Whatsapp Tips: बिना एक्स्ट्रा ऐप इंस्टॉल किए भी अपने फोन में चला सकते हैं दो व्हाट्सएप अकाउंट, जानिए कैसे

Whatsapp Tips: क्या आपको पता है आप अपने फोन में सिर्फ एक नहीं बल्कि दो व्हाट्सअप भी यूज कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपको एक्स्ट्रा ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

how to use two whatsapp in one phone without installing any app

Whatsapp Tips: व्हाट्सएप के जरिए हम न तो सिर्फ अपने दोस्तों और करीबियों के साथ मस्ती भरी चैटिंग करते हैं बल्कि कुछ ऑफिशियल कामों की जानकारी के लिए भी यह बेहतरीन विकल्प है। कई लोग अपने पर्सनल और प्रोफेशनल कॉन्टैक्ट नंबर अलग-अलग रखते हैं। इस चक्कर में उन्हें व्हाट्सएप चलाने के लिए भी दो फोन रखने पड़ते हैं। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत है और आपके पास दो फोन नहीं है, तो इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे एक फोन में दो व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको एक्स्ट्रा ऐप इंस्टॉल करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

बिना ऐप इंस्टॉल किए कैसे चलाएं एक फोन में दो व्हाट्सएप?

how to use two whatsapp account in one phone in hindi

  • फोन में दो व्हाट्सएप चलाने के लिए सबसे पहले अपने फोन में अपना व्हाट्सएप अकाउंट ओपन करें।
  • यहां आपको फोन की टॉप-राइट स्क्रीन पर दिख रहे 3 डॉट वाले आइकन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद सबसे नीचे आपको Settings का ऑप्शन दिखेगा, उसपर जाना है।
  • यहां से आपको Account वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Add Account का एक विकल्प आपके स्क्रीन पर आएगा, उसे क्लिक करना है।
  • फिर, आपको आपका नंबर दिखेगा, जिसे आप अभी यूज कर रहे हैं। इसके ठीक नीचे प्लस(+) साइन के साथ एड अकाउंट का ऑप्शन दिखाई देगा, उसे क्लिक करना है।
  • इसके बाद Agree and Continue के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आप अपना दूसरा नंबर डालें, जिसके लिए आप व्हाट्सएप अकाउंट अपने इसी फोन में क्रिएट कर रहे हैं।
  • नंबर दर्ज करने के बाद Next पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके फोन पर एक ओटीपी जाएगा, इसे फॉलो करते हुए आप अपने फोन में दूसरा व्हाट्सएप यूज कर सकते हैं।

कैसे काम करेगा एक फोन में दूसरा व्हाट्सऐप?

how to use two different whatsapp accounts in one phone

इस पूरे प्रोसेस को फॉलो करके आप दोनों व्हाट्सएप अकाउंट को बड़े आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप दोनों में से किसी एक अकाउंट को क्लिक करके उसे यूज कर सकते हैं। आपको बता दें, यह ठीक वैसे ही काम करता है जैसे एक फोन में दो या उससे ज्यादा फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट्स को आप चलाते हैं।(वॉट्सएप फीचर)

इसे भी पढ़ें-टेलिग्राम की तरह अब वॉट्सएप में भी बन सकेंगे चैनल्स, यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP