अपनी राशि के अनुसार रखें इस रंग का रूमाल, चमक सकता है भाग्य

ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी चीजें जिनके बारे में विस्तार से बताया है। इससे संबंधित नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।   
Updated:- 2024-03-26, 23:00 IST
image

(Keep handkerchief as per zodiac signs) धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में विशेष रूप से बताया है। वहीं अगर इसका सही नियम और समय से उपाय न किया जाए, तो जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं बात करें, राशि के अनुसार रूमाल रखने कि इसका संबंध व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रह और नक्षत्रों से है।

अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि अपनी राशि के अनुसार किस रंग का रुमाल रखना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिल सकती है और जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।

मेष राशि वाले रखें इस रंग का रूमाल

TkyIJSdmL. AC UY

मेष राशि के जातकों को अपने साथ लाल, गुलाबी और सुनहरे रंग का रूमाल रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में उन्नति की प्राप्ति हो सकती है और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि वाले रखें इस रंग का रूमाल

वृषभ राशि के जातक अपने साथ सफेद और नीले रंग का रुमाल रखना चाहिए। इससे पढ़ाई में सफलता की प्राप्ति हो सकती है और सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

मिथुन राशि वाले रखें इस रंग का रूमाल

मिथुन राशि के जातक हरे रंग का रूमाल अपने साथ रखें। इससे विशेष लाभ हो सकता है।

कर्क राशि वाले रखें इस रंग का रूमाल

कर्क राशि वाले अपने साथ सफेद, पीला, नीला और हरे रंग का रूमाल रखें। इससे धन लाभ हो सकता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि वाले रखें इस रंग का रूमाल

सिंह राशि वाले अपने साथ सुनहरा, गुलाबी, लाल और नारंगी रंग का रूमाल जरूर रखें। यह लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

कन्या राशि वाले रखें इस रंग का रूमाल

कन्या राशि के जातक अपने साथ हरे रंग, गुलाबी, लाल और सफेद रंग का रूमाल रखें। इससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - राशि अनुसार शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, जीवन की सभी कठिनाइयां होंगी दूर

तुला राशि वाले रखें इस रंग का रूमाल

तुला राशि वाले अपने साथ सफेद, नीला और नारंगी रंग का रूमाल हमेशा साथ रखें। यह लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

वृश्चिक राशि वाले रखें इस रंग का रूमाल

वृश्चिक राशि के जातक अपने साथ गुलाबी और सुनहरे रंग का रूमाल रखें। इससे सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि वाले रखें इस रंग का रूमाल

धनु राशि वाले अपने साथ नारंगी, सुनहरे, बैंगनी और क्रीम कलर का रूमाल रखें। साथ ही भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) की उपासना जरूर करें। इससे कुंडली में स्थित सभी ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - राशि अनुसार सोमवार के दिन करें ये उपाय, जीवन में आएंगी खुशियां

मकर राशि वाले रखें इस रंग का रूमाल

मकर राशि के जातक अपने साथ नीला, सफेद, आसमानी और काले रंग का रूमाल रखें। इससे शनिदेव (शनिदेव मंत्र) की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।

कुंभ राशि वाले रखें इस रंग का रूमाल

कुंभ राशि के जातक अपने साथ नीला, काला, बैंगनी रंग का रूमाल रखें। इससे मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि वाले रखें इस रंग का रूमाल

+GiunmyL. AC UY

मीन राशि के जातक अपने साथ पीला, नारंगी, सुनहरा और क्रीम कलर का रूमाल रखें। इससे सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।