जियो और गूगल मिलकर लॉन्च करने वाले हैं 5G फोन, ऐसे होंगे फीचर्स

समय के साथ सब कुछ आगे बढ़ रहा है। एक समय था जब हमारे पास फोन नहीं हुआ करता था और अब 5जी तकनीक से जुड़ी खबरें सुनने को मिलती हैं। 5जी फोन लॉन्च करने वाली कंपनियों की सूची में जल्द ही जियो का भी नाम शामिल होने वाला है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने हाल ही में हुई जनरल मीटिंग में 5जी सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक जियो इसी साल 5जी सर्विस की शुरुआत कर देगा।
कब आएगा जियो का 5G फोन

कंपनी का कहना है कि 5जी सर्विस वाला फोन इसी साल दिवाली पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद पहले यह फोन मेट्रो शहरों में उपलब्ध होगा और इसके बाद सभी क्षेत्रों में।
इसे भी पढ़ेंः फोन को क्यों नहीं करना चाहिए 100 परसेंट चार्ज?
गूगल की पार्टनरशिप
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी इस फोन को गूगल के साथ पार्टनरशिप में बना रही है। जियो ने गूगल की पार्टनरशिप में 2021 में भी एक 4G फोन लॉन्च किया था। (फोन के गंदे कवर को साफ करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स)
कितनी होगी कीमत

5जी फोन के बारे में सुनते ही लोग काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि फोन की कीमत क्या है, इस बार में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन की कीमत मार्केट में उपलब्ध अन्य 5जी फोन के मुकाबले काफी कम होगी। अगर ऐसा होता है तो जियो का यह सेगमेंट हिट हो सकता है। (कहीं आपके बच्चे के फोन में भी तो नहीं ये Apps)
इसे भी पढ़ेंः फोन से नहीं आ रही है आवाज, तो इन ट्रिक्स की मदद से करें इसे फिक्स
ऐसे हो सकते हैं फीचर्स
जियो का 5जी फोन बहुत सारे शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हो किए जाने उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन की स्क्रीन 6 से 6.5 इंच की हो सकती है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो वो 32जीबी तक होने की उम्मीद है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी ने भारत में अपना एक अलग नाम रखती है। ऐसे में लोगों को जियो के 5जी फोन से काफी उम्मीदें हैं। फोन कितना अच्छा होगा और फोन में कितने फीचर्स होंगे ये तो फोन लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा।
आपका 5जी स्मार्टफोन के बारे में क्या कहना है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।