Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:36 AM IST

जानिए किस देश ने कब दिया महिलाओं को वोट डालने का अधिकार

महिलाओं को पहले वोट देने के अधिकार नहीं था। वहीं समय के साथ महिलाओं को ये हक मिला और अपने इस हक के लिए महिलाओं को संघर्ष भी करना पड़ा था।
Updated:- 2024-04-22, 17:17 IST
image

देश और राज्य की सत्ता किस पार्टी में हाथ में होगी इसके लिए भारत में हर 5 साल में चुनाव होते हैं। इन चुनाव को कई सारे चरणों में पूरा किया जाता हैं और इस चुनाव में आम आदमी अपने मत का प्रयोग करके अपनी पसंद की सरकार को चुनता है। इन चुनाव की वोटिंग में ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मत का इस्तेमाल करें इसके लिए देशभर के लोगों को जागरूक किया जाता है साथ ही महिलाओं को भी इसके लिए काफी प्रेरित किया जा रहा हैं।

महिलाएं इन चुनाव में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र आए इसके लिए चुनाव आयोग काफी तैयारी करता है। चुनाव आयोग द्वारा पिंक बूथ बनाए जाते हैं साथ ही महिलाओं को गुलाब का फूल देकर स्वागत भी किया जा जाता हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब भारत समेत कई देशों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि भारत समेत दुनियाभर के देशों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार कब दिया गया।

भारत

right to vote in india

भारत देश की की बात करें तो भारत देश में महिलाओं को वोट देने का अधिकार आज़ादी के बाद साल 1950 में दिया गया। इससे पहले जब देश में अंग्रेजों का राज था तब महिलाओं को यहां पर वोट देने का अधिकर नहीं था।

इसे भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: घर बैठे फोन की मदद से पता कर सकते हैं पोलिंग बूथ की जानकारी , जानें डिटेल्स

अमेरिका और चीन  

अमेरिका में महिलाओं को वोट देने का अधिकार 1920 में मिला। जबकि विकसित देश चीन में महिलाओं को वोट देने का अधिकार 1949 में दिया गया। वहीं इसके बाद अब यहां पर महिलाएं वोट डालने के लिए जाती हैं।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया

right to vote womens

जब दुनियाभर के कई देश हैं जहां महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं दिया गया था तब सबसे वोट देने का अधिकार न्यूजीलैंड देश ने दिया। न्यूजीलैंड ने साल 1893 में अपने देश की महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया था।

वहीं ऑस्ट्रेलिया देश में महिलाओं को वोट देने का अधिकार साल 1894 में दिया गया साथ ही यहां पर इसी साल महिलाओं को चुनाव लड़ने का भी अधिकार मिला।

कनाडा 

कनाडा में महिलाओं को वोटिंग का अधिकार 1917 में दिया गया लेकिन 1960 में यहां पर भारत देश के महिलाओं को भी वोट देने का अधिकार मिला। वहीं कई सारे इस्लामिक देशों में वोट डालने का अधिकार अभी हाल ही कुछ सालों में दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: ऐसे जानिए, आपके इलाके में कौन है उम्मीदवार?

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।