पेपर-फाइल रखने का झंझट खत्म! अब मोबाइल में ही सेव कर सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए कैसे?

ड्राइविंग लाइसेंस एक आधिकारिक दस्तावेज है, जो आपको किसी भी मोटर वाहन को चलाने की अनुमति देता है। बता दें कि यह डॉक्यूमेंट भारत में राज्य परिवहन विभाग द्वारा जारी किया जाता है। अगर आप इसके बिना ड्राइविंग करते हैं तो ट्रैफिक पुलिस के चालान का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कई बार लोग लाइसेंस रखने के बावजूद भी इसे साथ ले जाना भूल जाते हैं। मजबूरन उन्हें कुछ राशि दंड के रूप में देना पड़ जाता है। अगर आप भी भूलने में माहिर हैं और हर बार लाइसेंस घर पर छोड़ देते हैं, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अब आप अपने फोन में भी इसे सेव कर सकती हैं। जानिए कैसे?
लाइसेंस को कैसे करें फोन में सेव? (How To Save Driving Licence in Phone)

- लाइसेंस को अपने मोबाइल में सेव करने के लिए DigiLocker या mParivahan ऐप का होना जरूरी है।
- इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से DigiLocker डाउनलोड कर लेना है।
- इसके बाद, इसमें फोन नंबर और आधार नंबर डालते हुए हुए साइन-अप कर लेना है।
- इसके बाद ऐप में यूजरनेम और 6-डिजिट के पिन के साथ लॉग इन कर लेना है।
- ओपन होते ही आपको Get Issues Documents के ऑप्शन पर टैप करना है।
- फिर, सर्च बार में Driving Licence लिखकर सर्च करना है।
- यहां आपको अपना स्टेट सिलेक्ट करना है, जहां से आपका ड्राइविंग लाइसेंस जारी हुआ है।
- इसके बाद, अपना DL नंबर एंटर करके Get Document पर क्लिक करना है।
- इसके बाद DigiLocker आपसे डाटा शेयर करने की सहमति लेगा।
- अलाउ करते ही Issued Documents की लिस्ट में आपका ड्राइविंग लाइसेंस वहां दिखने लगेगा।
- इसी तरह आप mParivahan ऐप को भी यूज कर सकते हैं।(प्लेन में फ्लाइड मोड में क्यों रखते हैं फोन)
इसे भी पढ़ें- फोन से डिलीट हुए फोटो-वीडियो को भी कर सकती हैं 1 मिनट में रिकवर, जानिए कैसे?
मोबाइल में ड्राइविंग लाइसेंस सेव करने के फायदे

आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी या मूल प्रति अपने साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी। आपका ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा आपके फोन में रहेगा। आप पुलिस या अन्य अधिकारियों को अपना ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से दिखा सकते हैं। आपका ड्राइविंग लाइसेंस खोने या चोरी होने की संभावना कम होगी और आपको कभी ट्रैफिक पुलिस के चालान का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।(Gmail Account को घर बैठे सुरक्षित बनाने के लिए लें इन टिप्स की मदद)
इसे भी पढ़ें- सेकंड हैंड आईफोन खरीदते समय गांठ बांध लें ये 5 बातें, कभी नहीं होगा नुकसान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।