इस फेलोशिप का हिस्सा बन आप हर महीने कमा सकते हैं 30 हजार रुपए, जानें कैसे

UP CM Fellowship Program 2022: क्या आप हर महीने 30 हजार रुपए कमाना चाहते हैं? जानिए कैसे। 
Updated:- 2022-08-16, 12:46 IST
image

UP CM Fellowship Program 2022: केंद्र और राज्य सरकार समय-समय पर नागरिकों के लिए प्रोग्राम चलाती है। हाल ही में युवाओं को सरकार के साथ काम करने का खास मौका देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक फेलोशिप प्रोग्राम शुरू किया है। 

इस फेलोशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को धन राशि समेत कई और फायदे भी मिलेंगे। इस योजना का कौन-कौन हिस्सा बन सकता है और आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए पढ़ें।

फेलोशिप का उद्देश्य

  • युवाओं को सरकार के साथ कार्य करने का मौका देने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम' की शुरुआत की गई है। चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन करना होगा।
  • फेलोशिप के लिए शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। सेलेक्ट हुए शोधार्थी को अलग-अलग ब्लाक के विकास की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। (एक्टिंग में हाथ आजमाने से पहले प्रोफेशनल डांसर रह चुके हैं ये सितारे)

इसे भी पढ़ेंः  लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भूल से भी ना सहें ये चीजें

स्टाइपेंड कितना मिलेगा

  • इस फेलोशिप के दौरान शोधार्थी को प्रति माह 30 हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इतना ही नहीं पारिश्रमिक के अलावा भ्रमण के लिए भी 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  • चयनित उम्मीदवारों को टैबलेट खरीदने के लिए भी 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा सीएम फेलोशिप के लिए विकास खंड में रहने की सुविधा भी दी जाएगी।

आवेदन की आखिरी तिथि

  • इस फेलोशिप की आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। 25 अगस्त के बाद कोई भी उम्मीदवार इस प्रोग्राम के लिए अप्लाई नहीं कर पाएगा।

इसे भी पढ़ेंः  इस तरह आसानी से ट्रांसफर करें पुराने फोन से नए फोन में डाटा

कौन कर सकता है आवेदन

  • सीएम फेलोशिप के लिए कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं संबद्ध क्षेत्र वन, आईटी, आईटीईएस, जैव प्रौद्योगिकी, मशीन लर्निंग डाटा गवर्नेंस बैंकिंग, पर्यावरण एवं जलवायु-शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं कौशल विकास ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।
  • कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से साथ पास होना जरूरी है।
  • हिंदी लिखने और बोलने का ज्ञान जरूर होना चाहिए।
  • डेटा एनालिसिस का कौशन रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा

अधिकतम 40 वर्ष के उम्मीदवार ही इस फेलोशिप के लिए आवेदन दे सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को वेबसाइट पर इस फेलोशिप का हिस्सा बनने के उद्देश्य के बारे में बताना होगा। यानी अप्लाई करने के लिए 500 शब्द का स्टेटमेंट ऑफ पर्पस लिखना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार भी लिया जाएगा। फिर मूल्यांकन समिति उम्मीदवारों को चयन करेगी।

 

अगर आप भी हर महीने 30 हजार रुपए कमाना चाहते हैं तो इस फेलोशिप के लिए जरूर अप्लाई करें। आवेदन की आखिरी तिथि 24 अगस्त है।

आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Jagran

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।