Blue Aadhar Card: क्या है ब्लू आधार कार्ड? जानें कैसे करता है काम

What is Blue Aadhaar Card: भारत के हर एक नागरिक के लिए आधार कार्ड बनवाना बहुत जरूरी है। सब्सिडी और किसी भी सरकारी योजना के आवेदन के लिए भी आपको आधार की जरूरत पड़ती है। बता दें कि आधार कार्ड के भी कई प्रकार होते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आखिर ब्लू आधार कार्ड क्या है।
क्या है ब्लू आधार कार्ड? (Blue Aadhaar Card)
- भारत सरकार ने साल 2015 में 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार ब्लू आधार कार्ड पेश किया था। यह आधार कार्ड नीले रंग का होता है। छोटे बच्चों की किसी भी तरह की सरकारी का लाभ उठाने के लिए उनका ब्लू आधार कार्ड जरूर होना चाहिए।
- बता दें कि ब्लू आधार कार्ड के लिए बच्चों को बायोमेट्रिक डेटा की बजाय, उनके माता-पिता की यूआईडी से जुड़ी चेहरे की छवि के आधार पर इस कार्ड को बनाया जाता है।
इसे भी पढ़ेंः बिना डॉक्युमेंट्स के लिंक करना है आधार कार्ड से मोबाइल नंबर तो करें ये काम
ब्लू आधार कैसे बनवाएं (How to Apply for Blue Aadhar Card)
- ब्लू आधार बनवाने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
- अपने नामांकन फॉर्म में डिटेल भरें और रजिस्ट्रेशन के लिए अपॉइंटमेंट विकल्प चुनें।
- इसके बाद अपने आसपास के केंद्र का अपॉइंटमेंट लें।
- आधार केंद्र पर आपको बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और अन्य डाक्यूमेंट्स लेकर जाना होगा।
- सभी औपचारिकता के बाद आपके घर बच्चे का ब्लू आधार कार्ड आ जाएगा।
आधार कार्ड के प्रकार (Types of Aadhar Card)
आधार पत्र, ई-आधार, एम-आधार और ब्लू आधार जैसे कई कार्ड होते हैं। यूआईडीएआई 12 अंकों का आधार नंबर कार्ड बनाता है और लोगों की सुविधा के अनुसार आधार कार्ड में नए अपडेट किए जाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः अगर बनवाने जा रही हैं अपने नवजात शिशु का आधार कार्ड तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।