन पर टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं। अक्सर कई लोगों में ये आदत होती है कि वे मोबाइल स्क्रीन को अपने रूमाल से साफ करते हैं फिर उसी रूमाल का इस्तेमाल हाथ-मुंह पोंछने के लिए भी करते हैं। ऐसा कभी न करें।
यह भी पढ़ें- अपनी राशि के अनुसार रखें इस रंग का रूमाल, चमक सकता है भाग्य
रूमाल गंदा है, तो हैंडवॉश का फायदा नहीं
कई लोग खाने से पहले हाथ तो साबुन या हैंडवॉश से अच्छे ढंग से धो लेते हैं, लेकिन उसे सुखाने के लिए इस्तेमाल किया रूमाल ही लेते हैं। ऐसे में हैंडवॉश किया हुआ हाथ पहले से भी ज्यादा गंदा हो जाता है। रूमाल के सारे वायरस-बैक्टीरिया हाथ से चिपक जाते हैं। जब आप खाना खाते हैं, तो खाने के साथ पेट में चले जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Interesting Facts: भारत से लेकर विदेशों तक जलवे बिखेर रही है 'चंबा रूमाल कढ़ाई', जानें इससे जुड़े कुछ बेहद रोचक तथ्य
अगर आप कपड़े के रूमाल का रोज इस्तेमाल करते हैं, तो इसे हर दिन इस्तेमाल के बाद धोना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। हमेशा ध्यान रखें कि साफ रूमाल आपको संक्रमण से दूर रखता है।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
- रूमाल को कितनी बार धोना चाहिए?
- स्वच्छता बनाए रखने के लिए कपड़े के रूमाल को रोजाना बदलना और धोना चाहिए। यदि आप बीमार हैं या बहुत अधिक पसीना आता है, तो दिन में एक से अधिक रूमाल साथ रखें।
- रूमाल का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- हमेशा अपने पास 2 रूमाल रखने की सलाह दी जाती है। एक हाथ और चेहरा पोंछने के लिए, दूसरा नाक साफ करने के लिए। कभी भी अपना इस्तेमाल किया हुआ रूमाल किसी दूसरे के साथ साझा न करें।
- रूमाल धोने का सही तरीका क्या है?
- हमेशा कपड़े के हिसाब से सही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें और कपड़े पर लगे दागों को अच्छी तरह साफ करें। गीला रूमाल लंबे समय तक बैग या जेब में न रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।