कोई आपका फ़ोन कॉल रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा है? ऐसे लगाएं पता

कॉल को रिकॉर्ड करना आजकल बहुत आम हो गया है। जिसे भी कॉल को रिकॉर्ड करना हो वो मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड करता है और कुछ निर्देश पूरा करने बाद बातचीत को रिकॉर्ड करने लगता है। कई बार किसी के पास कोई गलत फ़ोन करता है या गलत तरीके से बात करता है तो कॉल रिकॉर्ड बहुत काम की चीज हो जाती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सामने वाला कॉल रिकॉर्ड कर रहा हो और आपको पता भी नहीं चलता है। ऐसे में अगर आप भी मालूम करना चाहते हैं कि कोई आपका कॉल रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा है तो फिर आपको इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ें।
आवाज पर गौर करें

अगर आपका कॉल रिकॉर्ड हो रहा है तो आप आसानी से मालूम कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास कोई भी कॉल करें और आवाज को रिकॉर्ड करें तो फिर आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- जब भी कोई फ़ोन रिकॉर्ड करता है तो कॉल रिकॉर्डिंग करने वक्त बार-बार बीप की आवाज आती रहती है।
- इसलिए कॉल के दौरान जब बीप-बीप की आवाज आए तो आप समझ सकते हैं कि सामने वाला व्यक्ति कॉल रिकॉर्ड कर रहा है।
- आपको बता दें कि लगभग सभी एंड्रॉयड फोन में डिफॉल्ट फीचर होता है।
इसे भी पढ़ें: इन स्मार्टफोन में अब से WhatsApp नहीं करेगा काम, देखिए लिस्ट
लाउड स्पीकर पर ध्यान दें

कई बार आपको लगता है कि सामने वाले व्यक्ति के पास ठीक से आवाज नहीं पहुंच रही है इसलिए वो कॉल को लाउड स्पीकर पर करके बात कर रहा है। ऐसे ज़रूरी नहीं कि सामने वाला सिर्फ बाते करने के लिए फ़ोन को लाउड स्पीकर पर रख हो। शायद यह भी हो सकता है कि कॉल कोई लाउड स्पीकर पर करके आपकी आवाज रिकॉर्ड कर रहा हो। (गूगल ने लगाया इन 8 ऐप्स पर बैन)
- जब कोई लाउड स्पीकर पर बातें करें तो आपको यह ज़रूर मालूम करें कि क्यों लाउड स्पीकर पर बाते कर रहे हैं।
- जिस व्यक्ति पर आपको भरोसा नहीं हो तो आप इस बात के लिए सूचित कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Youtube पर बार-बार आने वाले Adsसे हो गए हैं परेशान, ये हैक्स आएंगे बेहद काम
रिकॉर्डिंग के दौरान आती है शोर

जी हां, अगर कोई कॉल रिकॉर्ड कर रहा है तो आप ध्यान से सुने तो आपको आवाज के साथ-साथ कुछ अधिक ही शोर सुनाई देगी। इस स्थिति में आप सामने वाले को बोल सकते हैं पीछे इतनी क्यों हो रही या फिर आप कॉल रिकॉर्ड तो नहीं कर रहे हैं। आपको बता दें कि कई लोगों का मानना है कि फोन में डिफॉल्ट काल रिकॉर्डर एप्लीकेशन होना नियम के विरुद्ध है। (Google पर किए गए ये सर्च आपको पहुंचा सकते हैं जेल)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.ytimg,freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।