Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:21 AM IST

आपकी फेसबुक प्रोफाइल कोई नहीं देख पाएगा, ऐसे करें लॉक

अगर आपकी फेसबुक प्रोफाइल कोई चुपके से देख रहा है तो उसे लॉक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स।
Updated:- 2022-08-02, 14:26 IST
image

सोशल मीडिया प्लेटफार्म का जिक्र होता है तो सबसे पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर का नाम लिया जाता है। लेकिन सबसे अधिक लोग फेसबुक पर ही लगे होते हैं, क्योंकि यहां फोटो भी डाल सकते हैं और अपने विचार को भी व्यक्त कर सकते हैं। लेकिन ऐसे कई लोग भी है जो अंजान लोगों को संदेश भेजते रहते हैं या फिर किसी-किसी की प्रोफाइल को चेक करते हैं और सभी जानकारी इकट्टा करके सामने वाले को परेशान भी करते हैं।

ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी फेसबुक प्रोफाइल कोई चुपके से न देखे तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि इस लेख में हम आपको टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से अपनी फेसबुक प्रोफाइल को लॉक कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

मोबाइल से फेसबुक प्रोफाइल लॉक करें

steps to lock your facebook profile

  • सबसे पहले फेसबुक एप्लीकेशन में अपना फेसबुक अकाउंट लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने बाद आप राइट हैंड साइड में मौजूद थ्री लाइन पर क्लिक करें।
  • अब आप नीचे स्क्रॉल करें, नीचे सेटिंग ऑप्शन पर जाकर टैप करें। (फेसबुक के सीक्रेट फीचर्स)
  • जैसे ही सेटिंग ऑप्शन टैप करेंगे आपके सामने प्रोफाइल लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा जिसे आप टैप करें।

इसे भी पढ़ें: कोई आपका फ़ोन कॉल रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा है? ऐसे लगाएं पता

  • ऑप्शन पर टैप करने के बाद नीचे आपको लॉक योर प्रोफाइल का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसके बाद लॉक योर प्रोफाइल पर टैप करें और फिर आपको उसे ओके करें।
  • अब आपको कुछ नहीं करना होगा। आपकी फेसबुक प्रोफाइल लॉक हो गई है।

लैपटॉप से फेसबुक प्रोफाइल लॉक करें

steps to lock your facebook profile tips

  • सबसे पहले लैपटॉप में क्रोम ब्राउज़र को ओपन करें।
  • क्रोम ब्राउज़र को ओपन करने के बाद फेसबुक लॉगिन पेज को ओपन करें।
  • अब आप लॉगिन कर लेंगे तो फिर आपको अपनी प्रोफाइल पर आना होगा।
  • अपनी प्रोफाइल पर आने के बाद आपको सेटिंग में जाना होगा।

इसे भी पढ़ें: छुप-छुप कर कौन देख रहा है आपकी फेसबुक प्रोफाइल फोटो? इस ट्रिक की मदद से लगाएं पता

  • सेटिंग के जाने के बाद प्रोफाइल लॉगिंग का ऑप्शन दिखाई देगा जिसे आप टैप करें।
  • ऑप्शन पर टैप करने के बाद नीचे आपको लॉक योर प्रोफाइल का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसके बाद लॉक योर प्रोफाइल पर टैप करें और फिर आपको उसे ओके करें।

 

क्यों ज़रूरी है फेसबुक प्रोफाइल को लॉक करना?

tips to lock your facebook profile

आज के समय में करोड़ों लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं और करोड़ों लोग हर दिन अपनी तस्वीर डालते हैं। लेकिन कई बार यह खबर आती है कि किसी लड़की की तस्वीर को फेसबुक से निकालकर गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। इसलिए भविष्य में आपकी प्रोफाइल से तस्वीर निकालकर कोई गलत इस्तेमाल न करें, इससे आप प्रोफाइल को लॉक कर सकते हैं। (स्मार्टफोन चोरी हो गया है तो ऐसे लगाएं पता)

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।