WhatsApp पर अनजान नंबरों से आता है फोन? तुरंत ऑन करें यह सेटिंग और दें साइबर अपराधी को चकमा

Strict Account New Feature: डिजिटल दुनिया जितनी लोगों के लिए मददगार है उतनी ही नुकसानदायक भी। पहले जहां साइबर अपराधी फोन-मैसेज से लोगों के साथ ठगी करते हैं। अब वहीं वे यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर पहुंच गए है। आज के समय में WhatsApp हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसी के साथ साइबर ठगी और अनजान कॉल्स का खतरा भी तेजी से बढ़ा है।
आए दिन हमें विदेशी नंबरों +92, +84, +62 ऑडियो या वीडियो कॉल आते हैं, जो अक्सर स्कैम या फिशिंग का जाल होते हैं। एक छोटी सी गलती और आपकी निजी जानकारी या बैंक खाता खतरे में पड़ सकता है। साइबर अपराधी लोगों को डराने या लालच देने के लिए इन कॉल्स का सहारा लेते हैं।
इस समस्या से बचने के लिए WhatsApp ने अपने यूजर्स की प्राइवेसी को स्ट्रांग करने के लिए एक नया फीचर Strict Account लॉन्च किया था। नीचे लेख में जानें कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल और कैसे करता है काम?
WhatsApp पर कैसे ऑन करें Strict Account Settings?
अगर आप अपने व्हाट्सएप को स्कैम या फ्रॉड से बचाना चाहती हैं, तो Strict Account Settings को ऑन कर सकती हैं। नीचे देखें कैसे करें एक्टिव-
- सबसे पहले WhatsApp ओपन करें।
- अब सेटिंग पर क्लिक करें।

- अब Privacy के ऑप्शन पर जाएं।
- फिर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और सबसे लास्ट में दिए गए Advanced सेटिंग्स पर क्लिक करें।
- अब यहां आपको Strict Account Settings का ऑप्शन दिखेगा।

- इसके सामने बने बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही पॉप-अप आएगा, जिसमें Continue और फिर Turn On पर क्लिक करें।
- इस प्रोसेस को पूरा करते ही फीचर ऑन हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- WhatsApp में टेक्स्ट को बोल्ड-Italic या स्टाइलिश फॉन्ट में कैसे बदलें? जानें पूरा प्रोसेस
Strict Account Settings ऑन करने से क्या फायदा होगा?

- इस सेटिंग को ऑन करने के बाद, साइबर अपराधी आपके व्हाट्सएप अकाउंट पर अटैक नहीं कर पाएंगे।
- किसी भी अनजान नंबर से आने वाली फोटो, वीडियो या कोई भी फाइल अपने आप ब्लॉक हो जाएगी।
- इससे वायरस या मालवेयर आने का खतरा खत्म हो जाता है।
- कोई भी अनजान व्यक्ति आपको किसी अनजान ग्रुप में नहीं जोड़ पाएगा। केवल वही लोग आपको ग्रुप में शामिल कर सकेंगे जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव हैं।
- अनजान नंबरों से आने वाली सभी कॉल्स साइलेंस हो जाएंगी और उनके मैसेज भी ब्लॉक कर दिए जाएंगे। साथ ही नोटिफिकेशन भी नहीं आएगा।
- मैसेज में आने वाले लिंक्स का प्रीव्यू बंद हो जाएगा, जिससे आप गलती से किसी फर्जी वेबसाइट पर क्लिक करने से बचेंगे।
- साथ ही, सिक्योरिटी कोड बदलने पर तुरंत अलर्ट मिलेगा।
- आपकी प्रोफाइल फोटो, About, Status और Last Seen सिर्फ आपके Contacts को ही दिखेगा।
इसे भी पढ़ें- मम्मी-पापा की नजर से बचना है? बिना म्यूट किए ऐसे छुपाएं वॉट्सऐप नोटिफिकेशन, किसी को नहीं चलेगा पता
तो, फिर देर किस बात की स्कैमर्स से बचने के लिए वॉट्सऐप के इस सेटिंग को ऑन करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।