दुनिया के मोस्ट पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यानी व्हाट्सएप पर यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लॉन्च किए जा रहे हैं। नए फीचर्स की मदद से फ्रेंड्स और फैमिली से कनेक्ट करना बहुत आसान हो गया है। व्हाट्सएप पर फ्रेंड्स और फैमिली से चैट के अलावा बिजनेस और जॉब रिलेटेड भी कई मैसेज आते हैं।
व्हाट्सएप पर रोजाना अनगिनत मैसेज आते और भेजे जाते हैं, जिनमें से कई जरूरी होते हैं। वहीं जब जरूरी मैसेज को खोजने की बारी आती है, तब पूरी-पूरी चैट स्क्रॉल करनी पड़ती है। चैट में जाकर जरूरी मैसेज खोजने का प्रोसेस बहुत ज्यादा समय लेता है और झंझट से भरा होता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि व्हाट्सएप पर कुछ ट्रिक्स की मदद से आप चुटकियों में महीनों पुराना मैसेज भी खोज सकती हैं। जी हां, व्हाट्सएप ने हाल ही में एक फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से महीनों पुरानी चैट को डेट की मदद से खोजा जा सकता है।
व्हाट्सएप की हर चैट में सर्च बार होता है। इस सर्च बार की मदद से सालों पुराना व्हाट्सएप मैसेज भी खोजा जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले सर्च बार में जाएं और वह शब्द या वाक्य लिखें, जिसे आप खोज रही हैं। लिखने के बाद सर्च के आइकन को क्लिक करें, इसके बाद व्हाट्सएप उस शब्द या वाक्य से मेल खाने वाले सभी मैसेज दिखाना शुरू कर देगा।
सर्च बार ऑप्शन में खोजने पर भी अगर आपका जरूरी मैसेज नहीं मिल रहा है, तो उसके आस-पास की चैट से मिलते शब्दों और वाक्यों का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद हो सकता है।
यह विडियो भी देखें
अगर आप कोई फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंटस खोज रही हैं, तो मीडिया, लिंक्स और डॉक्स वाले ऑप्शन की मदद भी ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: WhatsApp पर हिंदी में करना चाहती हैं परिवार और दोस्तों के साथ चैट? तो कर लें यह सेटिंग
व्हाट्सएप पर महीनों पुराना मैसेज किन ट्रिक्स की मदद से खोजा जा सकता है, यह तो आप समझ ही गई होंगी। अगर आपको हमारी स्टोरी से रिलेटेड कोई सवाल है, तो आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो जरूर शेयर करें। ऐसी ही हैक्स जानने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।