Google Play Store की हिस्ट्री डिलीट करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

मोबाइल फोन में हम सभी दिन भर बहुत सारी गतिविधियां करते हैं जो हिस्ट्री में जाकर सेव होता है। फोन में कई फीचर हैं, जिनमें कई बार हिस्ट्री को डिलीट करने का ऑप्शन होता है। वहीं कई बार हमें फोन में मौजूद हिस्ट्री को डिलीट करने के बारे में मालूम नहीं होता है। इसके अलावा हम सभी फोन में मौजूद प्ले स्टोर से अपनी जरुरत के हिसाब से ऐप्स को डाउनलोड करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप प्ले स्टोर में सेव होने वाली हिस्ट्री को भी डिलीट कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि आप प्ले स्टोर की हिस्ट्री को कैसे डिलीट कर सकती हैं।
Google play store हमें अपने मनमुताबिक ऐप्स को खोजने का फीचर प्रोवाइड करता है। इस बात को हम सभी जानते हैं। अगर आपको प्ले स्टोर पर सर्च किए गए हिस्ट्री की जरूरत नहीं है तो आप इसे डिलीट कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे।
इस तरीके से करें Google Play Store की हिस्ट्री डिलीट (How to Delete Google Play Store History)

इसे भी पढ़ें- Tech Tips: डिलीट करनी है गूगल पे की हिस्ट्री तो इन स्टेप्स को करें फॉलो
- प्ले स्टोर की हिस्ट्री डिलीट करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर आइकन पर टैप करें।
- इसके बाद सर्च बार पर जाकर सेटिंग ऑप्शन को क्लिक करें।
- अब जनरल लिखे हुए बार पर क्लिक करें।
- जनरल बार पर क्लिक करने के बाद अकाउंट एंड डिबाइस प्रिफारेंशेस पर टैप करें।
- 'अकाउंट' पर टैप करने पर आपको 'हिस्ट्री बार' दिखेगा।
- इस पर क्लिक के तुरंत बाद आपकी स्क्रीन पर क्लियर डिवाइस सर्च हिस्ट्री का ऑप्शन दिखेगा।
- 'क्लियर हिस्ट्री' पर क्लिक करके आप प्ले स्टोर की हिस्ट्री को डिलीट कर पाएंगे।
फोन की सर्च हिस्ट्री ऐसे करें डिलीट (How to Delete Phone History)

- फोन की गूगल हिस्ट्री डिलीट करने के लिए सबसे पहले गूगल बार ओपन कर लें।
- अब ऊपर दाईं ओर प्रोफाइल फोटो या नेम वाली जगह पर क्लिक करें। इसके बाद सर्च हिस्ट्री ऑप्सन पर क्लिक करें।
- हिस्ट्री पर क्लिक करने के बाद आपके सामने क्लियर हिस्ट्री या डिलीट का ऑप्शन नजर आएगा।
- इस पर टैप करते ही सर्च हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें-अगर डिलीट करना है वॉट्सएप का सारा डेटा तो करें ये काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।