सेकंड हैंड आईफोन खरीदते समय गांठ बांध लें ये 5 बातें, कभी नहीं होगा नुकसान

सेकंड हैंड आईफोन खरीदने का प्लान कर रही हैं तो आपको कुछ खास बातों के बारे में जान लेना चाहिए।   
Updated:- 2024-02-01, 16:00 IST
image

कई लोग सेकंड हैंड आईफोन खरीदने का प्लान करते हैं। सेकंड हैंड आईफोन काफी कम दाम में मिल जाता है। ऐसे में सस्ते में आईफोन खरीदने का प्लान कर रही हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान देना चाहिए। ऐसे में आपको नकली 

बैटरी हेल्थ जरूर देखें

आईफोन की बैटरी में काफी ज्यादा दिक्कत आती हैं। ऐसे में सेकंड हैंड आईफोन खरीदते समय आपको सबसे पहले बैटरी हेल्थ जरूर देखना चाहिए। अगर फोन का बैटरी हेल्थ खराब है तो आपको भूलकर भी यह आईफोन नहीं खरीदना चाहिए। 

आईफोन के पेपर जरूर करें ट्रांसफर

second hand mobile app in india

सेकंड हैंड आईफोन खरीदते समय आपको अपने नाम पर आईफोन के पेपर को ट्रांसफर करवा लेना चाहिए। अगर आप पेपर को खुद के नाम पर ट्रांसफर नहीं करवाती हैं तो कल को अगर आपके फोन के साथ कुछ भी होता है तो आप कंप्लेंट फाइल नहीं कर पाएगे। 

आईफोन की कंडीशन को चेक करें

सेकंड हैंड आईफोन खरीदते समय देख लें कि फोन का स्क्रीन और बाकी के चीजें ठीक तो हैं। आईफोन के किसी भी पार्ट को बनवाने में काफी ज्यादा खर्च आता है। आईफोन की कंडीशन देखने के बाद ही आपको फोन खरीदना चाहिए। वरना आपको बाद में काफी पैसे खर्च करने हो जाएगे। 

इसे भी पढ़ेंः Budget Smartphones: 5 हजार से कम में खरीदना है स्मार्टफोन? देखें ऑप्शन्स

आईफोन रियल है या नहीं चेक करें

Iphone users advice

आपको अपने फोन को चेक करना होगा कि आपका आईफोन रियल है या नहीं।  इसके लिए आपको फोन के सीरियल नंबर को एप्पल के ऑफिशियल वेबसाइट पर डालना होगा। अगर आपका फोन रियल है तो आपके फोन से जुड़ी सारी डिटेल सामने आ जाएगी। 

इसे भी पढ़ेंः Second Hand Mobile सेकंड हैंड आईफोन कैसे खरीदें

डिस्प्ले जरूर चेक करें

आईफोन खरीदते समय आपको डिस्प्ले जरूर देखना चाहिए। अगर आपका डिस्प्ले खराब है तो आपको वह फोन नहीं लेना चाहिए। एप्पल स्टोर से डिस्प्ले चेज करवाने में करीब 30 से 40 हजार का खर्च आता है। ऐसे में आपको डिस्प्ले जरूर चेक करवाना चाहिए। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।   

Image Credit - freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।