Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

सोशल मीडिया अकाउंट को हैकर्स से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अपने सोशल मीडिया अकाउंट को हैकर्स से बचाने के लिए आप भी इन टिप्स एंड हैक्स को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2021-10-15, 14:30 IST
image

मौजूद समय इंटरनेट का है। एक तरह से आज के समय में लगभग हर कोई इंटरनेट की दुनिया से घिरा हुआ है। इंटरनेट की दुनिया में एक से बढ़कर एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म मौजूद है जहां लगभग हर कोई कुछ घंटे नहीं बल्कि कई घंटे समय गुजारते हैं। आज के समय में सोशल मीडिया के माध्यम से डेली की एक्टिविटीज और ओपिनियन आदि चीजों के बारे में आसानी से मालूम चल जाती है। ऐसे में किसी भी हैकर्स के लिए किसी भी इंसान का सोशल मीडिया अकाउंट हैक करना आसान हो जाता है। अगर आप भी नहीं चाहते हैं कि अन्य लोगों की तरह आपका भी फेसबुक, इंस्‍टाग्राम आदि सोशल मीडिया हैक हो तो आपको भी इन टिप्स और हैक्स को ज़रूर फॉलो करना चाहिए।

आसान पासवर्ड से रहे दूर 

social media application hacking tips inside

किसी भी सोशल मीडिया को हैकर्स के लिए हैक करना आसान तब हो जाता है जब किसी भी व्यक्ति का पासवर्ड आसान हो। कई लोग बेहद ही आसान पासवर्ड रखते हैं-जैसे अपना नाम, जन्मदिन, तारीख या मोबाइल नंबर। ये पासवर्ड आसानी से हैक्स हो सकते हैं। ऐसे में कई जानकार मानते हैं कि पासवर्ड हमेशा 3D ही रखना चाहिए। जैसे-Anil#94 आदि। 

इसे भी पढ़ें: Truecaller अकाउंट डीएक्टिवेट और नंबर हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

टू वे ऑथेंटिकेशन करें एक्टिव 

social media application hacking tips inside

शायद, आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजकल कई सोशल मीडिया एप्लीकेशन टू वे ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन देते हैं ताकि सोशल मीडिया हैक होने से बचा सके। टू वे ऑथेंटिकेशन का मतलब मोबाइल पर कोड या कॉल आती है जिसके बाद अकाउंट वेरिफिकेशन होती है जिसके बाद हैक करना आसान नहीं होता है। (ये चीजें सोशल मीडिया ना करें शेयर)

 

अन्य लिंक खोलने से बचें 

social media application hacking tips inside

फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, स्नैप चैट, टेलीग्राम आदि कई सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नहीं बल्कि हर रोज हजारों फर्जी लिंक आते रहे हैं। कई बार इन्हीं फर्जी लिंक के माध्यम हैकर्स सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी फर्जी लिंक को खोलकर देखते रहते हैं, आपको भी ऐसी गलती करने से बचाना चाहिए। 

 

इसे भी पढ़ें: फोन में सेव फोटोज से कैसे बनाएं वीडियोज, जानें आसान स्टेप्स

सोशल मीडिया एप्लीकेशन ज़रूर अपडेट करें 

social media application hacking tips inside

शायद, आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई सोशल मीडिया एप्लीकेशन इसलिए अपडेट का ऑप्शन आते है क्योंकि, पुराने वाले एप्लीकेशन में कोई न कोई खामियां ज़रूर रहती है। इसलिए समय-समय जब भी एप्लीकेशन अपडेट के लिए बोले तो आप सोशल मीडिया एप्लीकेशन को ज़रूर अपडेट करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।