फोन बदलते समय यह 1 गलती पड़ सकती है भारी, हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगी आपकी WhatsApp चैट, जानें क्या करना रहेगा सही

WhatsApp एक ऐसी ऐप है, जिसका डाटा हर कोई संभालकर रखना चाहता है। इस ऐप का इस्तेमाल लगभग कोई करता है। यह उनके फोन में सबसे प्राइमरी ऐप है, जिससे वह अपनों से बातचीत करते हैं, ऑफिस में इस्तेमाल करते हैं और फोटो-वीडियो शेयर करने के लिए यूज करते हैं। लोग अपनी व्हाट्सएप चैट को सालों तक संभालकर रखते हैं। कुछ चैट ऐसी होती है, जो आपके काम से भी जुड़ी होती है। इसलिए, उन चैट को संभालकर रखना जरूरी भी होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर चैट डिलीट हो जाए, तो क्या होगा? नया फोन खरीदने या व्हाट्सएप डिलीट करने के दौरान अक्सर लोग ऐसी गलती कर देते हैं, जिससे चैट रिकवर नहीं हो पाती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी जानकारी बताएंगे, जिसका ध्यान आपको जरूर रखना चाहिए।
फोन बदलते समय गलती न करें
- कई लोग WhatsApp का बैकअप ऑन नहीं करते और वॉट्सऐप अनइंस्टॉल कर देते हैं।
- इसके बाद दूसरे फोन में व्हाट्सएप लॉगिन करते हैं, जिससे एक भी चैट नहीं बचती और आपने लोगों से क्या बात की है वह रिकवर नहीं हो पाता।
- अगर आप ऐसा नहीं चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको अपने पुराने फोन से WhatsApp डिलीट नहीं करना है।
क्या करें?
Step 1- सबसे पहले आपको पुराने फोन में ऐप को खोलना है। यहां ऊपर ऊपर दाईं तरफ आपको 3 डॉट्स नजर आएंगे, उसपर क्लिक करें।
यहां सेटिंग- चैट्स - चैट बैकअप इन स्टेप को फॉल करें।
Step 2- आपको गूगल ड्राइव में जाकर बैकअप चेक करें।
एंड्रायड यूजर्स के लिए गूगल अकाउंट है, जहां आपको बैकअप का सारी फोटो और डाटा मिलेगा।
iPhone यूजर्स iCloud में बैकअप चेक करें।
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं WhatsApp पर किसी भी कॉन्टैक्ट की कॉल अपने-आप म्यूट हो सकती है, जानें इससे जुड़े हैक्स?
Step 3- इसके बाद आपको मैनुअल बैकअप पर क्लिक करना है।
इसके लिए आप सेटिंग में Back Up बटन पर टैप करें
अपने फोन का डाटा या Wi-Fi ऑन रखें, जब कर बैकअप 100% नहीं होता, तब तक वेट करें।

Step 4-
- नए फोन में बैकअप चाहिए, इसलिए व्हाट्सएप पुराने फोन से डिलीट न करें।
- पहले नए फोन में सिम डालें, वहां अपना अकाउंट लॉगइन करें।
- ध्यान रखें अगर फोन में अलग अकाउंट से लॉगिन करेंगे तो बैकअप नहीं मिलेगा
- नए फोन में WhatsApp इंस्टॉल करें और नंबर verify करें।
- यहां आपको वेरीफाई करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर लिखा हुआ नजर आएगा Backup found.
- जैसे ही आप रिस्टोर पर टैप करेंगे, बैकअप नए फोन में हो जाएगा और सारी चैट आ जाएगी।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स के लिए रेड अलर्ट; मैसेजिंग ऐप के जरिए लूट रहे हैं हैकर्स, ऐसे रखें अपना अकाउंट सेफ
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।