सावधान! Instagram पर शॉपिंग करने से मेरे साथ हुआ ये फ्रॉड,आप भी खरीद रही हैं तो पहले पढ़ लें मेरा Personal Experience

इंस्टाग्राम एक ऐसी ऐप है, जहां लोग अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन करवाते हैं। अगर कोई बड़ा इनफ्लुएंसर रिव्यू देगा, तो लोगों को लगेगा कि हां यह पेज भरोसेमंद होगा। इससे लोग प्रभावित होकर इंस्टाग्राम के थ्रू वेबसाइट पर जाते हैं और शॉपिंग कर लेते हैं। हालांकि, ऐसा करना उनके लिए नुकसानदायक हो रहा है। कई लोगों के साथ ऐसा हो चुका है। लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और प्रोडक्ट फेक आता है, जब वह रिटर्न डालने की कोशिश करते हैं, तो उस अकाउंट द्वारा उन्हें ब्लॉक कर दिया जाता है या फिर प्रोडक्ट वापस करने का ऑप्शन ही नहीं मिलता। न कोई कस्टमर केयर नंबर होता है और न ही ईमेल का जवाब मिलता है। ऐसे में ग्राहक के पास पछताने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। ऐसा ही कुछ हमारी टीम की एक मेंबर के साथ भी हुआ। अगर आपको भी इंस्टाग्राम पर कोई चीज पसंद आ रही है और शॉपिंग करने का प्लान कर रही हैं, तो वह वेबसाइट और अकाउंट भरोसेमंद है या नहीं, इसके बारे में जान लें। यह टिप्स आपको फ्रॉडर्स के जाल में फंसने से बचाएंगे।
हमारी टीम ने भी वेबसाइट से किया ऑर्डर तो क्या हुआ?
जब हमारी टीम की एक कर्मचारी ने इस वेबसाइट से खुद शॉपिंग की, तो उसके साथ भी बिल्कुल यही अनुभव हुआ। ऑर्डर करने पर पहले फेक प्रोडक्ट आया और पेमेंट करने के बाद जब रिफंड की बात की गई, तो Label Divya ने ब्लॉक कर दिया। परेशान होकर उस कर्मचारी ने Instagram पर Label Divya के ऑफिशियल अकाउंट को मैसेज किया, ताकि अपनी समस्या बता सके और ऑर्डर या रिफंड के बारे में जानकारी ले सके।

लेकिन मदद करने के बजाय, Label Divya की ओर से उसे सीधे ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद हमारी टीम की उस मेंबर ने एक दूसरे Instagram अकाउंट से फिर से संपर्क करने की कोशिश की और बहुत विनम्रता से अपने पैसे वापस करने की गुजारिश की। अफसोस की बात यह रही कि उस दूसरे अकाउंट को भी Label Divya की तरफ से ब्लॉक कर दिया गया।

यूजर्स कर रहे हैं शिकायत
Jyotsna_malhotra के नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की गई। जिसमें लेबल दिव्या अकाउंट को फेक बताया गया।
उन्होंने लिखा- हेलो दोस्तों, इस अकाउंट से कुछ भी मत खरीदो, वेबसाइट से भी नहीं... ये लोग धोखेबाज हैं। कॉल भी नहीं उठाते... कृपया इस आईडी की ज्यादा से ज्यादा रिपोर्ट करें।
ऐसी ही एक जानकारी gunjan.chhabara के अकाउंंट से भी शेयर की गई, जिसमें उन्होंने एक वेबसाइट को फेक बताया। उन्होंने बताया कि नीले मखमली कॉर्सेट का ऑर्डर दिया, लेकिन काले रंग की अनारकली भेजी गई। संपर्क करने के बावजूद, कोई उचित समाधान या जवाबदेही नहीं मिला। इतना ही नहीं, शिकायत करने पर इंस्टा अकाउंट ने मुझे ब्लॉक कर दिया।
Seepika_bhutani नाम से एक यूजर ने भी इस अकाउंट को फेक बताते हुए जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा कि, इस वेबसाइट से मेरी दोस्त ने ऑर्डर किया था और यह फेक निकला।
View this post on Instagram
अन्य वेबसाइट ने भी दी जानकारी
- Label Divya जैन की तरफ से इस पोस्ट किया गया है, जिसमें उन्होंने एक अकाउंट के फ्रॉड होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई हमारे ब्रांड का नाम यूज करके फ्रॉड कर रहा है। ध्यान दें हमारी वेबसाइट का नाम LABEL DIVYA नहीं, ‘Label Divya जैन’ है।
- उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा- हम साफ-साफ बताना चाहते हैं कि हमारा LABEL DIVYA से कोई भी लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद हमें उनके ग्राहकों की तरफ से बार-बार कॉल और शिकायतें मिल रही हैं।
- हम LABEL DIVYA JAIN नाम से काम करते हैं और हमारे स्टोर पर आने वाली हर पूछताछ का जवाब हमारी टीम पूरी जिम्मेदारी के साथ देती है। LABEL DIVYA या labeldivya.com से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी का हमसे कोई संबंध नहीं है। इसलिए सभी से विनम्र निवेदन है कि अगर LABEL DIVYA से जुड़ी कोई शिकायत या सवाल है, तो उसे उसी ब्रांड से सीधे संपर्क करें, हमारे पास नहीं। अगर इसके बावजूद हमें बेवजह परेशान किया गया, तो हम संबंधित ब्रांड और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे।
कैसे पहचान करें Instagram अकाउंट रियल है या फेक?
- इसके लिए पहले चेक करें कि इस Account का नाम कितने बार बदला गया है। अकाउंट के डिटेल्स में इसकी जानकारी डाली गई होती है।
- अकाउंट कब बनाया गया था और कितने फॉलोअर्स हैं, इसपर भी ध्यान दें, अगर नया-नया अकाउंट है और अचानक हजारों फॉलोअर्स हैं? तो यह फेक हो सकता है।
- Blue Tick पैसे देकर भी खरीदा जा सकता है, इसलिए ध्यान दें कि फॉलोअर्स के हिसाब से अकाउंट ब्लू टिक लायक है या नहीं।
- चेक करें कि Followers ऑप्शन खुला है कि नहीं। कई लोग फॉलोअर्स के ऑप्शन को बंद करके रखते हैं, ताकि पता न लग सके कि अकाउंट को कौन-कौन फॉलो कर रहा है।
- सबसे जरूरी है कि Engagement चेक करें। सिर्फ फॉलोअर्स की संख्या नहीं, Likes, Comments और Views भी देखें।
- अगर कॉमेंट सेक्शन बंद है, तो समझ जाए, लोग अकाउंट को फ्रॉड बता रहे होंगे, इसलिए उसने कॉमेंट बंद किया हुआ है।
- अगर 50k followers हैं लेकिन पोस्ट पर केवल 50 लाइक है, तो समझ जाइए कुछ गड़बड़ है।
- कमेंट्स देखें- अगर हर रील्स पर Nice, Good जैसे एक जैसे कमेंट हैं और सेम लोग ही हर वीडियो पर कॉमेंट कर रहे हैं, तो यह फेक हो सकता है।
- प्रोडक्ट लेने से पहले चेक करें कि क्या रिटर्न का ऑप्शन है और COD के साथ ओपन डिलीवरी अलाउ है। अगर प्रोडक्ट खोलने नहीं दे रहे हैं, तो प्रोडक्ट न लें। कभी भी ऑनलाइन पेमेंट न करें।
- https:// से शुरू हो रही वेबसाइट भी फेक हो सकती है, इसलिए इंस्टाग्राम से ऑर्डर करते हुए, कभी भी ओपन डिलीवरी के बिना पेमेंट न करें। पहले प्रोडक्ट चेक करें इसके बाद पेमेंट करें।
- Google पर वेबसाइट का नाम + reviews / fraud लिखकर सर्च करें। अगर अकाउंट फेक होगा, तो इसकी जानकारी आपको ऑनलाइन पढ़ने को मिल जाएगी।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, INSTAGRAM
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।