मम्मी-पापा की नजर से बचना है? बिना म्यूट किए ऐसे छुपाएं वॉट्सऐप नोटिफिकेशन, किसी को नहीं चलेगा पता

आज की जनरेशन के बच्चों को माता-पिता की रोकटोक नहीं पसंद होती। भले ही माता-पिता उनके भले के लिए सवाल जवाब करते हैं, लेकिन फिर भी वह इस बात से उनसे नाराज हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि माता-पिता उनकी आजादी छीन रहे हैं। हालांकि, कुछ माता-पिता ऐसे भी होते हैं, जो बच्चों को ज्यादा कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, इसलिए बच्चे अपने माता-पिता से बातें छिपाने लगते हैं। कई बार बच्चे फोन में बच्चे काम को लेकर या जरूरी चीजों के बारे में बात कर रहे होते हैं, लेकिन वह उनसे बार-बार सवाल करते रहते हैं, इसलिए वह वॉट्सऐप नोटिफिकेशन को छिपाने और म्यूट करने के तरह-तरह के आइडिया सर्च करते हैं, अगर आप भी कुछ हैक्स चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिना म्यूट किए छुपाएं वॉट्सऐप नोटिफिकेशन छिपाने के तरीके बताएंगे।
लॉक स्क्रीन पर मैसेज कंटेंट बंद करें
- लॉक स्क्रीन पर अगर मैसेज के नोटिफिकेशन नहीं दिखेंगे, तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
- इसके लिए आप सबसे पहले अपने फोन में सेटिंग्स के ऑप्शन में जाएं।
- यहां सर्च बार में नोटिफिकेशन सर्च करें।
- इसके बाद यहां WhatsApp का आइकन नजर आएगा।
- वॉट्सऐप पर शो नोटिफिकेशन का कंटेट या Lock screen notifications का मिलेगा।
- इसपर क्लिक करते ही, मैसेज लॉक स्क्रीन के ऊपर नजर नहीं आएगा।
- लॉक स्क्रीन पर सिर्फ New Message दिखेगा, लेकिन नाम और मैसेज कोई नहीं पढ़ पाएगा।
इसे भी पढ़ें- Instagram Secret: बार-बार अपनी रील्स देखने से बढ़ते हैं व्यूज? जानें क्या है इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम?
पॉप-अप नोटिफिकेशन बंद कर सकती हैं
- अगर आप मैसेज म्यूट नहीं करना चाहती हैं, तो नोटिफिकेशन बंद कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले नोटिफिकेशन पर जाकर पॉप अप नोटिफिकेशन पर क्लिक करना है।
- Popup notification को ऑफ कर दें।
- इससे कोई मैसेज भी करेगा, तो भी स्क्रीन पर मैसेज नहीं दिखेगा।
- मैसेज का आइकन ऊपर नहीं आएगा, तो कोई आपके मैसेज नहीं पढ़ेगा।
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर व्यूज अच्छे आ रहे हैं लेकिन फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे? जानें कारण और कैसे एंगेजमेंट बढ़ा सकती हैं आप
चैट लॉक फीचर का इस्तेमाल करें
नोटिफिकेशन म्यूट नहीं करना चाहती हैं, तो इसकी जगह चैट लॉक कर सकती हैं। किसी खास चैट को छुपाने के लिए यह ऑप्शन बेस्ट है। इसके लिए आप चैट लॉक कर लें। आप हैरान हो जाएंगी, लेकिन यह चैट पासवर्ड या फिंगरप्रिंट के बिना नहीं खुलने वाला, इसलिए कोई भी उस चैट को खोलना भी चाहेंगे, तो आपके बिना खोल नहीं सकता। इसके अलावा आप आर्काइव चैट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इन फीचर के अलावा साइलेंट नोटिफिकेशन मोड और नोटिफिकेशन प्रीव्यू ऑफ करने का ऑप्शन भी आपको मिलता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।