Bihar Election 2025: बिहार में कब हुआ था सबसे पहला चुनाव? जानें किस पार्टी की हुई थी जीत

First Election In Bihar: इन दिनों बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। इस वक्त सभी प्रतिद्वंदी पार्टियां जीत के लिए अपनी रणनीतियां बनाने में लगी हैं। हर कोई जनता को लुभाने के तरीके ढूंढ रहा है। बिहार में अक्टूबर या नवंबर में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो सकते हैं। निर्वाचन आयोग भी अपने काम पर लग चुका है। बीते दिनों निर्वाचन आयोग ने राज्य के 200 से ज्यादा बूथ लेवल एजेंट्स को ट्रेनिंग देना शुरू किया है।
इन दिनों सत्ता नीतीश कुमार के हाथों में हैं। नीतीश कुमार काफी लंबे वक्त से बिहार की सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए बैठे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार में सबसे पहला चुनाव कब हुआ था। बिहार के पहले चुनाव में किस पार्टी की जीत हुई थी?
यह भी देखें- देश की पहली महिला इलेक्शन कमिश्नर वी एस रमादेवी के बारे में जानें
राजनीति का केंद्र है बिहार
बिहार क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का 13वां सबसे बड़ा राज्य है। राजनीति के केंद्र में बिहार सबसे पहले नंबर पर आता है। राजनीतिक रूप से बिहार को सबसे जागरूक राज्यों में से एक माना जाता है।
बिहार का पहला लोकसभा चुनाव कब हुआ था?
आजादी के बाद पहला चुनाव साल 1951 में हुआ था। उस दौरान चुनाव में कई पार्टियों में हिस्सा लिया था। हालांकि, उस वक्त कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी। उस दौरान इलेक्शन में कांग्रेस को 322 में से 239 सीटें मिली थीं। कांग्रेस की जीत के बाद जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद, बिहार में पहला विधानसभा चुनाव साल 1952 में हुआ था। बिहार के पहले चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की ही जीत हुई थी। इस जीत के बाद बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिन्हा बने थे। उस साल बिहार से 44 सांसद चुने गए थे, जो लोकसभा पहुंचे थे।
किस पार्टी को मिली थी कितनी सीट?
आज का झारखंड साल 1952 में बिहार का ही अभिन्न अंग हुआ करता था। साल 1952 में बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 18080181 हुआ करती थी। हालांकि, कुल वोट 9995451 पड़े थे। उस साल वोटिंग का प्रतिशत 55.3% था। बिहार के पहले चुनाव में 13 दल चुनाव लड़ रहे थे। बिहार में पहले चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी। पहले बिहार चुनाव में बिहार में कुल 330 सीटें हुआ करती थीं।
यह भी देखें- जानिए किस देश ने कब दिया महिलाओं को वोट डालने का अधिकार
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।