इन कारणों से गंदा होता है आपके फोन का कवर, साफ करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

इस आर्टिकल में जानें किन कारणों से गंदा होता है आपके मोबाइल का कवर और उसे साफ करने के ट्रिक्स।   
Updated:- 2022-08-04, 15:43 IST
image

फोन खरीदते वक्त लोग कवर भी जरूर खरीदते हैं। कवर फोन को खूबसूरत तो दिखाता ही है साथ में सुरक्षा भी करता है। लेकिन एक समय के बाद फोन के कवर की चमक गायब हो जाती है। हम रोजाना जहां भी जाते हैं फोन को साथ लेकर जाते हैं। यहां तक की कुछ लोग तो खाना खाते वक्त तक भी फोन चलाते रहते हैं। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे की एक समय के बाद आपके फोन की चमक गायब क्यों हो जाती है और गंदे कवर को साफ करने के ट्रिक्स के बारे में। 

इन कारणों से गंदा होता है फोन का कवर

  • बहुत से लोग अपने फोन पर ट्रांसपेरेंट कवर लगाना पसंद करते हैं। शुरुआत में तो कवर काफी अच्छा लगता है लेकिन एक समय के बाद कवर पीला पड़ जाता है। हमारे हाथों का पसीना और धूल मिट्टी फोन के कवर पर चिपक जाती है जो धीरे-धीरे पीला रंग ले लेती है। 
  • फोन का कवर लाइट कलर का खरीदने से भी एक समय के बाद वो गंदा हो जाता है। हमारे हाथों पर जो भी लगा होता है वो फोन के कवर पर लग जाता है जिससे कवर की चमक बिल्कुल गायब हो जाती है। 
  • आज के समय में शायद ही कोई फोन के बिना घर से बाहर निकलता हो। ऐसे में हम जहां भी जाते हैं फोन को वहीं रख देते हैं। ऐसे में उस जगह पर जो भी धूल मिट्टी या गंदगी होती है वो कवर पर लग जाती है जिससे कवर खराब हो जाता है।

फोन का कवर कुछ इन वजह से गंदा होता है। ऐसा अगर आपके साथ भी हुआ है तो चिंता ना करें। हम आपको फोन के कवर को साफ के लिए भी कुछ ट्रिक्स बताएंगे।

इसे भी पढ़ेंः शैम्पू की खाली बोतल को फेंके नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल

फोन का कवर साफ करने के ट्रिक्स

1. वाशिंग पाउडर से करें साफ

गंदे कवर को साफ करने के लिए वाशिंग पाउडर एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आप गंदे कवर को गुनगुने पानी में भिगोएं और पानी में थोड़ी सा वाशिंग पाउडर डाल दें। इसके बाद 15 मिनट तक कवर को पानी में भिगोए रखें। अब घर में मौजूद किसी खराब ब्रश से पूरे कवर को साफ करें। कई बार ब्रश से कवर साफ करने पर निशान भी पड़ जाते हैं इसलिए आप ब्रश वाले स्टेप को छोड़ भई सकते हैं। ऐसा करने पर आपका कवर काफी साफ हो जाएगा।  

इसे भी पढ़ेंः 1 रु का सिक्का बनाने में खर्च होते हैं 1.2 रु, जानें फिर क्यों बनाया जाता है वो

2. टूथपेस्ट है अच्छा ऑप्शन

दांत साफ करने वाली टूथपेस्ट से फोन के कवर को भी साफ किया जा सकता है। इससे आपको बस कवर पर पेस्ट लगाकर 15 मिनट तक उसे रब करना है। ऐसा करने पर कवर पहले के मुकाबले काफी साफ हो जाएगा। टूथपेस्ट से कवर को साफ करते वक्त बस इस बात का ध्यान रखें कि आपको कोलगेट के अलावा किसी और टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना है। (दांत साफ करने के अलावा टूथपेस्ट से कर सकते हैं कई काम, ट्राई करें ये हैक्स)

3. प्रिंटेड कवर को ऐसे साफ करें

प्रिंटेड कवर की शोभा उसपर बना प्रिंट ही बढ़ाता है इसलिए प्रिंटेड कवर को साफ करते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है। प्रिंटेड कवर पर वाशिंग पाउडर जैसी चीजें लगाने से प्रिंट भी हट सकता है। ऐसे में कवर को 15 मिनट तक गुनगुने पानी में रखकर आसानी से साफ किया जा सकता है। 

 

इसके अलावा बेकिंग सोडा इस्तेमाल करके भी कवर पर लगी गंदगी को साफ किया जा सकता है। साथ ही कवर लेते वक्त टेक्सचर और रंग का भी ध्यान रखना चाहिए। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।