Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

Google Pay और Phonepe का भूल गए हैं पासवर्ड तो ऐसे करें रीसेट

Google Pay और Phonepe का भूल गए हैं पासवर्ड तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप आसानी से कुछ ही देर में रीसेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?  
Updated:- 2023-04-14, 20:30 IST
image

Google Pay And Phonepe Password Reset Tips: कुक साल पहले डिजिटल पेमेंट के बारे में बहुत काम लोग ही जानते थे, लेकिन आज के समय इसका चलन काफी बढ़ गया है। छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज खरीदते समय आजकल हर कोई ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करते हैं।

ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए आजकल सबसे अधिक गूगल पे या फिर फोने पे का ही इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों ही माध्यम से चंद सेकेंड में पेमेंट हो जाती है। इसलिए आजकल ये दोनों ऐप लगभग हर किसी के मोबाइल में देखा जा सकता है।

लेकिन ऐसा कई बार होता है कि गूगल पे या फोन पे का पासवर्ड ही भूल जाते हैं, क्योंकि इस साथ बैंग, जीमेल, फेसबुक, एटीएम आदि का पासवर्ड याद रखना आसान नहीं होता है।

ऐसे में अगर आप भी गूगल पे या फोने पे का पासवर्ड भूल गए हैं तो फिर इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप चंद मिनटों में पासवर्ड को रीसेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

Google Pay का पासवर्ड/पिन कैसे रीसेट करें?

how to reset password in google pay

गूगल पे का पासवर्ड या पिन रिसेट करना बहुत आसान है। इसके लिए आप इस स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले गूगल पे एप्लीकेशन को ओपन करें।
  • जब आप ओपन करेंगे तो आपको ऊपर के साइड में 3 डॉट दिखाई देगा। यहां आपको पिन डालना होता है।
  • जब आप पेमेंट के लिए पासवर्ड डालेंगे तो नीचे आपको फॉरगेट पासवर्ड का ऑप्शन दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ें: स्मार्टफोन से UPI पेमेंट करते हैं तो कुछ इस तरह सुरक्षित रखें अपने पैसे को

  • फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करते हैं ही आपके मोबाइल नंबर या फिर जीमेल पर एक पिन नंबर भेजा जाता है जिसे इंटर करना होगा।
  • जैसे ही आप पिन को डालकर ओके करते हैं वैसे ही न्यू पासवर्ड रीसेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • न्यू पासवर्ड रिसेट ऑप्शन पर आप न्यू पासवर्ड सेट कर सकते हैं।
  • नोट: जो मोबाइल नंबर बैंक के साथ अटैच है वो जीमेल अकाउंट आपके पास होना चाहिए।    

Phonepe का पासवर्ड/पिन कैसे रीसेट करें?

how to reset password in phonepe

गूगल पे की तरह फोन पे का पासवर्ड रिसेट करना आसान है। इसके लिए आपके पास रजिस्टर मोबाइल नंबर और जीमेल अकाउंट होना चाहिए। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • इसके लिए सबसे पहले फोन पे की होने स्क्रीन पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें। 
  • क्लिक करने के बाद आपको security सेक्शन का ऑप्शन दिखाई देगा जहां आपको क्लिक करना होगा। 
  • यहां आपको रिसेट पासवर्ड का ऑप्शन दिखाई देना जहां आपको क्लिक करना होगा। (ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित बनाने के टिप्स)
  • फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करते हैं ही आपके मोबाइल नंबर या फिर जीमेल पर एक पिन नंबर भेजा जाता है जिसे इंटर करना होगा।  
  • जैसे ही आप पिन को डालकर ओके करते हैं वैसे ही न्यू पासवर्ड रीसेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा।   
  • न्यू पासवर्ड रिसेट ऑप्शन पर आप न्यू पासवर्ड सेट कर सकते हैं।
  • नोट: जो मोबाइल नंबर बैंक के साथ अटैच है वो जीमेल अकाउंट आपके पास होना चाहिए।  

इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन पेमेंट करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

 

 


इन टिप्स को भी फॉलो करें 

knwo how to reset password in google pay and phonepe

  • पासवर्ड ऐसा बिल्कुल न हो जिसका अंदाजा आसानी से कोई भी लगा सकें।
  • कहा जाता है कि पासवर्ड में पर्सनल डीटेल्स जैसे नाम, एड्रेस, फोन नंबर, ईमेल आदि कभी नहीं डालना चाहिए। 
  • अगर आप स्ट्रांग पासवर्ड रखना चाहते हैं तो कम से कम 8 कैरेक्टर का रखें।
  • पासवर्ड में बड़े और छोटे अक्षर, नंबर और सिंबल्स का यूज जरूर करें।
  • आप पासवर्ड को टाइम टू टाइम बदल भी सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।