Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

कहीं आपके बच्चे के फोन में भी तो नहीं ये Apps, इग्नोर न करें Phone Addiction

आजकल के बच्चे मोबाइल से काफी फ्रेंडली हैं। लेकिन अगर आपके उनके फोन में ये एप्लीकेशन हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें। 
Updated:- 2022-08-11, 08:30 IST
image

हर मां बाप को अपने बच्चे की चिंता होती है। यही वजह है कि डिजिटल इंडिया के माता-पिता बच्चे के फोन एडिक्शन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। सच कहें तो आज के बच्चे डिजिटली काफी स्मार्ट हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें ट्रैप में फसाया जा सकता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी फोन एडिक्शन का शिकार है, तो इस बात पर ध्यान दें कि वो फोन पर क्या चलाता है। अगर उसके फोन में ये मोबाइल एप्लिकेशन हैं, तो आप सावधान हो जाए और उसे फोन से इस तरह के ऐप्लिकेशन हटाने के लिए समझाएं। आइए जानते हैं इन ऐप्स के बारे में-

डेटिंग ऐप्स

Child Predator Apps

आजकल टीवी पर डेटिंग ऐप्स के प्रचार देखने को मिलते हैं। कई बार बच्चे इन्हें देखकर आकर्षित होते हैं और ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं। ऐसे में अगर आपके बच्चा टीन एजर है, तो आपको उसे इस ऐप के बारे में बताना चाहिए। ताकि वो बिना समझे-बूझे इस तरह के एडल्ट ऐप का इस्तेमाल न करे। 

इसे भी पढ़ें- सावधान! कहीं स्‍मार्टफोन आपके बच्‍चे का खिलौना तो नहीं, तो हो सकती है ये बीमारी

लाइव स्ट्रीमिंग ऐप्स

Mobile Addicted Child

लाइव स्ट्रीमिंग ऐप्स दुनिया से कनेक्ट करने का अच्छा जरिया है। लेकिन बच्चों को इस तरह के ऐप्स का सही इस्तेमाल नहीं पता होता है।कई बार हैकर्स ऐसे अकाउंट की तलाश में होते हैं। ऐसे में ऑनलाइन क्राइम से बचने के लिए बच्चे को लाइव कई लाइव स्ट्रीमिंग ऐप्स से दूर रखना चाहिए। 

पेड़ गेमिंग ऐप्स

most dangerous mobile applications for kids

कई गेम्स ऐसे होते हैं, जिन्हें केवल पैसे देकर खेला जा सकता है। अगर आपके बच्चे को इस तरह के गेम्स की लत लग गई, तो वह हर हालत में पैसे अरेंज करके गेम खेलना चाहेगा। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां बच्चों ने मां के अकाउंट से गलती से लाखों रुपये निकाल लिए। इसलिए अगर आपके के पास वॉयलेंट या पेड गेमिंग ऐप्लीकेशन हैं, तो उसे गेमिंग एडिक्शन से दूर करें।

इसे भी पढ़ें- फोन आसपास ना होने पर बैचेन हो जाती हैं आप तो इस लत से कुछ इस तरह निकलें बाहर

एडल्ट ऐप्लीकेशन

most dangerous mobile applications for kids ()

ऐसे कई ऐप्लीकेशन्स हैं जिनमें एडल्ट कॉन्टेंट होते हैं। इस तरह के कॉन्टेंट बच्चों की उम्र और साइकोलॉजी के लिए बुरे साबित हो सकते हैं। अगर आपके बच्चे के फोन में इस तरह की चीजें नजर आती हैं, तो उसे तुरंत इस तरह की सामग्री से दूर करने की कोशिश करें। 

UPI  एक्सेस

18 साल से पहले बच्चे का खुद UPI एक्सेस रखना रिस्की हो सकता है। ऐसे में उनके वॉलेट में भले ही कितने पैसे हो लेकिन, उन्हें अपना UPI  एक्सेस देना चाहिए। ताकि आप उनके खर्चों पर नजर रख सकें। 

तो ये हैं कुछ ऐसे ऐप्स जिन्हें आपको अपने बच्चे से दूर रखना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।