रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम होंगे आसान, समय और मेहनत बचाने वाली ये 7 कमाल की ट्रिक्स

अगर आप रोजमर्रा के काम को आसान बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए स्मार्ट तरीके आजमाना कारगर साबित हो सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 7 कमाल की ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-11-27, 15:44 IST
7 Useful Household Tips

Image Credit-Shutterstock

Daily Life Hacks: घर में रोजाना ऐसे कई छोटे-छोटे काम होते हैं, जिनमें हमारा काफी समय और मेहनत लग जाती है। कभी किचन में सामान ढूंढने में देर होती है, तो कभी कपड़ों और घर की सफाई में उम्मीद से ज्यादा समय लग जाता है। कई बार इन कामों को आसान बनाने के लिए हम महंगे गैजेट्स या नए सामान खरीदने की सोचते हैं, जबकि कुछ छोटी-छोटी तरकीबें भी हमारा काम काफी आसान कर सकती हैं।

अगर आप भी चाहती हैं कि रोजमर्रा के काम कम समय में निपट जाएं और बेवजह की मेहनत न करनी पड़े, तो आप नीचे लेख में बताए गए 7 स्मार्ट डेली लाइफ हैक्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। इन ट्रिक्स को अपनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

रोज के काम आसान बनाने वाली 7 ट्रिक्स

रोजमर्रा के जीवन में कई काम ऐसे होते हैं, जो कहने को एक मिनट या कुछ सेकेंड के होते हैं, लेकिन उन्हें करने में घंटों बर्बाद हो जाते हैं। इस झंझट से बचने के लिए आप नीचे बताई गई छोटी-छोटी ट्रिक्स को आजमा सकती हैं।

1. चाबी ढूंढने की परेशानी से छुटकारा

अक्सर घर से निकलते समय चाबी नहीं मिलती और उसे ढूंढने में कई मिनट बर्बाद हो जाते हैं। इससे बचने के लिए घर के दरवाजे के पास एक छोटा-सा की-होल्डर लगाएं। घर आते ही चाबी उसी जगह टांगने की आदत डालें। इससे हर बार चाबी ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Smart Trick Herzindagi.com

इसे भी पढ़ें- जिप अटकने पर न करें खींचतान, इन ट्रिक्‍स से आसान होगा काम

2. कपड़ों की सिलवटें कम करने वाली ट्रिक

अगर कपड़ों पर हल्की सिलवटें हैं और आपके पास प्रेस करने का समय नहीं है, तो कपड़ों को हैंगर पर टांगकर बाथरूम में शॉवर चलाते समय बाहर की तरफ लटका सकती हैं। भाप से कुछ हल्की सिलवटें कम हो सकती हैं। ध्यान रखें कि कपड़े पानी से दूर रहें और उन्हें पूरी तरह सूखने दें।

3. सब्जियों को पहले से काटकर रखें

ऑफिस या दूसरे जरूरी कामों के कारण सुबह किचन में ज्यादा समय नहीं मिलता, तो सब्जियों को रात में ही धोकर काट लें। उन्हें अलग-अलग एयरटाइट डिब्बों में रखकर फ्रिज में स्टोर करें। इससे सुबह खाना बनाने का काम जल्दी हो जाएगा।

tips-for-fast-vegetables-cutting Magnific.Com

4. मोबाइल चार्जर को रखें ऑर्गनाइज रखने की ट्रिक

टेबल पर पड़े चार्जर और तार बार-बार उलझते हैं। इसके लिए पुराने पेपर क्लिप या केबल ऑर्गनाइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे तार अपनी जगह पर रहेंगे और जरूरत पड़ने पर आसानी से मिल जाएंगे।

5. छोटे सामान के लिए बनाएं अलग बॉक्स

घर में रबर बैंड, सेफ्टी पिन, बटन और छोटी बैटरियां अक्सर इधर-उधर पड़ी रहती हैं। इन्हें अलग-अलग छोटे डिब्बों में रखें। इससे जरूरत पड़ने पर पूरा सामान एक ही जगह मिल जाएगा। बैटरियों को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

Cardboard Reuse For Organiser Magnific.Com

6. फ्रिज की सफाई होगी आसान

फ्रिज की शेल्फ पर सब्जियों या खाने की चीजों के दाग लग जाते हैं। इससे बचने के लिए शेल्फ पर आसानी से साफ होने वाली फ्रिज मैट बिछा सकती हैं। गंदे होने पर मैट निकालकर साफ कर लें। इससे फ्रिज की सफाई करना आसान होगा।

7. गिफ्ट रैपिंग का सामान रखें एक जगह

गिफ्ट पेपर, कैंची, टेप और रिबन अलग-अलग जगह रखने से जरूरत के समय परेशानी होती है। इन सभी चीजों को एक बॉक्स में रखें। इससे जन्मदिन या किसी खास मौके पर गिफ्ट पैक करने में समय बर्बाद नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें- प्लास्टिक के गंदे पीले मग को मिनटों में ऐसे करें बिल्कुल नया, आजमाएं यह आसान घरेलू नुस्खा

रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने के लिए हमेशा बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होती। छोटी-छोटी आदतें और स्मार्ट ट्रिक्स भी आपका काफी समय बचा सकती हैं। इन 7 डेली लाइफ हैक्स को अपनाकर आप घर के काम ज्यादा आसानी से निपटा सकती हैं। ऐसे ही कारगर और कमाल के हैक्स पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।