Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

Truecaller अकाउंट डीएक्टिवेट और नंबर हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

ट्रूकॉलर ऐप से अगर आप भी अपने मोबाइल नंबर को हमेशा के लिए हटाना चाहती हैं, तो इन टिप्स का सहारा ले सकती हैं।
Updated:- 2021-09-27, 16:42 IST
image

ट्रूकॉलर ऐप काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। इस एप्लीकेशन की मदद से कोई भी आसानी से अननोन नंबर के बारे में पता लगा सकता है। इसे डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर के साथ-साथ यूजर को अपना नाम भी रजिस्टर करना होता है। रजिस्ट्रेशन के समय यूजर्स जिस नाम का इस्तेमाल करते हैं वहीं नाम दूसरे यूजर्स के ट्रूकॉलर ऐप में दिखाई देता है। ऐसे में सभी जानकारी ट्रूकॉलर के डेटाबेस में चला जाता है।

लेकिन, जब यूजर्स ट्रूकॉलर ऐप को डिलीट कर देते हैं, तब भी किसी दूसरे के मोबाइल में नाम दिखाई देता है क्योंकि, सभी जानकारी डेटाबेस में पहले से भी स्टोर रहता है। ऐसे में अगर आप नहीं जानते हैं कि किसी दूसरे के मोबाइल में नाम दिखाई दें तो आप ट्रूकॉलर ऐप से डेटा को हटाने के लिए इन टिप्स का सहारा ले सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

ऐसे करें शुरुआत 

how to permanently delete truecaller account from phone inside

अगर आपने ट्रूकॉलर ऐप को डिलीट का दिया है, तो सबसे पहले फिर से उसे डाउनलोड करें और उसमें नाम और मोबाइल नंबर डालकर एक्टिवेट करें। ऐप एक्टिव करने के बाद ऐप सेटिंग में जाकर प्राइवेसी सेटिंग में जाएं। प्राइवेसी सेटिंग में जाकर अकाउंट को सबसे पहले आप डिएक्टिव कर लें। इसके बाद मोबाइल ऐप में जाकर ट्रूकॉलर ऐप को खोले और वहां भी अकाउंट को डिएक्टिव कर लें। आपको बता दें कि कभी-कभी फ़ोन मेमोरी में मौजूद ऐप भी अकाउंट एक्टिवेट रहता है, ऐसे में मोबाइल ऐप में जाकर भी अकाउंट को ज़रूर डिएक्टिव करें।

इसे भी पढ़ें: डिलीट हो चुकी इंस्टाग्राम पोस्ट को करना चाहती हैं रिकवर? फॉलो करें ये स्टेप्स

अकाउंट डिएक्टिव करने के बाद करें ये काम 

how to permanently delete truecaller account from phone inside

जब ट्रूकॉलर ऐप और फ़ोन मरोरी से अकाउंट को डिलीट हो जाएं तो आपको गूगल पर जानकर चेक करना होगा कि मोबाइल नंबर दिखाई तो नहीं दे रही है। इसके लिए आप जैसे में गूगल पर truecaller unlisting सर्च करेंगे तो आपको truecaller.com/unlisting का ऑप्शन दिखाई देगा। 

 

इस लिंक को क्लिक करने के बाद यहां आप अपने मोबाइल नंबर को कंट्री कोड से साथ डालें और क्लिक करके देखें। अगर नाम दिखाई नहीं दे रहा है, तो आप बोल सकते हैं कि ट्रूकॉलर ऐप के डाटा सर्वर से आपका नाम हट चुका है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नाम डिलीट होने में लगभग 24 घंटे का समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें: फोन में सेव फोटोज से कैसे बनाएं वीडियोज, जानें आसान स्टेप्स

 


इन बातों का भी रखें ध्यान 

tips to permanently delete truecaller account from phone inside

शायद आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई बार आप किसी का नंबर सेव करते हैं, तो मोबाइल डेटा में न जानकर ट्रूकॉलर ऐप के डाटा में स्टोर हो जाता है और आप जब ट्रूकॉलर ऐप डिलीट करते हैं, तो उसके साथ नंबर भी डिलीट हो जाती है। इसलिए आप जब भी ट्रूकॉलर ऐप्लिकेशन अनइंस्टॉल करें नंबर्स को फ़ोन मरोरी से ज़रूर सेव कर लें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 Image Credit:(@pymnts.com,tosshub.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।