Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

लैपटॉप स्क्रीन में लगे स्क्रैच को दूर करने के टिप्स एंड हैक्स

लैपटॉप स्क्रीन में लगे स्क्रैच को दूर करने के लिए आप भी इन टिप्स एंड हैक्स का सहारा ले सकती हैं।
Updated:- 2021-10-20, 17:45 IST
image

आजकल लगभग हर घर में किसी न किसी के पास लैपटॉप ज़रूर रहता है। कई लोग तो अपने काम के लिए दिनभर लैपटॉप पर ही बैठे रहते हैं। ऐसे में कई बार काम के दौरान लैपटॉप की स्क्रीन पर एक नहीं बल्कि कई स्क्रैच लग जाते हैं, जिसके चलते लैपटॉप गंदा होने और खराब होने का भी डर रहता है। लेकिन, आज इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से स्क्रैच को दूर कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

इरेजर का करें उपयोग

how to remove scratches from laptop screen inside

इससे पहले आपने पेंसिल से लिखे शब्द को मिटाने के लिए इरेजर का बहुत बार इस्तेमाल किया होगा लेकिन, क्या आपको मालूम है कि लैपटॉप की स्क्रीन पर लगे स्क्रैच को हटाने के लिए भी आप इरेजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, इसके लिए स्क्रैच लगे हिस्से पर धीरे-धीरे कुछ देर के लिए रब करें। लगभग 4-5 मिनट रब करने के बाद आप देखेंगे कि स्क्रैच काफी हद तक हट चुके हैं। ध्यान रहे, इरेजर को जोर से प्रेस नहीं करना है।

इसे भी पढ़ें: खतरनाक साबित हो सकता है टूटा हुआ स्क्रीन गार्ड, इन कारणों से बदलना चाहिए तुरंत

रबिंग अल्कोहल 

how to remove scratches from laptop screen inside

अगर लैपटॉप के साथ-साथ टीवी या मोबाइल में अधिक स्क्रैच दिखाई दे रहे हैं, तो उन्हें हटाने के लिए आप रबिंग अल्कोहल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले लैपटॉप स्क्रीन को एक बार अच्छे से साफ कर लीजिए। अब माइक्रोफाइबर कपड़े को रबिंग एल्कोहल में अच्छे से भिगोकर स्क्रीन पर रब करें। इससे स्क्रीन पर लगे स्क्रैच हट सकते हैं। (टेम्पर्ड ग्लास लगाने के टिप्स)

 

पेट्रोलियम जेली

remove scratches from laptop screen inside

लैपटॉप की स्क्रीन पर लगे स्क्रैच को हटाने के लिए आप पेट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले स्क्रीन की सफाई कर लीजिए। अब माइक्रोफाइबर कपड़े में एक साइड पेट्रोलियम जेली को अच्छे से लगाकर स्क्रीन पर रब करें। ध्यान रहे सफाई के दौरान स्क्रीन पर हाथ न लगे। पेट्रोलियम जेली से साफ करने के बाद एक बार फ्रेश माइक्रोफाइबर कपड़े से भी ज़रूर साफ करें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए।

 

इसे भी पढ़ें: इन टिप्स को अपनाएंगी तो लैपटॉप पर बेहद स्पीड में चलेंगी आपकी उंगलियां

स्क्रैच रिमूवर का करें इस्तेमाल

how to remove scratches from laptop screen inside

लैपटॉप की स्क्रीन से स्क्रैच को हटाने के लिए सबसे आसान तरीका है स्क्रैच रिमूवर का इस्तेमाल करना है। आजकल बाज़ार में एक से एक बेहतरीन स्क्रैच रिमूवर मिल जाते हैं। इसके इस्तेमाल से आप मोबाइल, टीवी आदि चीजों पर लगे स्क्रैच को भी आसानी से हटा सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्क्रैच को हटाने के लिए कई लोग टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल करते हैं। (लैपटॉप डाटा रिकवर करने के टिप्स)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@techrepairuk.net,flixcart.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।